हरियाणा बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 06 नवंबर से शुरू हो गई है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर 25 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए 06 नवंबर से रजिस्ट्रेशन विंडो को एक्टिव कर दिया गया है। जो उम्मीदवार कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्र बोर्ड परीक्षाओं के लिए 25 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके साथ ही 26 नवंबर से 02 दिसंबर के बीच विलंब शुल्क सहित फीस का भुगतान किया जा सकता है। यहां दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें नोटिस ऐसे करें बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्र यहां बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.
org.in पर जाकर विजिट करें। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर HBSE Board Exam 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें। अंत में फॉर्म भरने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। यह भी पढ़ें: UP Board 10th Exam 2026 Date Sheet: यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
HBSE Board Exam Bseh.Org.In Hbse Board Exam 2026 Hbse
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP Board Exam Date 2026: यूपी बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल, जानें कब से शुरू होंगे एग्जामउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आगामी सत्र के लिए हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है.
Read more »
UP Board Exam 2026: 18 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं, जानिए पूरा टाइमटेबलउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखें घोषित कर दी हैं. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी.
Read more »
बिहार बोर्ड का टाइम टेबल 2026 कब आएगा?Board Exam Date Sheet UP CBSE BSEB HBSE MP RBSE 2026 LIVE: बोर्ड एग्जाम 2026 का टाइमटेबल जारी होने लगे हैं। सीबीएसई, एमपी बोर्ड, यूपी बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम आ चुका है। अब बारी है बिहार बोर्ड समय सारिणी, हरियाणा बोर्ड, राजस्थान बोर्ड समेत अन्य परीक्षाओं की डेटशीट की घोषणा...
Read more »
HBSE Board Exam 2025: हरियाणा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, इस डेट तक भरे जा सकते हैं फॉर्महरियाणा बोर्ड की ओर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। स्कूल के प्रधानाचार्य/ मुखिया बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करके छात्रों का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बिना लेट फीस के 25 नवंबर तक फॉर्म भरने का मौका...
Read more »
हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का फॉर्म भरें, कितनी लगेगी फीस?BSEH Haryana Board 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का फॉर्म भरें, कितनी लगेगी फीस?
Read more »
UP Board 10th Exam 2026 Date Sheet: यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षायूपी बोर्ड कक्षा दसवीं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। कक्षा दसवीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होंगी और 12 मार्च को समाप्त की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डेटशीट देख सकते हैं।
Read more »
