Huawei की दो नई स्मार्टवॉच हुई भारत में लॉन्च, एक में है ECG सेंसर; जानें कीमत

Huawei Watch GT 6 Pro News

Huawei की दो नई स्मार्टवॉच हुई भारत में लॉन्च, एक में है ECG सेंसर; जानें कीमत
Huawei Watch GT 6Huawei Watch GT 6 Pro Price In IndiaHuawei Watch GT 6 Price In India
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 53%

Huawei ने इंडिया में अपने नए Huawei Watch GT 6 और Watch GT 6 Pro लॉन्च कर दिए हैं। दोनों स्मार्टवॉच Flipkart पर अवेलेबल हैं। Watch GT 6 Pro को सिंगल 46mm डायल वेरिएंट में पेश किया गया है, वहीं वनीला Watch GT 6 दो साइज ऑप्शन में उपलब्ध है। आइए जानते हैं...

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei Watch GT 6 और Watch GT 6 Pro को बीते सोमवार को भारत में चीनी टेक कंपनी की लेटेस्ट GT सीरीज स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च किया गया। दोनों वियरेबल डिवाइस अभी देश में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध हैं। Watch GT 6 Pro को जहां एक सिंगल 46mm डायल वेरिएंट में पेश किया गया है, वहीं वनीला Watch GT 6 दो साइज ऑप्शन में उपलब्ध है। Watch GT 6 Pro और Watch GT 6 के 46mm मॉडल में 466×466 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.

47-इंच AMOLED डिस्प्ले हैं। Huawei Watch GT 6 Pro और Watch GT 6 की इंडिया में कीमत और अवेलेबिलिटी Huawei GT 6 Pro की इंडिया में कीमत 46mm ब्लैक और ब्राउन कलर के लिए 28,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 46mm Titanium ऑप्शन की कीमत 39,999 रुपये है। दूसरी तरफ, Huawei Watch GT 6 की कीमत 41mm ब्लैक, व्हाइट, पर्पल और ब्राउन कलर ऑप्शन में 21,999 रुपये से शुरू होती है और गोल्ड वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। 46mm मॉडल ग्रीन, ग्रे और ब्लैक शेड्स में 21,999 रुपये में उपलब्ध है। Huawei Watch GT 6 और Watch GT 6 Pro दोनों Flipkart और RTC India वेबसाइट पर अवेलेबल हैं। Huawei Watch GT 6 Pro और Watch GT 6 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स Huawei Watch GT 6 Pro और Watch GT 6, Android 9 या उससे ऊपर और iOS 13 या उससे ऊपर चलने वाले फोन्स के साथ कम्पैटिबल हैं। दोनों में 1.47-इंच AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 317ppi पिक्सल डेंसिटी और 466×466 रेजोल्यूशन मिलता है। हालांकि, Watch GT 6 के 41mm मॉडल में छोटा 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 466×466 रेजोल्यूशन और 352ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। Pro मॉडल में 3,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। Huawei Watch GT 6 Pro में टाइटेनियम अलॉय केस है, जबकि Watch GT 6 में स्टेनलेस केस मिलता है। Watch GT 6 Pro में ऐक्सेलरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, बैरोमीटर, टेम्परेचर सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ECG सेंसर और डेप्थ सेंसर दिए गए हैं। नॉर्मल Watch GT 6 में ECG और डेप्थ सेंसर नहीं हैं। दोनों वियरेबल 5ATM + IP69 रेटिंग के साथ आते हैं जो धूल और पानी से प्रोटेक्शन देती हैं। कनेक्टिविटी के लिए Watch GT 6 Pro और Watch GT 6 में Huawei का Sunflower GPS, NFC, Bluetooth 6, Wi-Fi, GLONASS, BeiDou, Galileo, OZSS और NavIC सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टवॉच मैक्जिमम 21 दिनों की बैटरी लाइफ देगी। वहीं, 'टिपिकल यूज' के साथ 12 दिनों तक, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले इनेबल होने पर सात दिनों तक और आउटडोर स्पोर्ट मोड में 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगी। हालांकि, हालांकि, 41mm वॉच GT 6 अधिकतम 14 दिनों की बैटरी लाइफ देगी। यह भी पढ़ें: CCTV Tips: छोटी-सी लापरवाही पड़ेगी भारी, घर पर लगाए हैं सिक्योरिटी कैमरा तो भूलकर भी न करें ये काम

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Huawei Watch GT 6 Huawei Watch GT 6 Pro Price In India Huawei Watch GT 6 Price In India Huawei Watch GT 6 Pro India Launch Huawei Watch GT 6 India Launch Huawei Watch GT 6 Pro Specifications Huawei Watch GT 6 Specifications Huawei

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बजट कीमत में चुपके से आया Huawei Enjoy 70X प्रीमियम एडिशन, भरी पड़ी है खासियतबजट कीमत में चुपके से आया Huawei Enjoy 70X प्रीमियम एडिशन, भरी पड़ी है खासियतबजट कीमत में चुपके से आया Huawei Enjoy 70X प्रीमियम एडिशन, भरी पड़ी है खासियत
Read more »

बजट कीमत में चुपके से आया Huawei Enjoy 70X प्रीमियम एडिशन, भरी पड़ी है खासियतबजट कीमत में चुपके से आया Huawei Enjoy 70X प्रीमियम एडिशन, भरी पड़ी है खासियतबजट कीमत में चुपके से आया Huawei Enjoy 70X प्रीमियम एडिशन, भरी पड़ी है खासियत
Read more »

टैबलेट छोड़िए! Huawei लाया 8-इंच स्क्रीन वाला फोल्डेबल 5G फोन, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भीटैबलेट छोड़िए! Huawei लाया 8-इंच स्क्रीन वाला फोल्डेबल 5G फोन, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भीHuawei ने चीन में अपना नया फोल्डेबल फोन Huawei Mate X7 लॉन्च किया है। इसमें 8 इंच का इनर डिस्प्ले, 2K रिज़ॉल्यूशन और 2,500 निट्स ब्राइटनेस है। फोन में किरिन 9030 प्रो चिपसेट और HarmonyOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Huawei Mate X7 की शुरुआती कीमत लगभग 1,63,500 रुपये...
Read more »

Huawei ने भारत में लॉन्च कीं नई स्मार्टवॉच: Watch GT 6 और GT 6 Pro, जानें कीमत और खूबियाँHuawei ने भारत में लॉन्च कीं नई स्मार्टवॉच: Watch GT 6 और GT 6 Pro, जानें कीमत और खूबियाँHuawei ने भारत में अपनी नवीनतम स्मार्टवॉच, Huawei Watch GT 6 और Watch GT 6 Pro लॉन्च की हैं। इन स्मार्टवॉच में उन्नत सुविधाएँ, आकर्षक डिज़ाइन और विभिन्न मूल्य विकल्प शामिल हैं। यहाँ इनकी कीमत, विशिष्टताओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों पर एक विस्तृत नज़र डाली गई है।
Read more »

Realme GT 8 Pro और GT 8 Pro Dream Edition की सेल भारत में शुरू, जानें ऑफर्सRealme GT 8 Pro और GT 8 Pro Dream Edition की सेल भारत में शुरू, जानें ऑफर्सRealme ने इंडिया में Realme GT 8 Pro और इसके Dream Edition की बिक्री शुरू कर दी है। ये फ्लैगशिप फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, Ricoh कैमरा ट्यूनिंग और 16GB RAM तक के साथ आता है। Dream Edition में Aston Martin वाला प्रीमियम डिजाइन है। लॉन्च ऑफर्स में बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और फ्री गिफ्ट मिल रहा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:32:23