Hyundai Exter CNG Vs Tata Punch CNG: डबल सीएनजी सिलेंडर वाली इन दोनों में से किस गाड़ी को खरीदना होगा बेहतर

Hyundai Exter CNG News

Hyundai Exter CNG Vs Tata Punch CNG: डबल सीएनजी सिलेंडर वाली इन दोनों में से किस गाड़ी को खरीदना होगा बेहतर
Tata Punch CNGExter CNG Vs Punch CNGHyundai Exter CNG Performance
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 53%

भारतीय बाजार में सीएनजी वाहनों की भी मांग में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में कंपनियों की ओर से नई तकनीक के साथ सीएनजी वाहनों को ऑफर किया जा रहा है। Tata Motors के बाद Hyundai ने भी अपनी गाड़ी में ड्यूल सीएनजी तकनीक को दिया है। इस तकनीक के साथ आने वाली Exter और Punch में से किसे खरीदना बेहतर होगा। आइए जानते...

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में टाटा के बाद अब हुंडई ने भी डबल सीएनजी सिलेंडर तकनीक के साथ अपने वाहनों को लॉन्‍च करना शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से पहली बार Hy-CNG Duo नाम की तकनीक के साथ Exter को लॉन्‍च किया गया है। इस तकनीक वाली Hyundai Exter को खरीदना बेहतर है या फिर Tata Punch को खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। कितना दमदार इंजन हुंडई एक्‍सटर Hy-CNG Duo में कंपनी की ओर से 1.

2 लीटर का Bi-Fuel इंजन दिया गया है। जिसके साथ 5स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसे एक किलो सीएनजी में 27.1 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 1.2 लीटर इंजन से एसयूवी को 69 पीएस की पावर और 95.2 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। वहीं टाटा पंच सीएनजी में कंपनी की ओर से 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया जाता है। जिससे एसयूवी को 73.5 पीएस की पावर और 103 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें भी 5स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाता है। यह भी पढ़ें- दो लाख रुपये की Down payment के बाद Hyundai Exter का बेस वेरिएंट EX ले आएं घर, जानें कितनी बनेगी EMI कैसे हैं फीचर्स कंपनी की ओर से Exter के Hy-CNG Duo को कई बेहतरीन फीचर्स को दिया है। इसमें स्‍मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लैंप, फुली ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, 20.32 सेमी टचस्‍क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, छह एयरबैग, टीपीएमएस, ईएससी, एचएसी जैसे फीचर्स को दिया है। वहीं टाटा पंच सीएनजी में कंपनी की ओर से सी-पिलर माउंटिड रियर डोर हैंडल, ट्राई एरो फिनिश फ्रंट ग्रिल, टर्न इं‍डीकेटर के साथ ओआरवीएम, चार इंच डिजिटल क्‍लस्‍टर, 90 डिग्री ओपनिंग डोर, मैनुअल एसी, पावर विंडो, ऑटो हैडलैंप, फ्रंट सीट आर्मरेस्‍ट, रेन सेंसिंग वाइपर्स, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, 17.78 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, चार स्‍पीकर, दो ट्विटर, सनरूफ, एबीएस, ईबीडी, ड्यूल एयरबैग, आइसोफिक्‍स, स्‍पीड अलर्ट, पार्किंग सेंसर, पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। कितनी है कीमत हुंडई ने एक्‍सटर Hy-CNG Duo S वे‍रिएंट को 8.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया है। इसके बाद SX वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 9.23 लाख रुपये रखी गई है और सीएनजी के साथ इसके टॉप वे‍रिएंट Exter Knight SX को 9.38 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं टाटा पंच के सीएनजी वर्जन की एक्‍स शोरूम कीमत 7.23 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके टॉप वेरिएंट को 9.85 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। हुंडई एक्‍सटर टाटा पंच इंजन 1.2 लीटर का Bi-Fuel 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पावर 69 पीएस की पावर और 95.2 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क 73.5 पीएस की पावर और 103 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क ट्रांसमिशन 5स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन 5स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन माइलेज सीएनजी में 27.1 किलोमीटर/किलोग्राम -- बूट स्‍पेस -- 210 लीटर फीचर्स सनरूफ, एलईडी लाइट्स, 20.32 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम सनरूफ, ऑटो हैडलैंप, 17.78 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम सेफ्टी फीचर्स छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, टीपीएमएस ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, स्‍पीड अलर्ट एक्‍स शोरूम कीमत 8.50 लाख रुपये से शुरू 7.23 लाख रुपये से शुरू

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Tata Punch CNG Exter CNG Vs Punch CNG Hyundai Exter CNG Performance Tata Punch CNG Mileage Hyundai Exter CNG Comparison Tata Punch Exter CNG Comparison खबरें आपके काम की Khabrein Apke Kaam Ki Automobile News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

5 जुलाई को BAJAJ करेगा धमाका! दुनिया में पहली बार लॉन्च होगी ऐसी बाइक5 जुलाई को BAJAJ करेगा धमाका! दुनिया में पहली बार लॉन्च होगी ऐसी बाइकBajaj CNG Bike: बजाज ऑटो आगामी 5 जुलाई को दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकिल (CNG Bike) लॉन्च करने की तैयारी में है.
Read more »

Upcoming CNG Cars: भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगी ये सीएनजी कारें, Nexon CNG से Swift CNG तक लिस्ट में शामिलUpcoming CNG Cars: भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगी ये सीएनजी कारें, Nexon CNG से Swift CNG तक लिस्ट में शामिलMaruti Suzuk द्वारा स्विफ्ट को 3-सिलेंडर Z12E इंजन के साथ सीएनजी विकल्प मिलने की संभावना है। वहीं हुंडई ने भारत में Hy-CNG Duo तकनीक के लिए ट्रेडमार्क दाखिल किया है। यह ट्विन-सिलेंडर CNG सिस्टम को अपनाने का संकेत दे सकता है जो वर्तमान में टाटा मोटर्स की CNG कारों में उपलब्ध है। टाटा मोटर्स ने पुष्टि की है कि Nexon iCNG इस साल के अंत में लॉन्च की...
Read more »

बटन दबाते ही पेट्रोल से CNG! सामने आई Bajaj के सीएनजी बाइक की पहली तस्वीरबटन दबाते ही पेट्रोल से CNG! सामने आई Bajaj के सीएनजी बाइक की पहली तस्वीरBajaj CNG Bike: बजाज ऑटो आगामी 5 जुलाई को दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकिल (CNG Bike) लॉन्च करने की तैयारी में है.
Read more »

अब Hyundai Exter CNG में नहीं होगी सामान रखने की परेशानी, कंपनी लाई Dual सिलेंडर तकनीक, जानें कितनी है कीमतअब Hyundai Exter CNG में नहीं होगी सामान रखने की परेशानी, कंपनी लाई Dual सिलेंडर तकनीक, जानें कितनी है कीमतहुंडई मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में एंट्री लेवल एसयूवी Exter को Dual CNG Cylinder के साथ लॉन्‍च कर दिया है। जिसके बाद सामान रखने की परेशानी खत्‍म हो जाएगी। डबल सीएनजी सिलेंडर तकनीक वाली हुंडई एक्‍सटर एसयूवी में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। इस तकनीक के साथ Exter को किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। आइए जानते...
Read more »

लोकल मैकेनिक से कार में क्यों नहीं लगवाना चाहिए CNG किट? वजह जानकर हो जाएंगे हैरानलोकल मैकेनिक से कार में क्यों नहीं लगवाना चाहिए CNG किट? वजह जानकर हो जाएंगे हैरानCNG Car Kit: आफ्टर मार्केट सीएनजी किट कार को नुकसान पहुंचा सकता है और इसे इंस्टॉल करने से कार ऑनर्स को काफी परेशानी हो सकती है.
Read more »

Hyundai Exter Cng Duo: వేరీ చీప్‌ ధరకే బెస్ట్‌ మైలేజీ Hyundai Exeter CNG వచ్చేసింది!Hyundai Exter Cng Duo: వేరీ చీప్‌ ధరకే బెస్ట్‌ మైలేజీ Hyundai Exeter CNG వచ్చేసింది!Best Mileage Hyundai Exter Cng Duo At Very Cheap Price టాటా మోటార్స్‌కి భారత మార్కెట్‌లో తిరుగు లేని పేరును సంపాదించుకుంది. అయితే ఈ కంపెనీనే హ్యుందాయ్ ఇండియా అనుసరిస్తోంది. ఈ కంపెనీ ఎప్పటికప్పుడు కొత్త కార్లలను లాంచ్‌ చేస్తూ వస్తోంది.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:25:50