तीन रियर कैमरों वाला Huawei P Smart+ (2019) लॉन्च
देखा जाए तो हुवावे पी स्मार्ट और पी स्मार्ट+ में कई समानताएं हैं। P Smart + हैंडसेट 6.21 इंड डिस्प्ले, ड्यूड्रॉप नॉच, 3400 एमएएच बैटरी और हुवावे के किरिन 710 प्रोसेसर के साथ आता है। ये फीचर P Smart का भी हिस्सा हैं। अंतर की बात करें तो हुवावे का नया फोन तीन रियर कैमरे वाला है, जबकि हुवावे पी स्मार्ट डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। नए Huawei P Smart+ को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। फिलहाल, कंपनी ने नए हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन P Smart की लॉन्च कीमत 249 यूरो के आधार पर हम इसकी कीमत का अनुमान लगा सकते हैं। Huawei P Smart+ स्पेसिफिकेशनजैसा कि हमने आपको पहले बताया, Huawei P Smart+ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। यहां 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर नॉच में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है। कैमरा बिल्ट इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आता है। हुवावे का दावा है कि यह रियल टाइम में 500 से ज़्यादा सीन्स की पहचान कर सकता है। याद रहे कि P Smart में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया था। Huawei P Smart+ में पिछले हिस्से पर कैमरा मॉड्यूल के बगल में फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में हुवावे का हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट इस्तेमाल किया जा सकेगा। Huawei का यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9 पर चलेगा। इसका डाइमेंशन 155.
2x73.4x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। यह स्टारलाइट ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंग में बिकेगा।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुझे पूर्ण विश्वास है, 21वीं सदी भारत की होगी : PM मोदीप्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से 2019 आवश्यकताओं को पूरा करने का समय था, जबकि 2019 से आगे आकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर है. उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 बुनियादी जरूरतों को हर घर तक पहुंचाने का समय था, जबकि 2019 से आगे तेज उन्नति के लिए उड़ान भरने का अवसर है.
Read more »
Huawei Y6 (2019) से उठा पर्दा, जानें इसकी खासियतेंHuawei ने अपने पोर्टफोलियो में Huawei Y6 (2019) मिड-रेंज स्मार्टफोन को जोड़ा है। यह बीते साल पेश किए गए Huawei Y6 (2018) का अपग्रेड है।
Read more »
RRB Group D Result 2019: आरआरबी चंडीगढ़, रांची, बैंगलोर और अहमदाबाद का रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेकRailway Recruitment Board आज दोपहर 3 बजे के बाद ग्रुप डी की परीक्षा का रिजल्ट (RRB Group D Result) जारी कर देगा. ग्रुप डी के 62 हजार 907 पदों पर हुई परीक्षा का रिजल्ट (RRB Result 2018-19) आरआरबी की सभी रीजनल वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों का इंतजार कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है. ग्रुप डी का रिजल्ट उम्मीदवार डेस्कटॉप और मोबाइल पर चेक कर सकते हैं.
Read more »
CTET 2019: ऑनलाइन आवेदन की आज आखिरी तारीख– News18 हिंदीकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, CTET 2019 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 5 मार्च 2019 को बंद हो जाएगी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE 7 जुलाई 2019 को CTET 2019 परीक्षा आयोजित करेगा.
Read more »
दिल्ली में नहीं होगा केजरीवाल की पार्टी से कांग्रेस का गठबंधन..2019 Lok Sabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने ऐलान किया है कि दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन नहीं होगा।
Read more »
IPL 2019: कैच पकड़ो और घर लाओ ये लाखों की SUVइस नई एसयूवी को कंपनी ने OMEGARC (ऑप्टीमल मॉड्यूलर इफिशिएंट ग्लोबल एडवांस्ड आर्किटेक्चर) के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। ये नया OMEGARC प्लेटफॉर्म टाटा मोटर्स और जगुआर लैंड रोवर द्वारा मिलकर बनाया गया है।
Read more »
CTET 2019: ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, परीक्षा के शेड्यूल में भी किए गए बदलाव, पढ़ें– News18 हिंदीकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, CTET 2019 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2019 को बंद होगी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE 7 जुलाई 2019 को CTET 2019 परीक्षा आयोजित करेगा.
Read more »
क्या मोदी के 'राष्ट्रवाद' में डूब जाएंगे रोज़ी रोटी के सवालसत्ताधारी पार्टी को युद्ध जैसै हालात में आमतौर पर फ़ायदा होता है मगर करगिल के बाद वाजपेयी सरकार को फ़ायदा नहीं हुआ था.
Read more »
मोदी के स्वच्छता अभियान में कितना साफ़ हुआ भारत ?मोदी सरकार स्वच्छ भारत मिशन को सफल बताते हुए दावा कर रही है कि लक्ष्य का 96.25 फ़ीसदी काम पूरा हो चुका है, पर क्या है सच्चाई?
Read more »
