Hathras Accident: भगदड़ में बुलंदशहर की वृद्धा-बच्ची की मौत, चश्मदीद बोला- आंखों के सामने दम तोड़ रहे थे लोग

Hathras News News

Hathras Accident: भगदड़ में बुलंदशहर की वृद्धा-बच्ची की मौत, चश्मदीद बोला- आंखों के सामने दम तोड़ रहे थे लोग
Hathras StampedeHathras CaseUttar Pradesh Hathras
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 153 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 107%
  • Publisher: 51%

हाथरस के सिकंदराराऊ के पास फूलमई मुगलगढी गांव में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से छतारी के त्यौर बुजुर्ग गांव निवासी 80 वर्षीय माया देवी की मौत हो गई।

छतारी के गांव त्यौर बुजुर्ग निवासी शिवकुमार ने बताया कि उनकी चाची 80 वर्षीय मायादेवी बीते दिनों अपने मायके सिकंद्राराऊ के गांव अपने घर गई हुई थीं। जहां से वह भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए फूलमई मुगलगढी गांव पहुंच गईं। बताया गया कि मंगलवार शाम को वह भी सत्संग के दौरान मौजूद थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि भगदड़ के दौरान माया देवी भीड़ के बीच में दब गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। काफी देर तक लोगों को यही पता नहीं चला की किसकी मौत हुई है और कौन जीवित है। भगदड़ के बाद लोग अपनों को वहां तलाशते रहे। देर शाम माया देवी पुत्र विक्रम सिंह के पास फोन पहुंचा कि उनकी मां की हादसे में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही उनके घर में चीख पुकार मच गई। गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। परिजनों ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम था कि सत्संग में इस तरह का हादसा भी हो जाएगा। देर शाम विक्रम सिंह अपने परिवार के साथ अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। वहीं पर माया देवी का पोस्टमार्टम होगा। वहीं छतारी क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर बिलौनी निवासी ज्योति पुत्री जसवंत अपनी मां के साथ सत्संग में शामिल होने गई थी। उसकी में भगदड़ के दौरान मौत हो गई। ज्योति के पिता वर्तमान में अनूपशहर की नेहरूगंज कालोनी में रहते हैं। बताया गया कि ज्योति की मां भी हादसे में घायल हो गई हैं। आंखों के सामने दम तोड़ रहे थे लोग, हर तरफ थी चीख-पुकार हाथरस में हुए हादसे से वापस लौटे रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जरगवां निवासी प्रेमपाल सिंह ने फोन पर बताया कि करीब 1:30 बजे आरती प्रारंभ होने के दौरान महाराज जी सत्संग से निकले तो कुछ लोगों की भीड़ रास्ते की ओर महाराज जी को नजदीक से देखने के लिए एक साथ आगे बढ़ गई। जिससे वहां चिकनी मिट्टी होने और बरसात हो जाने के कारण काफी फिसलन बनी हुई थी। फिसलन के कारण लोग फिसल कर रास्ते के किनारे खाई नुमा नाली में गिरने लगे। भीड़ का काफी दबाव होने के कारण वहां भगदड़ मच गई। देखते ही देखते लोगों की चीख-पुकार मचनी शुरू हो गई और एक के ऊपर एक चढ़ता चला गया। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर में लोगों ने उनके सामने ही दम तोड़ दिया। जैसे ही भगदड़ कम हुई तो वह भी राहत कार्य में जुट गए। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उनके सामने ही दम तोड़ दिया। वहां का भयावह मंजर देखकर उनकी आंखों में भी आंसू आ गए। हर कोई अपने परिजनों या साथियों का नाम लेकर पुकार रहा था। कुछ देर के लिए चारो तरफ एक ही आवाज थी, भगवान किसी तरह बचा लो। कुछ लोग बोल रहे थे कि सांस नहीं आ रहा है। कई लोगों का सीना दबाकर उन्हें सांस देने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह नहीं बच सके। प्रेमपाल ने बताया कि जीवन में भगवान किसी को ऐसा मंजर न दिखाए, कई परिवारों को अपनी आंखों के सामने उजड़ते हुए देखा है। किसी ने मां के सामने बेटे को खोया है तो किसी ने बेटे और बेटी के सामने मां को खोया है। प्रेमपाल ने बताया कि वह बस करके गए थे। उनके साथ बस में करीब 60 से अधिक लोग शामिल थे। इसमें नरौरा, निवाड़ी बांगर, वाजिदपुर आदि गांव के लोग शामिल थे। हाथरस सत्संग से सकुशल वापस लौटे जरगवां के लोग हाथरस के सिकंद्राराऊ के पास, गांव फूलमई मुगलगढी में चल रहे सत्संग में शामिल होने के लिए रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जरगवां के 15 से अधिक श्रद्धालु गए थे। जो कि हादसे के दौरान वहां मौजूद थे। लेकिन सभी सकुशल वापस अपने घर लौट आए। जरगवां निवासी प्रताप सिंह , शीशपाल सिंह, करनपाल, कश्मीरी देवी, राजकुमारी, चंद्रपाल सिंह लोधी, भगवती, अर्चना, रुमाली देवी, धर्मेंद्र, आवेश कुमार दुर्घटना के दौरान वहां मौजूद थे। लेकिन सभी सकुशल लौट आए।.

छतारी के गांव त्यौर बुजुर्ग निवासी शिवकुमार ने बताया कि उनकी चाची 80 वर्षीय मायादेवी बीते दिनों अपने मायके सिकंद्राराऊ के गांव अपने घर गई हुई थीं। जहां से वह भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए फूलमई मुगलगढी गांव पहुंच गईं। बताया गया कि मंगलवार शाम को वह भी सत्संग के दौरान मौजूद थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि भगदड़ के दौरान माया देवी भीड़ के बीच में दब गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। काफी देर तक लोगों को यही पता नहीं चला की किसकी मौत हुई है और कौन जीवित है। भगदड़ के बाद लोग अपनों को वहां तलाशते रहे। देर शाम माया देवी पुत्र विक्रम सिंह के पास फोन पहुंचा कि उनकी मां की हादसे में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही उनके घर में चीख पुकार मच गई। गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। परिजनों ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम था कि सत्संग में इस तरह का हादसा भी हो जाएगा। देर शाम विक्रम सिंह अपने परिवार के साथ अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। वहीं पर माया देवी का पोस्टमार्टम होगा। वहीं छतारी क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर बिलौनी निवासी ज्योति पुत्री जसवंत अपनी मां के साथ सत्संग में शामिल होने गई थी। उसकी में भगदड़ के दौरान मौत हो गई। ज्योति के पिता वर्तमान में अनूपशहर की नेहरूगंज कालोनी में रहते हैं। बताया गया कि ज्योति की मां भी हादसे में घायल हो गई हैं। आंखों के सामने दम तोड़ रहे थे लोग, हर तरफ थी चीख-पुकार हाथरस में हुए हादसे से वापस लौटे रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जरगवां निवासी प्रेमपाल सिंह ने फोन पर बताया कि करीब 1:30 बजे आरती प्रारंभ होने के दौरान महाराज जी सत्संग से निकले तो कुछ लोगों की भीड़ रास्ते की ओर महाराज जी को नजदीक से देखने के लिए एक साथ आगे बढ़ गई। जिससे वहां चिकनी मिट्टी होने और बरसात हो जाने के कारण काफी फिसलन बनी हुई थी। फिसलन के कारण लोग फिसल कर रास्ते के किनारे खाई नुमा नाली में गिरने लगे। भीड़ का काफी दबाव होने के कारण वहां भगदड़ मच गई। देखते ही देखते लोगों की चीख-पुकार मचनी शुरू हो गई और एक के ऊपर एक चढ़ता चला गया। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर में लोगों ने उनके सामने ही दम तोड़ दिया। जैसे ही भगदड़ कम हुई तो वह भी राहत कार्य में जुट गए। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उनके सामने ही दम तोड़ दिया। वहां का भयावह मंजर देखकर उनकी आंखों में भी आंसू आ गए। हर कोई अपने परिजनों या साथियों का नाम लेकर पुकार रहा था। कुछ देर के लिए चारो तरफ एक ही आवाज थी, भगवान किसी तरह बचा लो। कुछ लोग बोल रहे थे कि सांस नहीं आ रहा है। कई लोगों का सीना दबाकर उन्हें सांस देने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह नहीं बच सके। प्रेमपाल ने बताया कि जीवन में भगवान किसी को ऐसा मंजर न दिखाए, कई परिवारों को अपनी आंखों के सामने उजड़ते हुए देखा है। किसी ने मां के सामने बेटे को खोया है तो किसी ने बेटे और बेटी के सामने मां को खोया है। प्रेमपाल ने बताया कि वह बस करके गए थे। उनके साथ बस में करीब 60 से अधिक लोग शामिल थे। इसमें नरौरा, निवाड़ी बांगर, वाजिदपुर आदि गांव के लोग शामिल थे। हाथरस सत्संग से सकुशल वापस लौटे जरगवां के लोग हाथरस के सिकंद्राराऊ के पास, गांव फूलमई मुगलगढी में चल रहे सत्संग में शामिल होने के लिए रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जरगवां के 15 से अधिक श्रद्धालु गए थे। जो कि हादसे के दौरान वहां मौजूद थे। लेकिन सभी सकुशल वापस अपने घर लौट आए। जरगवां निवासी प्रताप सिंह , शीशपाल सिंह, करनपाल, कश्मीरी देवी, राजकुमारी, चंद्रपाल सिंह लोधी, भगवती, अर्चना, रुमाली देवी, धर्मेंद्र, आवेश कुमार दुर्घटना के दौरान वहां मौजूद थे। लेकिन सभी सकुशल लौट आए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Hathras Stampede Hathras Case Uttar Pradesh Hathras Hathras News Today Hathras News Hindi Up Hathras News Hathras Incident Hathras Accident Hathras News Today In Hindi Ghaziabad News In Hindi Latest Ghaziabad News In Hindi Ghaziabad Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हाय मोर बेटवा! बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, चंद मिनट के अंदर तोड़ दिया दमहाय मोर बेटवा! बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, चंद मिनट के अंदर तोड़ दिया दमगाजीपुर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। अचानक हुए बेटे की मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर पायी। उसने भी दम तोड़ दिया।
Read more »

Karauli Accident : करौली में बड़ा हादसा, ट्रक-कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत, 9 लोगों की मौतKarauli Accident : करौली में बड़ा हादसा, ट्रक-कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत, 9 लोगों की मौतKarauli Road Accident : करौली में सोमवार शाम करौली-मंडारायल मार्ग डूंडा पुरा मोड़ के पास ट्रक-कार की आमने-सामने भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई.
Read more »

Hathras News: हाथरस के सत्संग समारोह में भगदड़ मचने से 27 लोगों की मौत, कई घायलHathras News: हाथरस के सत्संग समारोह में भगदड़ मचने से 27 लोगों की मौत, कई घायलhathras news: हाथरस में भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत की खबर है. जानकारी के मुताबिक रतिभानपुर में सत्संग चल रहा था, इसी दौरान अफरातफरी मच गई, जिसमें 15 महिलाओं समेत कई बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.
Read more »

हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़..40 की मौत: ज्यादातर महिलाएं और बच्चे; 100 से ज्यादा लोग बेहोशहाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़..40 की मौत: ज्यादातर महिलाएं और बच्चे; 100 से ज्यादा लोग बेहोशहाथरस से बड़ी खबर है। सत्संग के समापन के दौरान मची भगदड़, भगदड़ में कई लोगों की मौत की आशंका, 15 महिलाएं, बच्चे अस्पताल में कराए गए भर्ती; Uttar Pradesh Hathras Satsang Stampede Latest News Update - सत्संग के समापन के दौरान मची भगदड़, भगदड़ में कई लोगों की मौत की आशंका, 15 महिलाएं, बच्चे अस्पताल में कराए गए...
Read more »

Video: हाथरस हादसे के बाद मौके पर दिखा भयानक मंजर, सत्संग में भगदड़ से करीब 30 लोगों की मौतVideo: हाथरस हादसे के बाद मौके पर दिखा भयानक मंजर, सत्संग में भगदड़ से करीब 30 लोगों की मौतHathras Hadsa Video: हाथरस के रतिभानपुर में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ से करीब 30 लोगों की मौत Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Hathras Ka Video: सीएम योगी ने दिये हाथरस हादसे की जांच के आदेश, मृतकों के परिवार 2-2 लाख देने का ऐलानHathras Ka Video: सीएम योगी ने दिये हाथरस हादसे की जांच के आदेश, मृतकों के परिवार 2-2 लाख देने का ऐलानHathras Accident: हाथरस के रतिभानपुरा में बाबा भोले के सत्संग में भगदड़ से हुए हादसे से पूरे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:04:42