Happy Birthday Madhuri Dixit: 'धक धक गर्ल' माधुरी के एक्टिंग टैलेंट का प्रूफ हैं ये 5 कम पॉपुलर फिल्में

माधुरी दीक्षित News

Happy Birthday Madhuri Dixit: 'धक धक गर्ल' माधुरी के एक्टिंग टैलेंट का प्रूफ हैं ये 5 कम पॉपुलर फिल्में
धक धक गर्लMadhuri DixitMadhuri Dixit Birthday
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 157 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 63%

लड़कों की एक पूरी जेनरेशन ने अपने कमरे में माधुरी के पोस्टर लगाए हैं, उनकी जैसी प्रेमिका की कल्पना की है. लड़कियों की एक पूरी जेनरेशन ने माधुरी से स्टाइल, फैशन, अदाएं सीखी हैं. और डांस के मामले में तो उनका कद ऐसा है कि जब भी बॉलीवुड के सबसे अच्छे डांसर्स की बात होती है, माधुरी का नाम बहुत ऊपर लिखा जाता है.

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के नाम के पीछे, फिल्मों की तीन दशक से ज्यादा लंबी ऐसी विरासत है जो इंडस्ट्री में बहुत ही कम एक्टर्स के पास है. एक शानदार फिल्मी करियर और स्टारडम की हर ऊंचाई छू चुकी माधुरी को जनता उनकी बेमिसाल खूबसूरती, दिलकश अदाओं और लुभावने फैशन के लिए याद रखती है.

लड़कों की एक पूरी जेनरेशन ने अपने कमरे में माधुरी के पोस्टर लगाए हैं, उनकी जैसी प्रेमिका की कल्पना की है. लड़कियों की एक पूरी जेनरेशन ने माधुरी से स्टाइल, फैशन, अदाएं सीखी हैं. और डांस के मामले में तो उनका कद ऐसा है कि जब भी बॉलीवुड के सबसे अच्छे डांसर्स की बात होती है, माधुरी का नाम बहुत ऊपर लिखा जाता है. मगर इन ‘धक धक गर्ल’ और ‘बेमिसाल खूबसूरती’ के टैग्स के पीछे, माधुरी की एक साइड लोगों की नजरों से थोड़ी छूट जाती है… एक्टर-परफॉर्मर माधुरी. डांस और खूबसूरती ही नहीं, एक्टिंग की भी क्वीन माधुरी80s में डेब्यू करने वालीं माधुरी ने 2002 तक तो लगातार फिल्में की हैं. और इसके बाद 5-5 साल के दो लंबे ब्रेक छोड़ दें तो पिछले एक दशक में भी उनके कई प्रोजेक्ट्स आते रहे हैं. इतने लंबे समय तक काम कर पाना, बिना दमदार एक्टिंग के, सिर्फ लुक्स और खूबसूरती के दम पर नहीं हो सकता. Advertisementइधर के सालों में तो जनता फिर भी माधुरी की एक्टिंग देख पा रही है, मगर 2005 से पहले की उनकी इमेज मोस्टली उनकी खूबसूरती और अदाओं के इर्द-गिर्द ही बुनी जाती है. मगर उनकी इस इमेज के पीछे, जो एक्टिंग टैलेंट अक्सर कम नोटिस होता है, वो भी कमाल का है. 2005 से पहले की इन 5 कम पॉपुलर फिल्मों में आप देख सकते हैं कि माधुरी का एक्टिंग टैलेंट भी हमेशा से दमदार रहा है…1. प्रेम प्रतिज्ञा तेलुगु सिनेमा से निकले ग्रेट डायरेक्टर बापू ने हिंदी को भी कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं. मिथुन और माधुरी की ‘प्रेम प्रतिज्ञा’ उन्हीं में से एक है. डब्बेवाली लक्ष्मी के रोल में माधुरी, अपने इलाके के गुंडे बने मिथुन को ट्रांसफॉर्म करती नजर आई थीं. उनकी इस फिल्म ने उनके एक्टिंग टैलेंट को खूब हाईलाइट किया था. फिल्म प्रेम प्रतिज्ञा में माधुरी दीक्षित 2. याराना इस फिल्म को अधिकतर लोग ‘मेरा पिया घर आया’ गाने के लिए याद रखते हैं. मगर माधुरी ने इसमें सनक की हद तक दीवाने आदमी से परेशान लड़की का किरदार निभाया था. ये आदमी एक बार तो माधुरी के किरदार से जबरदस्ती शादी करने में कामयाब भी हो जाता है. मगर फिर ये लड़की फिर कैसे अपनी जिंदगी का रास्ता बदलती है, ये एक मजेदार कहानी थी. ‘याराना’ के लिए माधुरी को ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.Advertisement फिल्म याराना में माधुरी दीक्षित 3. मृत्युदंड बिहार के सामंती समाज में एक बागी बहू के रोल में नजर आईं माधुरी ने अपने काम से सभी को बहुत इम्प्रेस किया था. उनकी परफॉर्मेंस कितनी दमदार रही इसे यूं भी समझ जा सकता है कि फिल्म में उनके सामने शबाना आजमी जैसी एक्ट्रेस थीं. मगर फिर भी माधुरी ने स्क्रीन पर दम बनाए रखा. फिल्म मृत्युदंड में माधुरी दीक्षित 4. वजूदएक बार फिर ऑब्सेस्ड लवर के निशाने पर आई लड़की का किरदार निभा रहीं माधुरी के सामने नाना पाटेकर थे. नाना और माधुरी फिल्म में जब भी एक साथ दिखते हैं, आपको शानदार एक्टिंग भरे सीन देखने को मिलते हैं. ये माधुरी की सबसे कम पॉपुलर फिल्मों में से एक है, मगर ये फिल्म देखने वाले इसे कभी भूल नहीं सकते. फिल्म वजूद में माधुरी दीक्षित 5. पुकारमाधुरी का चेहरा स्वीट-खूबसूरत लड़की का सिंबल रहा है. मगर ‘पुकार’ में माधुरी ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जो एक आर्मी ऑफिसर से रिजेक्शन होने के बाद देश के दुश्मनों की हेल्प करने लगती है. इस किरदार ने माधुरी को उनके नेगेटिव शेड्स एक्सप्लोर करने का मौका दिया, जिसे उन्होंने पूरा भुनाया. फिल्म पुकार में माधुरी दीक्षित ‘पुकार’ को माधुरी के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस में गिना जाता है. फिल्म में लीड रोल के लिए अनिल कपूर को नेशनल अवॉर्ड मिला, मगर माधुरी ने फिल्म में उन्हें मैच करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी. ये भी देखें Live TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

धक धक गर्ल Madhuri Dixit Madhuri Dixit Birthday Madhuri Dixit 5 Underrated Movies Madhuri Dixit Performance That Proves She Is More Dhak Dhak Girl Madhuri Dixit

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

माधुरी दीक्षित को फैन ने कह दिया आंटी, एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट, देखें वीडियोमाधुरी दीक्षित को फैन ने कह दिया आंटी, एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट, देखें वीडियोधक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी एक फैन उनको आंटी कहती नजर आ रही है.
Read more »

कारगिल वॉर रोकने के बदले माधुरी दीक्षित चाहता था पाकिस्तान: 5 फ्लॉप पर लोग बोले- ये हीरोइन मटेरियल नहीं, आज...कारगिल वॉर रोकने के बदले माधुरी दीक्षित चाहता था पाकिस्तान: 5 फ्लॉप पर लोग बोले- ये हीरोइन मटेरियल नहीं, आज...हिंदी सिनेमा में धक-धक गर्ल नाम से मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज 57 साल की हो चुकी हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी माधुरी दीक्षित फिल्मों में एक्टिव हैं। 2022 में माधुरी थिएटर में रिलीज हुई फिल्म मजा मां और नेटफ्लिक्स की फिल्म दBollywood Dhak Dhak Girl Madhuri Dixit 57th Birthday Special Story; Follow Madhuri Dixit Movies, Career, Love Life,...
Read more »

Madhuri Dixit Birthday: 3 साल की उम्र में सीखा डांस, स्कूल में मिली पहली फिल्म; कुछ ऐसा रहा धक-धक गर्ल का फिल्मी करियरMadhuri Dixit Birthday: 3 साल की उम्र में सीखा डांस, स्कूल में मिली पहली फिल्म; कुछ ऐसा रहा धक-धक गर्ल का फिल्मी करियरMadhuri Dixit Birthday: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित आज अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. 90 के दशक में माधुरी दीक्षित ने अपनी अदाकारी से हर किसी को दीवाना बना लिया था. लेकिन क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस को पहली फिल्म स्कूल के दिनों में मिली थी.
Read more »

57 साल की हुईं माधुरी दीक्षित, पति नेने ने लुटाया प्यार, लिखा- तुमने हमारी जिंदगी...57 साल की हुईं माधुरी दीक्षित, पति नेने ने लुटाया प्यार, लिखा- तुमने हमारी जिंदगी...बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 57 साल की हो गई हैं. फैंस और परिवारवाले एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.
Read more »

ऐसे हुई थी माधुरी दीक्षित के 'चोली के पीछे क्या है' गाने की शूटिंग, 31 साल बाद भी कायम है चार्मऐसे हुई थी माधुरी दीक्षित के 'चोली के पीछे क्या है' गाने की शूटिंग, 31 साल बाद भी कायम है चार्मबॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. ब्यूटी क्वीन आज 57 साल की हो गई हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:42:48