हुंडई की जल्द आने वाली कॉम्पैक्ट SUV Venue 21 मई को होगी लॉन्च
हुंडई की जल्द आने वाली कॉम्पैक्ट SUV Venue को लॉन्च से पहले ही बेहतरीन प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हो गई है. दरअसल भारत में इसकी प्री-बुकिंग शुरू होते ही इस कार को एक ही दिन में 2000 से भी बुकिंग मिली है. इसकी प्री-बुकिंग 2 मई को आधिकारिक तौर पर शुरू की गई है.
भारत में हुंडई वेन्यू को 21 मई को लॉन्च किया जाएगा. इस कार को हर घंटे 84 बुकिंग मिली है. Hyundai Venue भारत में साउथ कोरियन कंपनी की पहली सबकॉम्पैक्ट SUV होगी. हुंडई की नई Venue बाजार में आने के बाद कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मारुति सुजुकी Vitara Brezza, टाटा Nexon, फोर्ड EcoSport और महिंद्रा XUV300 जैसी कारों से मुकाबला करेगी. ग्राहक इसकी बुकिंग कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप पर जाकर 21,000 रुपये देकर कर सकते हैं. नई हुंडई वेन्यू चार वेरिएंट और तीन इंजन ऑप्शन के साथ आएगी. हालांकि वेरिएंट्स की अभी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई हैं. इस SUV में नया 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.2-लीटर नैचुरली एस्पायरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.4-लीटर डीजल इंजन मिलेगा. थ्री-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन मिलेगा, वहीं 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.4-लीटर डीजल के साथ क्रमश: 5-स्पीड और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा. हुंडई की नई वेन्यू एक कनेक्टेड कार है, जिसमें 33 कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें से 10 फीचर्स खासतौर पर भारत के लिए शामिल किए गए हैं. इसमें कंपनी ने 'ब्लूलिंक' कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी को दिया है. फीचर्स की बात करें तो यहां फ्रंट डार्क क्रोम ग्रिल, LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैम्प, LED टेललैम्प और प्रोजेक्टर टाइप फॉग लैम्प्स देखने को मिलेंगे. इसके अलावा खास फीचर्स की बात करें तो यहां रियर AC वेंट्स, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ग्लोव बॉक्स कूलिंग और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी ग्राहकों को मिलेंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
युवाओं को ISIS में भर्ती कराने का शक, केरल में तीन स्थानों पर NIA की छापेमारीNIA Raid: एनआईए ने एक बयान में कहा कि उसने कासरगोड में दो और पालक्काड में एक सहित तीन संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की।
Read more »
खबरदार: चौथे चरण का मतदान आते-आते जाति पर चुनाव Analysis of politics over PM Narendra Modi's caste - khabardar AajTak2019 का चुनाव अब चौथे राउंड में पहुंच चुका है, सोमवार को 71 सीटों पर वोटिंग होनी हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए ये अहम राउंड है, क्योंकि इन 71 सीटों में बीजेपी ने पिछली बार 56 सीट पर जीत हांसिल करी थी, लेकिन बीजेपी से भी ज़्यादा ये राउंड कांग्रेस के लिए करो या मरो का है क्योंकि पिछली बार इन सीटों में सिर्फ 2 सीटों पर कांग्रेस जीती थी. इस राउंड के साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान की भी इस चुनाव में एंट्री हो रही है, जहां अभी चार महीने पहले ही बनी कांग्रेस की सरकारों का पहला चुनावी टेस्ट होगा. 2019 के इस चौथे चुनावी टेस्ट के बीच अब चुनाव प्रधानमंत्री की जाति पर भी चला गया है, बात असली पिछड़ा और नकली पिछड़ा की होने लगी है. आज ख़बरदार में हम विश्लेषण करेंगे कि आखिर चुनाव जाति के मुद्दे पर क्यों चला गया है? पिछड़ा वाली राजनीति में चुनावी गणित का क्या चक्कर है? क्योंकि कल और आज में पीएम नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर बहुत राजनीति हुई है. प्रधानमंत्री ने कल उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रैली में अपनी जाति की जो बात की उस पर उनके राजनैतिक विरोधियों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं हैं. देखें वीडियो.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
BJP की कड़ी परीक्षा! जिन 72 सीटों पर आज हो रहा मतदान, 2014 में उनमें से NDA ने जीती थीं 56 सीटें, 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है. भाजपा (BJP) और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी. बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस (Congress) को जीत मिली थी जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (छह) और बीजद (छह) जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी. सोमवार को महाराष्ट्र (Maharashtra Election) की 17, राजस्थान (Rajasthan Election) और उत्तर प्रदेश (UP Election) की 13-13, पश्चिम बंगाल (West Bengal Election) की आठ, मध्य प्रदेश एवं ओड़िशा की छह-छह, बिहार (Bihar Election) की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान किया जा रहा है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं. अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है. राजस्थान और मध्य प्रदेश की कुल 54 सीटों पर मतदान की शुरुआत चौथे चरण से हुई है. साल 2014 में इन दोनों राज्यों की कुल 54 सीटों में से 52 पर भाजपा को जीत मिली थी. पिछले साल इन दोनों राज्यों की सत्ता में वापसी कर कांग्रेस ने अपनी स्थिति 2014 के मुकाबले काफी मजबूत कर ली है.
Read more »
Live : लोकसभा चुनाव 2019 का चौथा चरण, 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदाननई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन उत्तरप्रदेश की 13 बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडीसा की 6, राजस्थान की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। 17वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में हो रहे चुनाव में 543 में से 303 सीटों पर मतदान हो चुका है। पेश हैं मतदान से जुड़े ताजा अपडेट्स-
Read more »
भारत में बड़े हमले की तैयारी में आईएसआई, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में खुलासापाकिस्तान की आईएसआई भारत में बड़े हमले की फिराक में है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा गृह मंत्रालय को भेजी गई एक रिपोर्ट
Read more »
अफरीदी की टीम में सचिन और धोनी को जगह नहीं, इस भारतीय को किया शामिलशाहिद अफरीदी ने अपनी ऑल टाइम वर्ल्ड कप प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. हैरान करने वाली बात यह है कि उनकी इस टीम में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी का नाम है. वहीं, 5 पाकिस्तानी क्रिकेटरों को शामिल किया है.
Read more »
बेल की शर्तों को तोड़ने पर जूलियन असांजे को 50 सप्ताह की सजा-Navbharat Timesस्वीडन में यौन आरोपों का केस हटा दिए जाने के बाद भी असांजे इक्वाडोर दूतावास में बने रहे और सात साल बाद लंदन पुलिस ने उन्हें आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।
Read more »
वीडियो: रायबरेली में प्रियंका ने की सपेरों से मुलाकात, हाथों में सांपों को भी उठायावीडियो: रायबरेली में प्रियंका ने की सपेरों से मुलाकात, हाथों में सांपों को भी उठाया LokSabhaElections2019 priyankagandhi INCIndia
Read more »
राजतिलक: सुल्तानपुर का क्या है चुनावी समीकरण? Rajtilak: What's the political equation of Sultanpur? - Lok Sabha Election 2019 AajTakआजतक का चुनाव स्टूडियो पहुंच गया है उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में. उत्तर प्रदेश में गोमती किनारे बसे सुल्तानपुर की सल्तनत पर लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन रायबरेली और अमेठी की तरह कभी इसे वीवीआईपी सीट की अहमियत नहीं मिल सकी. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के दुर्ग से सटे हुए क्षेत्र से गांधी परिवार के वारिस वरुण गांधी को उतारकर इसे हाई प्रोफाइल तो बनाया. साथ ही साथ 16 साल के अपने सूखे को भी खत्म कर कमल खिलाने में कामयाब रही. इस बार वरुण गांधी की जगह जब बीजेपी ने सुल्तानपुर सीट से उनकी मां मेनका गांधी को मैदान में उतारा है जिनके सामने महागठबंधन की तरफ से सोनू सिंह और कांग्रेस के संजय सिंह बड़ी चुनौती बन कर खड़े हैं. सुल्तानपुर से किसका होगा राजतिलक, ये सवाल लेकर आज यहां की जनता से जानने की कोशिश करेंगे कि क्या बेटे वरुण का ताज मां मेनका को पहनाएगा सुल्तानपुर?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
सुपर ओवर में मुंबई ने हैदराबाद को पीटा, प्लेऑफ में जगह की पक्कीमुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के एक अहम मुकबाले में मुंबई इंडियंस (MI) ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को जीतने के लिए अब 163 रन बनाने होंगे.
Read more »
