H-1B Visa Fee Hike: H-1B वीजा फीस बढ़ाने के फैसले से अमेरिकी टेक इंडस्ट्री के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. इससे टैलेंट की कमी, आउटसोर्सिंग का बढ़ना और इनोवेशन पर असर पड़ेगा, जबकि भारत जैसे देशों को आईटी एक्सपोर्ट और स्टार्टअप इकोसिस्टम में इनडायरेक्ट फायदा मिलेगा.
H-1B Visa Fee Hike : पहले भारत पर टैरिफ लगाकर अमेरिकियों को महंगा सामान खरीदने के लिए मजबूर करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब एक और सेल्फ गोल कर दिया है. ‘सेल्फ-गोल’ का मतलब यह है कि ट्रंप की 100,000 डॉलर सालाना H-1B फीस पॉलिसी अमेरिकी टेक इंडस्ट्री को खुद ही नुकसान पहुंचा रही है, जबकि भारत जैसे देशों को इनडायरेक्ट रूप से फायदा हो रहा है.
यह पॉलिसी अमेरिकन जॉब्स प्रोटेक्ट करने का दावा करती है, लेकिन वास्तव में यह अमेरिका की इनोवेशन, टैलेंट पूल और इकोनॉमिक ग्रोथ को कमजोर कर रही है. कैसे? चलिए बताते हैं- 1. US टेक इंडस्ट्री में टैलेंट की कमी बढ़ेगी अमेरिकी कंपनियां जैसे Google, Microsoft, Amazon और Meta, H-1B वीजा पर निर्भर हैं क्योंकि 70% से ज्यादा H-1B होल्डर्स भारतीय हैं. यह फीस इतनी ऊंची है कि छोटी स्टार्टअप्स और मीडियम-साइज फर्म्स इसे अफोर्ड नहीं कर पाएंगी, जिससे वे लोकल टैलेंट पर निर्भर हो जाएंगी. लेकिन अमेरिका में स्किल्ड इंजीनियर्स की पहले से ही शॉर्टेज है- NASSCOM के मुताबिक, अमेरिका में हर साल 1 मिलियन से ज्यादा टेक जॉब्स खाली रहती हैं. ट्रंप के मुताबिक, इनोवेशन स्लो डाउन होगा, प्रोजेक्ट्स डिले होंगे और अमेरिका की ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस कम होगी. 2. आउटसोर्सिंग और ऑफशोरिंग का बूम: भारत को डायरेक्ट फायदा कंपनियां फीस से बचने के लिए काम को भारत शिफ्ट करेंगी. भारतीय आईटी कंपनियां जैसे TCS, Infosys और Wipro पहले से ही 70% काम ऑफशोर करती हैं. वीजा फीस बढ़ने से यह और बढ़ेगा. इतिहास गवाह है कि Y2K क्राइसिस , 2008 फाइनेंशियल क्राइसिस, और ट्रंप के पहले टर्म में वीजा रेस्ट्रिक्शन्स ने भारत में 100 अरब डॉलर से ज्यादा की एक्सपोर्ट इंडस्ट्री बनाई. अब H-1B फीस रिवर्स ब्रेन ड्रेन ट्रिगर करेगी, जहां स्किल्ड टैलेंट भारत लौटेगा और स्टार्टअप्स को बूस्ट देगा. भारत की टेक इंडस्ट्री 245 अरब डॉलर की है. 2030 तक 2400+ ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स बन सकते हैं, जो 5 मिलियन जॉब्स क्रिएट करेंगे. 3. इकोनॉमिक और जियोपॉलिटिकल बैकलैश ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी US को अलग-थलग कर सकती है. इंडियन टैलेंट अमेरिका की जीडीपी में योगदान देता है. H-1B वर्कर्स हाई-पेइंग जॉब्स क्रिएट करते हैं. लेकिन फीस से अमेरिकी कंपनियां कॉस्ट बढ़ने पर प्रोडक्ट्स महंगे करेंगी, जो इन्फ्लेशन बढ़ाएगी. जियोपॉलिटिकली, यह भारत को रूस-चाइना से दूर करने का प्रेशर हो सकता है, लेकिन इससे भारत कनाडा, यूएई या यूरोप जैसे अल्टरनेटिव्स की ओर मुड़ेगा. 4. अमेरिका का आत्मघाती कदम शॉर्ट टर्म में अमेरिकी स्टॉक्स गिर सकते हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म में यह अमेरिका के लिए आत्मघाती है क्योंकि टैलेंट फ्लो रिवर्स हो जाएगा. भारत में एआई, क्लाउड, साइबरसिक्योरिटी जैसे सेक्टर्स में 10 लाख जॉब्स प्रोजेक्टेड हैं.
H-1B वीजा फीस बढ़ोतरी US Tech Industry अमेरिकी टेक इंडस्ट्री Outsourcing To India भारत में आउटसोर्सिंग Trump Immigration Policy ट्रंप इमिग्रेशन पॉलिसी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
H-1B Visa: শীর্ষে অ্যামাজন, দ্বিতীয় TCS, তালিকায় গুগল-মেটা-মাইক্রোসফট ও... ট্রাম্পের H-1B বোমায় মার্কিন মুলুকে ঘোর বিপদে হাজার হাজার ভারতীয় IT কর্মী....H-1B Visas in 2025: Indian IT Firms Amazon, TCS Lead H-1B Visa Approvals, Microsoft Meta Google Infosys Wipro also in list
Read more »
H-1B Visa: ট্রাম্প H1B ভিসা বোমা ফেলতেই তড়িঘড়ি কর্মীদের দেশে ফেরার নির্দেশ দিল অ্যামাজন-মাইক্রোসফট! বড় আপডেট...Return before Sunday, Big Tech advises H-1B visa holders as Trump slaps 100K fee
Read more »
ट्रंप के H-1B वीजा बम पर भारत का रिएक्शन- दोनों देशों के आर्थिक हित होंगे प्रभावितForeign Ministry spokesperson Randhir Jaiswal on Donald Trump's H-1B visa bomb, ट्रंप के H-1B वीजा बम पर भारत का रिएक्शन- दोनों देशों के आर्थिक होंगे प्रभावित
Read more »
ஓராண்டுக்கு ரூ.88 லட்சம்... பதற்றத்தில் இந்தியர்கள்; அமெரிக்காவின் H-1B விசா என்றால் என்ன?H-1B Visa: அமெரிக்கா அதன் விசாக்களுக்கான கட்டணத்தை அதிகப்படுத்தி உள்ள நிலையில், இதனால் இந்தியர்களுக்கு என்ன பிரச்னை?
Read more »
H-1B फीस हाइक: ट्रंप ने अमेरिका को फिर किया शर्मसार! कर दिया 'सेल्फ-गोल'H-1B फीस हाइक: ट्रंप ने अमेरिका को फिर किया शर्मसार! कर दिया 'सेल्फ-गोल'
Read more »
21 सितंबर 2025 की प्रमुख खबरें: ट्रंप का 'सेल्फ-गोल', राजनीतिक हलचल और अन्य अपडेट21 सितंबर 2025 की प्रमुख खबरों में ट्रम्प द्वारा H-1B वीजा फीस में बढ़ोतरी, राजनीतिक बयानबाजी, ज्योतिषीय पूर्वानुमान, और विभिन्न क्षेत्रों से महत्वपूर्ण अपडेट शामिल हैं।
Read more »
