How to live 100 years: मेदांता डॉ. नरेश त्रेहन ने बताए 100 साल जीने के 10 तरीके, 'उम्र बढ़ाना आपके हाथ में'

How Can I Live Up To 100 Years Of Age News

How to live 100 years: मेदांता डॉ. नरेश त्रेहन ने बताए 100 साल जीने के 10 तरीके, 'उम्र बढ़ाना आपके हाथ में'
लंबी उम्र कैसे बढ़ाएं100 साल तक स्वस्थ रहने के तरीकेउम्र बढ़ाने के उपाय
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 203 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 109%
  • Publisher: 51%

अच्छी सेहत सिर्फ दवाइयों से नहीं मिलती बल्कि सही समय पर अपनाई गई अच्छी लाइफस्टाइल से मिलती है। चलिए जानते हैं कि आपको अपने जीवन में अभी से क्या-क्या बदलाव कर लेने चाहिए।

हर कोई चाहता है कि उसकी उम्र लंबी हो, लेकिन असल बात सिर्फ ज़्यादा साल जीने की नहीं, बल्कि उन सालों को सेहतमंद, एक्टिव और खुश रहकर जीने की है। आज मेडिकल साइंस, डॉक्टरों के अनुभव और लाइफस्टाइल स्टडीज की मदद से यह समझना आसान हो गया है कि रोज की आदतें ही तय करती हैं कि आप बूढ़े होने पर कितने फिट रहेंगे। देश की जानेमाने कार्डियक सर्जन डॉक्टर नरेश त्रेहन के अनुसार , लंबी और स्वस्थ जिंदगी पाना कोई जादू नहीं, बल्कि सही आदतों का नतीजा है। सेहत पर फैमिली हिस्ट्री, लाइफस्टाइल, डाइट, एक्सरसाइज, तनाव और रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों का बड़ा असर पड़ता है। डॉक्टर का मानना है कि अगर हम समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं, सही वजन बनाए रखें, मसल्स मजबूत रखें, दिल की सेहत का ध्यान दें, स्ट्रेस कम करें, 30 के बाद नियमित एक्सरसाइज शुरू कर दें। अच्छी सेहत सिर्फ दवाइयों से नहीं मिलती बल्कि सही समय पर अपनाई गई अच्छी लाइफस्टाइल से मिलती है। चलिए जानते हैं कि आपको अपने जीवन में अभी से क्या-क्या बदलाव कर लेने चाहिए।अपनी फैमिली हिस्ट्री समझें हमारी सेहत में जीन्स का बड़ा रोल होता है, इसलिए अगर परिवार में हार्ट डिजीज, हाई बीपी रहा है तो उनकी रोकथाम जल्दी शुरू करनी चाहिए। हार्ट डिजीज की फैमिली हिस्ट्री होने पर खतरा दोगुना और डायबिटीज होने पर भी लगभग इतना ही बढ़ जाता है। अगर दोनों हों तो रिस्क तीन–चार गुना तक हो सकता है। इसलिए सही समय पर नियमित हेल्थ चेकअप करवाना 100 साल तक स्वस्थ रहने की सबसे जरूरी आदत है।हेल्थ चेकअप को लाइफ का हिस्सा बनाएं डॉक्टरों के अनुसार भारत में सबसे बड़ी गलती यह है कि लोग समय पर हेल्थ चेकअप नहीं करवाते, फैमिली हिस्ट्री हो तो 25 साल से जांच शुरू करनी चाहिए और अगर ना हो तो 30 साल तक एक पूरा बॉडी चेकअप जरूर करा लेना चाहिए। सिर्फ 3000-4000 रुपये के पैकेज में हार्ट, किडनी, लिवर, बीपी और शुगर की सभी जरूरी जांच हो जाती हैं, जो अभी का छोटा खर्च है लेकिन आगे चलकर बड़े अस्पताल खर्चों से बचा सकता है।वजन को 10% के अंदर रखें लंबी उम्र का सबसे बड़ा राज है वजन को अपने आइडियल वेट के 10% के अंदर रखना क्योंकि वजन कंट्रोल में हो तो उम्र 10–12 साल बढ़ सकती है, इसके लिए घर में वेट मशीन रखें, रोज एक समय पर वजन चेक करें और बढ़े तो खाना तुरंत कंट्रोल करें। साथ ही मसल्स बचाना जरूरी है क्योंकि कम मसल्स का मतलब कमजोर इम्यूनिटी, जॉइंट दर्द और जल्दी थकान, इसलिए रोज 30-40 मिनट की एक्सरसाइज करना लंबी और स्वस्थ जिंदगी की मजबूत नींव है।हार्ट हेल्दी रहें और स्ट्रेस कम करें दिल 24 घंटे बिना रुके काम करता है और सिर्फ 5 मिनट खून न मिले तो दिमाग नुकसान झेलने लगता है इसलिए हार्ट की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। रोज 30 मिनट वॉक, कम सोडियम, तेल बदलकर खाना, तंबाकू-स्मोकिंग से पूरी तरह दूर रहना और यह समझना कि ऑलकोहल किसी भी मात्रा में सुरक्षित नहीं है। इसी तरह स्ट्रेस कम करना भी लंबी उम्र की कुंजी है क्योंकि तनाव ऑफिस, घर और पैसों की चिंता से बढ़कर बीपी, हार्ट अटैक, खराब नींद और वजन बढ़ने तक का कारण बनता है।30 के बाद एक्सरसाइज जरूरी 40 के बाद डबल जरूरी 40 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज़्म धीमा होने लगता है, वजन तेजी से बढ़ता है, हार्मोनल बदलाव आते हैं और खासतौर पर महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में 40 मिनट रोज़ व्यायाम, तनाव कम करना, हेल्दी डाइट, पूरी नींद और नियमित हेल्थ चेकअप ही इन समस्याओं से बचने और फिट रहने का सबसे असरदार समाधान हैं।हेल्दी डाइट लें, मोटापा कम करें, तंबाकू और शराब छोड़ें लंबी उम्र के लिए डाइट का संतुलन बहुत जरूरी है। नमक 1-2 ग्राम रखें, चीनी और फैट कम लें, घी सीमित मात्रा में खाएं और वनस्पति तेल पूरी तरह बंद करें। साथ ही हर 6 महीने में तेल बदलना सेहत के लिए फायदेमंद है। मोटापा आज सबसे तेजी से बढ़ने वाली बीमारी है जो हार्ट, डायबिटीज, कैंसर और जॉइंट समस्याएं बढ़ाकर उम्र कम करता है। तंबाकू और शराब छोड़ना भी एक बड़ा कदम है क्योंकि ये दिल, स्ट्रोक, कैंसर और लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं और इन्हें छोड़ने से उम्र 5-7 साल बढ़ सकती है।बीपी कंट्रोल रखें, जितनी भूख उतना खाना बीपी को 130/80 तक कंट्रोल में रखना जरूरी है क्योंकि स्ट्रेस में यह तेजी से बढ़कर स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देता है। इसके अलावा लंबी उम्र के लिए उतना ही खाना खाएं जितना शरीर आसानी से पचा सके, इसी वजह से बुजुर्ग कम खाकर भी ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। डॉक्टरों का सरल नियम है-कम खाओ, सही खाओ, रोज चलो-फिरो और तनाव कम रखो।डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।.

हर कोई चाहता है कि उसकी उम्र लंबी हो, लेकिन असल बात सिर्फ ज़्यादा साल जीने की नहीं, बल्कि उन सालों को सेहतमंद, एक्टिव और खुश रहकर जीने की है। आज मेडिकल साइंस, डॉक्टरों के अनुभव और लाइफस्टाइल स्टडीज की मदद से यह समझना आसान हो गया है कि रोज की आदतें ही तय करती हैं कि आप बूढ़े होने पर कितने फिट रहेंगे। देश की जानेमाने कार्डियक सर्जन डॉक्टर नरेश त्रेहन के अनुसार , लंबी और स्वस्थ जिंदगी पाना कोई जादू नहीं, बल्कि सही आदतों का नतीजा है। सेहत पर फैमिली हिस्ट्री, लाइफस्टाइल, डाइट, एक्सरसाइज, तनाव और रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों का बड़ा असर पड़ता है। डॉक्टर का मानना है कि अगर हम समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं, सही वजन बनाए रखें, मसल्स मजबूत रखें, दिल की सेहत का ध्यान दें, स्ट्रेस कम करें, 30 के बाद नियमित एक्सरसाइज शुरू कर दें। अच्छी सेहत सिर्फ दवाइयों से नहीं मिलती बल्कि सही समय पर अपनाई गई अच्छी लाइफस्टाइल से मिलती है। चलिए जानते हैं कि आपको अपने जीवन में अभी से क्या-क्या बदलाव कर लेने चाहिए।अपनी फैमिली हिस्ट्री समझें हमारी सेहत में जीन्स का बड़ा रोल होता है, इसलिए अगर परिवार में हार्ट डिजीज, हाई बीपी रहा है तो उनकी रोकथाम जल्दी शुरू करनी चाहिए। हार्ट डिजीज की फैमिली हिस्ट्री होने पर खतरा दोगुना और डायबिटीज होने पर भी लगभग इतना ही बढ़ जाता है। अगर दोनों हों तो रिस्क तीन–चार गुना तक हो सकता है। इसलिए सही समय पर नियमित हेल्थ चेकअप करवाना 100 साल तक स्वस्थ रहने की सबसे जरूरी आदत है।हेल्थ चेकअप को लाइफ का हिस्सा बनाएं डॉक्टरों के अनुसार भारत में सबसे बड़ी गलती यह है कि लोग समय पर हेल्थ चेकअप नहीं करवाते, फैमिली हिस्ट्री हो तो 25 साल से जांच शुरू करनी चाहिए और अगर ना हो तो 30 साल तक एक पूरा बॉडी चेकअप जरूर करा लेना चाहिए। सिर्फ 3000-4000 रुपये के पैकेज में हार्ट, किडनी, लिवर, बीपी और शुगर की सभी जरूरी जांच हो जाती हैं, जो अभी का छोटा खर्च है लेकिन आगे चलकर बड़े अस्पताल खर्चों से बचा सकता है।वजन को 10% के अंदर रखें लंबी उम्र का सबसे बड़ा राज है वजन को अपने आइडियल वेट के 10% के अंदर रखना क्योंकि वजन कंट्रोल में हो तो उम्र 10–12 साल बढ़ सकती है, इसके लिए घर में वेट मशीन रखें, रोज एक समय पर वजन चेक करें और बढ़े तो खाना तुरंत कंट्रोल करें। साथ ही मसल्स बचाना जरूरी है क्योंकि कम मसल्स का मतलब कमजोर इम्यूनिटी, जॉइंट दर्द और जल्दी थकान, इसलिए रोज 30-40 मिनट की एक्सरसाइज करना लंबी और स्वस्थ जिंदगी की मजबूत नींव है।हार्ट हेल्दी रहें और स्ट्रेस कम करें दिल 24 घंटे बिना रुके काम करता है और सिर्फ 5 मिनट खून न मिले तो दिमाग नुकसान झेलने लगता है इसलिए हार्ट की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। रोज 30 मिनट वॉक, कम सोडियम, तेल बदलकर खाना, तंबाकू-स्मोकिंग से पूरी तरह दूर रहना और यह समझना कि ऑलकोहल किसी भी मात्रा में सुरक्षित नहीं है। इसी तरह स्ट्रेस कम करना भी लंबी उम्र की कुंजी है क्योंकि तनाव ऑफिस, घर और पैसों की चिंता से बढ़कर बीपी, हार्ट अटैक, खराब नींद और वजन बढ़ने तक का कारण बनता है।30 के बाद एक्सरसाइज जरूरी 40 के बाद डबल जरूरी 40 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज़्म धीमा होने लगता है, वजन तेजी से बढ़ता है, हार्मोनल बदलाव आते हैं और खासतौर पर महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में 40 मिनट रोज़ व्यायाम, तनाव कम करना, हेल्दी डाइट, पूरी नींद और नियमित हेल्थ चेकअप ही इन समस्याओं से बचने और फिट रहने का सबसे असरदार समाधान हैं।हेल्दी डाइट लें, मोटापा कम करें, तंबाकू और शराब छोड़ें लंबी उम्र के लिए डाइट का संतुलन बहुत जरूरी है। नमक 1-2 ग्राम रखें, चीनी और फैट कम लें, घी सीमित मात्रा में खाएं और वनस्पति तेल पूरी तरह बंद करें। साथ ही हर 6 महीने में तेल बदलना सेहत के लिए फायदेमंद है। मोटापा आज सबसे तेजी से बढ़ने वाली बीमारी है जो हार्ट, डायबिटीज, कैंसर और जॉइंट समस्याएं बढ़ाकर उम्र कम करता है। तंबाकू और शराब छोड़ना भी एक बड़ा कदम है क्योंकि ये दिल, स्ट्रोक, कैंसर और लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं और इन्हें छोड़ने से उम्र 5-7 साल बढ़ सकती है।बीपी कंट्रोल रखें, जितनी भूख उतना खाना बीपी को 130/80 तक कंट्रोल में रखना जरूरी है क्योंकि स्ट्रेस में यह तेजी से बढ़कर स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देता है। इसके अलावा लंबी उम्र के लिए उतना ही खाना खाएं जितना शरीर आसानी से पचा सके, इसी वजह से बुजुर्ग कम खाकर भी ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। डॉक्टरों का सरल नियम है-कम खाओ, सही खाओ, रोज चलो-फिरो और तनाव कम रखो।डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

लंबी उम्र कैसे बढ़ाएं 100 साल तक स्वस्थ रहने के तरीके उम्र बढ़ाने के उपाय स्वस्थ जीवन के नियम हमेशा फिट रहने के टिप्स सौ साल जीने के लिए क्या करें सौ साल जीने के लिए क्या खाएं

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नोएडा के 70,000 बिजली बिल डिफॉल्टर्स को राहत, कोई ब्याज नहीं; 100 डिस्काउंटनोएडा के 70,000 बिजली बिल डिफॉल्टर्स को राहत, कोई ब्याज नहीं; 100 डिस्काउंटनोएडा में बिजली निगम के 70,000 से अधिक डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को 1 दिसंबर से वन टाइम सेटलमेंट स्कीम OTS का लाभ मिलेगा। पहले चरण में सरचार्ज पर 100 और बकाया राशि पर 25 की छूट मिलेगी। यह स्कीम तीन चरणों में चलेगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन कराने पर अलग-अलग छूट मिलेगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाना...
Read more »

शादी सीजन में फूलों के भाव बेकाबू, 100 से 250 रुपए तक आया उछाल, गुलदाउदी के दाम सबसे ज्यादा बढ़ेशादी सीजन में फूलों के भाव बेकाबू, 100 से 250 रुपए तक आया उछाल, गुलदाउदी के दाम सबसे ज्यादा बढ़ेशादी सीजन और विवाह पंचमी की वजह से सीकर की फूल मंडी में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. मांग बढ़ने के साथ ही गुलदाउदी, गुलाब और गेंदे जैसे फूलों के दामों में 100 से 150 रुपए किलो तक उछाल दर्ज हुआ है. गुलदाउदी 100 से बढ़कर 250 रुपए किलो और गुलाब 150 से बढ़कर 350-400 रुपए किलो पहुंच गया है.
Read more »

Dharmendra Vs NBK: ధర్మేంద్ర మూవీ రీమేక్ తోనే బాలయ్య తొలి 100 రోజులు చిత్రం..Dharmendra Vs NBK: ధర్మేంద్ర మూవీ రీమేక్ తోనే బాలయ్య తొలి 100 రోజులు చిత్రం..Dharmendra Vs NBK: బాలీవుడ్ లో తొలి తరం మాస్ యాక్షన్ హీరోగా ధర్మేంద్రకు ప్రత్యేక స్థానం ఉంది. ఆయన మృతితో బాలీవుడ్ లో ఓ శకం ముగిసినట్లైంది. ఈయన సినిమాలు పలు చిత్రాలు తెలుగు సహా ఇతర భాషల్లో రీమేక్ అయ్యాయి.ఇక నందమూరి నట సింహం తొలి 100 చిత్రం .. ధర్మేంద్ర సినిమా రీమేక్ కావడం విశేషం.
Read more »

संघ के 100 साल: RSS के पहले गृहस्थ प्रचारक की कहानी, जो बने दो दो बार सरकार्यवाहसंघ के 100 साल: RSS के पहले गृहस्थ प्रचारक की कहानी, जो बने दो दो बार सरकार्यवाह1942 में गुरु गोलवलकर ने सभी स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि सभी को परिवार छोड़कर संघ कार्य़ में जुटना होगा. लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रचारक बनन होगा. इस पुकार पर भैयाजी दाणी की चेतना ने मंथन किया. उन्हें लगा कि इससे निकलना चाहिए. इस तरह वे पहले गृहस्थ प्रचारक बनें. RSS के 100 सालों के सफर की 100 कहानियों की कड़ी में आज पेश है उसी घटना का वर्णन.
Read more »

गुजरात में गुंडों के बाद देश विरोधी तत्वों पर सख्ती, पुलिस ने 100 घंटे में 31,834 आरोपियों की जांच, डीजीपी ने दी डिटेलगुजरात में गुंडों के बाद देश विरोधी तत्वों पर सख्ती, पुलिस ने 100 घंटे में 31,834 आरोपियों की जांच, डीजीपी ने दी डिटेलGujarat Police News: दिल्ली में लाल किले के नजदीक कार में ब्लास्ट की आतंकी घटना के बाद गुजरात पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन को पूरा किया है। गुजरात में डीजीपी ने पुलिस को 100 घंटों में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए कहा था। पुलिस ने 100 घंटे की समय सीमा में 31,834 आरोपियों के वेरीफिकेशन को पूरा किया...
Read more »

99 घर, 100 एकड़ में फार्म हाउस, प्राइवेट आईलैंड से लेकर लेक, बोट और 10 घोड़ों का मालिक...कमाल का इन्वेस्टर निकला ये सिंगर, कैसे लगाया दौलत का अंबार ?99 घर, 100 एकड़ में फार्म हाउस, प्राइवेट आईलैंड से लेकर लेक, बोट और 10 घोड़ों का मालिक...कमाल का इन्वेस्टर निकला ये सिंगर, कैसे लगाया दौलत का अंबार ?Mika Singh Net Worth: घरों में और मंडली के साथ जागरण में भजन गाने वाले सिंगर मीका सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. एक-एक गाने के लिए लाखों रुपये चार्ज करने वाले मीका सिंह कभी 75 रुपये के लिए गाना गाया करते थे. आज इस सिंगर के पास 99 घर, 100 एकड़ में अपना फार्म हाउस, खुद का प्राइवेट लेक और पर्सनल बोट है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:31:40