Horoscope Today: 2 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए बाकी दिनों से खास है. यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.
" Horoscope Today: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 2 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार है. हिंदू पंचांग के अनुसार तिथि द्वादशी, नक्षत्र अश्विनी है.
सूर्योदय सुबह 6:56 बजे, सूर्यास्त शाम 5:23 बजे होगा. आज बालव करण है, उसके बाद कौलव करण रहेगा. चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेगा. शुभ मुहूर्त सुबह 11:49 से 12:31 तक है. राहुकाल दोपहर 2:47 से 4:05 तक रहेगा. इस समय किसी भी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत से बचें. आज उत्तर दिशा का दिशाशूल है, इसलिए यात्रा आवश्यक हो तो एक दिन पहले शुभ मुहूर्त में प्रस्थान करें. किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले माता-पिता का आशीर्वाद और चरण स्पर्श अवश्य करें, सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है.Advertisment आज का महामंत्र है- “ॐ रामदूताय विद्महे कपिराजाय धीमहि तन्नो हनुमान प्रचोदयात॥” यह हनुमान जी का संकटमोचन मंत्र है. इस मंत्र के जप से बाधाएं दूर होती हैं और मंगल ग्रह का प्रभाव शुभ बनता है. आज केसरिया वस्त्र पहनें और रुद्राक्ष की माला से जप करें- यह अत्यंत लाभकारी रहेगा. आज का राशिफल मेष राशि:- आज आपके सभी कार्य सफल होंगे. धन लाभ और प्रगति का योग है. पदोन्नति मिल सकती है. दांपत्य और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें. शुभ अंक- 1, शुभ रंग- लाल. वृषभ राशि:- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लेखन या रचनात्मक कार्य से लाभ मिल सकता है. नया वाहन खरीदने या घर में शुभ कार्य का योग है. सावधानी- गुस्सा नियंत्रित करें. उपाय- सफेद वस्त्र दान करें, गरीबों को भोजन दें. शुभ अंक- 2, शुभ रंग- नीला. मिथुन राशि:- धन लाभ होगा और रुके काम पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और मान सम्मान बढ़ेगा. सावधानी- नकारात्मक सोच से दूर रहें. उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं. शुभ अंक- 6, शुभ रंग- हरा. कर्क राशि:- आज तनाव से दूर रहें. घर में खुशियों का माहौल बनेगा. व्यापार में लाभ और नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. उपाय- चिड़ियों को दाना डालें. शुभ अंक- 8, शुभ रंग- केसरिया. सिंह राशि:- नई नौकरी, व्यापार और खेल के क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा. कोर्ट केस में जीत मिल सकती है. उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें. शुभ अंक- 5, शुभ रंग- मेरून. कन्या राशि:- लेखन, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता. भूमि-भवन खरीदने का योग. उपाय- गणेश जी की पूजा करें. शुभ अंक- 6, शुभ रंग- हरा. तुला राशि:- रोजगार व व्यापार में प्रगति. हेल्थ बेहतर होगी. मीडिया व राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ. उपाय- सफेद कपड़े दान करें और भोजन कराएं. शुभ अंक- 2, शुभ रंग- नीला. वृश्चिक राशि:- धन लाभ, रुका पैसा मिलेगा. नौकरी में प्रगति. उपाय- हनुमान जी की आराधना करें. शुभ अंक- 9, शुभ रंग- केसरिया. धनु राशि:- विदेश यात्रा का योग. मेहनत से अधिक फल मिलेगा. शिक्षा और फिल्म क्षेत्र में सफलता. उपाय- बंदरों को केला खिलाएं. शुभ अंक- 4, शुभ रंग- हरा. मकर राशि:- रुके हुए कार्य पूरे होंगे. धन की स्थिति बेहतर होगी. सावधानी- अज्ञात व्यक्ति पर विश्वास न करें. उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शुभ अंक- 4, शुभ रंग- ग्रे. कुंभ राशि:- नई नौकरी, व्यापार और रियल स्टेट में लाभ. विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए दिन बहुत अच्छा. उपाय- हनुमान जी का जाप करें. शुभ अंक- 6, शुभ रंग- हरा. मीन राशि:- भावनाओं पर नियंत्रण रखें. विदेश यात्रा का योग और शिक्षा में सफलता. उपाय- पीले कपड़े दान करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें. शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गुलाबी."
Astrology News In Hindi Horoscope Horoscope News Aaj Ka Rashifal Rashifal Aaj Ka Panchang Horoscope 2 December
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Horoscope Today: ব্যবসায় সতর্কতার সঙ্গে এগোবেন মেষ, আটকে থাকা কাজের সমাধান হবে বৃশ্চিকের...Horoscope 2025 ajker rashifal November 30 Astrology aries taurus gemini cancer leo virgo libra scorpio sagittarius capricorn aquarius pisces
Read more »
Capricorn Weekly Horoscope: हीलिंग के लिए सप्ताह अनुकूल है, पढ़ें मकर का राशिफलसप्ताह की शुरुआत निर्णय और खुद को परखने के लिए अनुकूल है। शनि देव की स्थिति आपको जिम्मेदारी और अनुशासन बनाए रखने में मदद करेगी। एस्ट्रोपत्री डॉटकॉम के श्री आनंद सागर पाठक प्रस्तुत कर रहे हैं, इस सप्ताह Saptahik Rashifal 2025 का राशि अनुसार नक्षत्रीय विश्लेषण और भविष्य...
Read more »
मुंबई में प्रॉपर्टी पंजीकरण नवंबर में 12 वर्षों के उच्चतम स्तर पर रहामुंबई में प्रॉपर्टी पंजीकरण नवंबर में 12 वर्षों के उच्चतम स्तर पर रहा
Read more »
Aquarius Weekly Horoscope: भावनात्मक स्थिरता बढ़ेगी, पढ़ें कुंभ का राशिफलसप्ताह की शुरुआत में चंद्रदेव के मेष और वृषभ राशि में गोचर से आपकी मानसिक ऊर्जा और भावनात्मक स्थिरता बढ़ेगी। एस्ट्रोपत्री डॉटकॉम के श्री आनंद सागर पाठक प्रस्तुत कर रहे हैं, इस सप्ताह Saptahik Rashifal 2025 का राशि अनुसार नक्षत्रीय विश्लेषण और भविष्य...
Read more »
Pisces Weekly Horoscope: ज्यादा प्रयास से बचें, पढ़ें मीन का राशिफलसप्ताह की शुरुआत आंतरिक चिंतन और भावनात्मक स्थिरता से होगी। शनि देव मीन राशि में अनुशासन, धैर्य और जागरूकता बढ़ाएंगे। एस्ट्रोपत्री डॉटकॉम के श्री आनंद सागर पाठक प्रस्तुत कर रहे हैं, इस सप्ताह Saptahik Rashifal 2025 का राशि अनुसार नक्षत्रीय विश्लेषण और भविष्य...
Read more »
Todays Horoscope: മിഥുനം രാശിയെ തേടി പുതിയ അവസരങ്ങളെത്തും, തുലാം രാശിക്ക് സാമ്പത്തിക പുരോഗതി; അറിയാം ഇന്നത്തെ രാശിഫലംToday s Horoscope: 2025ലെ അവസാന മാസം തുടങ്ങിയിരിക്കുകയാണ്. ഡിസംബർ 1 ആയ ഇന്ന് ആർക്ക് നല്ലത് ആർക്കൊക്കെ മോശം എന്നറിയാൻ എല്ലാവരും ആഗ്രഹിക്കുന്നുണ്ടാകും.
Read more »
