लोकसभा चुनाव में भाजपा की कुछ सीटें कम हो जाने के बाद पार्टी के अंदर भी बड़े बदलाव की बातें चलने लगी थीं।
केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद भी कुछ सीटें कम आ जाने से भाजपा के हौसले कुछ कमजोर पड़ गए थे। विपक्षी दल भाजपा की कम हुई सीटों की संख्या को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देख रहे थे। उनका कहना था कि अब मोदी ब्रांड का तिलस्म टूट गया है। लेकिन हरियाणा में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही भाजपा के आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि मोदी का करिश्मा जारी है। यह जीत मोदी ब्रांड को मिली बूस्टर डोज की तरह है जिसका करिश्मा महाराष्ट्र और झारखंड में भी दिखाई पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा की कुछ सीटें कम हो जाने के बाद पार्टी के अंदर भी बड़े बदलाव की बातें चलने लगी थीं। कहा जा रहा था कि इसने आरएसएस और भाजपा के बीच दूरी को उघाड़कर सामने रख दिया था। इससे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी मोदी विरोधी खेमा मजबूत होकर प्रधानमंत्री पर हमला करने लगा था। यदि हरियाणा में भी भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ता तो इससे मोदी पर राजनीतिक हमलों की बाढ़ आ जाती। विपक्ष को इसे मोदी युग की समाप्ति के तौर पर ही पेश कर देता। लेकिन हरियाणा में मिली जीत ने सीधे तौर पर मोदी को और ज्यादा मजबूत कर दिया है। महाराष्ट्र-हरियाणा पर भी पड़ेगा असर हरियाणा में भाजपा को मिली जीत का असर महाराष्ट्र और झारखंड में भी दिखाई देगा। हरियाणा में कांग्रेस ने जाट-दलित गठजोड़ की राजनीति की थी। उसका विश्वास था कि इन दो सामाजिक वर्गों का मजबूत साथ उसे जीत दिला सकता है। लेकिन चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि कांग्रेस का दलित दांव हरियाणा में कारगर नहीं रहा है। अब भाजपा इसी फैक्टर को महाराष्ट्र और झारखंड में भुनाने की कोशिश करेगी। वह मोदी को दलितों और पिछड़ों की सबसे ज्यादा हितैषी के रूप में पेश करेगी और इससे भाजपा को ताकत मिल सकती है। भाजपा ने क्या कहा? भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने अमर उजाला से कहा कि इन चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि इस देश में आज भी सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। विपक्ष के जिन लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पर सवाल उठाए थे, आज वे मीडिया के सामने बोलने तक के लिए सामने नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हरियाणा में बड़ी जीत हासिल की है, जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी को बढ़त मिली है जो हमारी नीतियों की सार्थकता को दिखाती है।.
केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद भी कुछ सीटें कम आ जाने से भाजपा के हौसले कुछ कमजोर पड़ गए थे। विपक्षी दल भाजपा की कम हुई सीटों की संख्या को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देख रहे थे। उनका कहना था कि अब मोदी ब्रांड का तिलस्म टूट गया है। लेकिन हरियाणा में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही भाजपा के आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि मोदी का करिश्मा जारी है। यह जीत मोदी ब्रांड को मिली बूस्टर डोज की तरह है जिसका करिश्मा महाराष्ट्र और झारखंड में भी दिखाई पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा की कुछ सीटें कम हो जाने के बाद पार्टी के अंदर भी बड़े बदलाव की बातें चलने लगी थीं। कहा जा रहा था कि इसने आरएसएस और भाजपा के बीच दूरी को उघाड़कर सामने रख दिया था। इससे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी मोदी विरोधी खेमा मजबूत होकर प्रधानमंत्री पर हमला करने लगा था। यदि हरियाणा में भी भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ता तो इससे मोदी पर राजनीतिक हमलों की बाढ़ आ जाती। विपक्ष को इसे मोदी युग की समाप्ति के तौर पर ही पेश कर देता। लेकिन हरियाणा में मिली जीत ने सीधे तौर पर मोदी को और ज्यादा मजबूत कर दिया है। महाराष्ट्र-हरियाणा पर भी पड़ेगा असर हरियाणा में भाजपा को मिली जीत का असर महाराष्ट्र और झारखंड में भी दिखाई देगा। हरियाणा में कांग्रेस ने जाट-दलित गठजोड़ की राजनीति की थी। उसका विश्वास था कि इन दो सामाजिक वर्गों का मजबूत साथ उसे जीत दिला सकता है। लेकिन चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि कांग्रेस का दलित दांव हरियाणा में कारगर नहीं रहा है। अब भाजपा इसी फैक्टर को महाराष्ट्र और झारखंड में भुनाने की कोशिश करेगी। वह मोदी को दलितों और पिछड़ों की सबसे ज्यादा हितैषी के रूप में पेश करेगी और इससे भाजपा को ताकत मिल सकती है। भाजपा ने क्या कहा? भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने अमर उजाला से कहा कि इन चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि इस देश में आज भी सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। विपक्ष के जिन लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पर सवाल उठाए थे, आज वे मीडिया के सामने बोलने तक के लिए सामने नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हरियाणा में बड़ी जीत हासिल की है, जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी को बढ़त मिली है जो हमारी नीतियों की सार्थकता को दिखाती है।
India News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस ने जारी की हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूचीकांग्रेस ने जारी की हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची
Read more »
हरियाणा विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की तीसरी लिस्ट, 11 उम्मीदवारों के नामहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 11 कैंडिडेट की तीसरी लिस्ट
Read more »
Haryana: हरियाणा के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 नामों की एक और सूची; कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे को टिकटकांग्रेस ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
Read more »
Haryana Assembly Election 2024: चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की कु्र्सी को लेकर BJP में रस्साकशीHaryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की कु्र्सी को लेकर BJP में रस्साकशी, अनिल विज के बाद राव इंद्रजीत के लिए बेटी ने उठाई आवाज.
Read more »
Haryana Election Result: गिरिराज सिंह ने हरियाणा में बताया राहुल गांधी के अहंकार की हार, कहा- जनता ने सबक सिखायाHaryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नताजे आने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस पार्टी और जुमलेबाजों को सबक सिखाया है.
Read more »
Haryana Election Results: BJP की प्रचंड जीत, फिर चला मोदी मैजिक! जानें किन बातों के लिए याद रखा जाएगा ये चुनाव?Haryana Election Results: हरियाणा में BJP की प्रचंड जीत, फिर चला मोदी मैजिक! BJP won gets majority Modi magic Nayab Singh Saini | एक्सप्लेनर | चुनाव
Read more »
