Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव
Haryana News : हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कसना शुरू कर दी है. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान आप ने ऐलान किया कि वह हरियाणा एसेंबली इलेक्शन अपने दम पर लड़ेगी.
यानी AAP यहां पर किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी. इसके साथ ही इंडिया ब्लॉक के दल इस चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता और पंजाब सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी इस चुनाव में अकेले ही लड़ेगी. उन्होंने कहा कि गुजरात में हमें 14 फीसदी वोट मिलने से अब हम राष्ट्रीय पार्टी हैं. दो राज्यों में हमारे दल की सरकार है. अब हरियाणा में भी हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर. News Nation के WhatsApp Channel को Follow करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://www.whatsapp.com/channel/0029VaeXoBTLCoWwhEBhYE10 बदलाव चाहती है हरियाणा की जनतामान ने कहा कि हरियाणा जनता अब बदलाव चाहती है. यहां पर इनेलो से लेकर कई स्थानीय दलों को मौका मिला है लेकिन अब जनता चाहती है कि उनके बीच का ही कोई व्यक्ति शासन करे और उनके लिए शासन करे. मान ने ये भी कहा कि केजरीवाल खुद हरियाणा से हैं और अब यहां के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जिस तरह केजरीवाल ने दिल्ली की सूरत बदली है उसी तरह वह हरियाणा में भी सकारात्मक बदलाव लाएंगे. हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ से महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस | LIVE https://t.co/XxNsiBL7kAदिल्ली-पंजाब का फायदा हरियाणा को मिलेगाभगवंत माने ने प्रेस वार्ता में कहा कि हरियाणा की संस्कृति में दिल्ली और पंजाब का टच है. यही वहज है कि आम आदमी पार्ट की सरकार बनने से हरियाणावासियों को दिल्ली और पंजाब का भी फायदा मिलेगा. पंजाब के लोगों का हरियाणा में परिवारिक रिश्ता है. पंजाब का मुख्यमंत्री होने की वजह से ये मेरी जिम्मेदारी है कि चुनाव के दौरान प्रचार करूं और हरियाणा के लोगों के जो हो सकते वह मदद भी करूं. बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे. इनेलो और बसपा ने मिलाया हाथबता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हो चुका है. ये दोनों ही दल इस चुनाव में मिलकर मैदान में होंगे. जबकि कांग्रेस और बीजेपी ने फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले हैं. माना जा रहा है कि यह भी अलग-अलग ही मैदान में होंगे.
Haryana Assembly Election 2024 Aam Aadmi Party AAP Bhagwant Mann Punjab CM Bhagwant Mann Chandigarh न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा में बिना गठबंधन के विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, 90 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार!Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में इस साल होने वाला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। आप के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने इसकी जानकारी दी।
Read more »
सरपंचों ने दी हरियाणा सरकार को 'टेंशन'.. डंके की चोट पर कहा- बात नहीं मानी तो BJP को हराकर दम लेंगेHaryana News : सरपंचों ने हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार को चेतावनी दे दी है कि विधानसभा चुनाव में फिर भाजपा का विरोध किया जाएगा.
Read more »
Haryana Assembly Election 2024: हो गया क्लियर... हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी 'AAP', किसी दल से नहीं होगा गठजोड़हरियाणा में अक्टूबर माह में विधानसभा चुनाव Haryana Assembly Election 2024 होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बताया कि आम आदमी पार्टी किसी भी अन्य दल से गठजोड़ नहीं करेगी। सभी सीटों पर आप अकेले चुनाव...
Read more »
Jalandhar West By Poll Result: बरकरार रही परंपरा, जालंधर वेस्ट उपचुनाव में सत्ताधारी आप की बड़ी जीतजालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने जीत लिया है।
Read more »
अग्निवीर पर हरियाणा सरकार का ऐलान- सरकारी नौकरी में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षणअग्निवीर पर हरियाणा सरकार का ऐलान- सरकारी नौकरी में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण
Read more »
Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, MP संजय सिंह ने किया ऐलानHaryana Assembly Elections 2024: चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और प्रदेश प्रभारी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव मे उतरने का ऐलान कर दिया है. यहां पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी.
Read more »
