पब्लिक पॉलिसी थिंक टैंक सेंटर फॉर नॉलेज सॉवरेन्टी ( CKS) ने एक श्वेत पत्र के जरिए भारत में बढ़ते अवैध सट्टे और जुए के कारोबार और इसके प्रभावों पर प्रकाश डाला है. देश में अवैध सट्टेबाजी का कारोबारी सालाना 30% बढ़ रहा है.
भारत में अवैध सट्टे का कारोबार बढ़ रहा है और विभिन्न माध्यमों से इसमें डिपॉजिट होने वाली रकम का आंकड़ा सालाना आधार पर 100 अरब डॉलर के होने का अनुमान है. सेंटर फॉर नॉलेज सॉवरेन्टी की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है.
देश में अवैध जुआ और सट्टेबाजी से पैदा होने वाले बड़े जोखिम पर रोशनी डालते हुए इसमें कहा गया है कि ऑफशोर गेमिंग, सट्टेबाजी और जुए के ऐप्स का प्रसार राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा संप्रभुता के लिए खतरा पैदा करता है. डिपॉजिट में सालाना 30 फीसदी का इजाफापब्लिक पॉलिसी थिंक टैंक सेंटर फॉर नॉलेज सॉवरेन्टी ने एक श्वेत पत्र में इन आंकड़ों से पर्दा हटाया है. इसका विषय 'भारत में अवैध जुआ और सट्टेबाजी: जोखिम, चुनौतियां और प्रतिक्रियाएं' था. जो देश में ऑनलाइन गेमिंग, जुआ और सट्टेबाजी के क्षेत्र में विदेशी कंपनियों की बढ़ती उपस्थिति से जुड़ी चिंताओं पर प्रकाश डालता है. इसे लेफ्टिनेंट जनरल विनोद जी खंडारे और विनीत गोयनका फाउंडर सेक्रेटरी सीकेएस द्वारा तैयार किया गया है.पैसे को मनी लॉन्ड्रिंग-क्रिप्टो खरीद में इस्तेमालइस श्वेत पत्र में दिए गए आंकड़ें इस बात पर प्रकाश डालते हैं, कि कैसे अवैध सट्टा और जुआ, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, वित्तीय स्थिरता और डेटा संप्रभुता पर बड़ा प्रभाव डाल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें खासतौर पर अवैध सट्टेबाजी कराने वाली साइटों और विदेशी संस्थाओं से इनके संबंध, जासूसी और डेटा उल्लंघनों के बारे में चिंताएं बढ़ाने वाला है. इसके अलावा इन ऑपरेटरों से जुड़े संदिग्ध लेन-देन का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के लिए किया गया है, जिससे भारत की वित्तीय अखंडता प्रभावित हो रही है. यही नहीं रेग्युलेशन की कमी के चलते टैक्सेशन के माध्यम से जुटाए जाने वाले राजस्व में कमी का कारण बन रहा है. Advertisementसाइबर क्राइम में इजाफे का बन रहा कारण बात करें इसके और साइडइफेक्ट्स के बारे में तो अवैध सट्टेबाजी और जुआ से जुड़ी गतिविधियों में हो रहा इजाफा साइबर सुरक्षा के खतरों और साइबर अपराधों में भी वृद्धि हुई है. इस तरह के तमाम प्लेटफॉर्मस अक्सर अपने ऑपरेशंस को छिपाने के लिए परिष्कृत तकनीकों का उपयोग करते हैं, जिससे कि एजेंसियों के लिए साइबर अपराधों को प्रभावी ढंग से ट्रैक करना या फिर इन्हें रोकना चुनौतीपूर्ण हो जाता है. CKS के फाउंडर सचिव विनीत गोयनका ने कहा कि अवैध जुए की अनियंत्रित वृद्धि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक अखंडता के लिए एक गंभीर खतरा है और ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम इन गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाएं. जुए-सट्टेबाजी के विज्ञापनों पर लगे रोकहालांकि, इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पैसे से जुड़े खेलों में शामिल होने की अंतर्निहित मानवीय प्रवृत्ति को पहचानना जरूरी है, इस जुए के खेल पर पूरी तरह से पाबंदी प्रभावी नहीं हो सकती. इसके लिए एक संतुलित दृष्टिकोण की जरूरत है, जिसमें रेग्युलेशन और निगरानी शामिल है. अवैध सट्टेबाजी और जुए में नागरिकों के बीच लत का कारण बनने और वित्तीय बर्बादी को बढ़ावा देने की क्षमता है और इसके सामाजिक व आर्थिक प्रभावों पर गहराई से विचार करते हुए, श्वेत पत्र अवैध जुए के विज्ञापनों को रोकने के लिए सख्त नियमों की सिफारिश की गई है. ये भी देखेंLive TV
Illegal Betting Deposit Illegal Betting Business Illegal Betting In India CKS Report On Illegal Betting Illegal Betting Risk Illegal Gambling Cyber Crime Cyber Security Business News News In Hindi India News Money Laundering Cryptocurrency अवैध सट्टा जुआ नेशनल सिक्योरिटी सीकेएस साइबर क्राइम मनी लॉन्ड्रिंग किप्टोकरेंसी अवैध सट्टे का कारोबार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चार साल से लगातार बढ़ रहा Income Tax कलेक्शन का आंकड़ा, इस रिपोर्ट से हुआ खुलासाITR Filing: वित्त मंत्री ने साल 2020-21 के बजट भाषण के दौरान घोषणा की थी कि डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (DDT) को खत्म किया जाएगा और डिविडेंड टैक्सेशन का पारंपरिक सिस्टम अपनाया जाएगा.
Read more »
Gold Price Today In Varanasi: सोने के दाम फिर बढ़े, चांदी में भी बड़ी उछाल, यहां जानें ताजा भावGold Silver Price Today: वाराणसी के सर्राफा कारोबारी विश्वजीत वर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की बढ़ती कीमतों का असर लोकल बाजार में भी देखने को मिल रहा है.
Read more »
अंतरिक्ष की गहराई में झांकने वाला दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप... देखें तस्वीरेंयहां बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप. अंतरिक्ष की गहराई में झांकने वाले टेलिस्कोप का गुंबद तैयार हो चुका है.
Read more »
LS Elections : हर क्षेत्र में मिली चोट, इसलिए यूपी में कम हुए भाजपा के वोट; हर प्रांत में 4 से 8 सीट का नुकसानप्रदेश के हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य लेकर लोकसभा चुनाव मैदान में उतरी भाजपा को इस बार हर क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है।
Read more »
खुलासा: बहुओं से ज्यादा बेटों का व्यवहार मां-बाप से है खराब, जिनके पास आय का स्रोत नहीं उनकी दशा दयनीयHelpage India Report: रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बुजुर्ग लोगों से बुरा व्यवहार करने में बहुओं का प्रतिशत 28 ही है जबकि बेटों का प्रतिशत 42 तक पहुंच गया।
Read more »
Weather Update: वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा- दिल्ली में इस कारण हर साल बढ़ रहा तापमानWeather Update: दिल्ली में भीषण गर्मी में झुलस रही है, इसकी वजह यह भी है कि राजधानी में हर साल तापमान तेजी के साथ बढ़ रहा है...
Read more »
