50 लाख रुपये के 20 साल के होम लोन पर फिलहाल अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरें 7.3 प्रतिशत से 9 प्रतिशत के बीच हैं.
Personal Finance: घर खरीदने का सपना हर आम आदमी का होता है. अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो होम लोन की ब्याज दर आपके पूरे वित्तीय बोझ को तय करती है. थोड़ा सा ब्याज दर का अंतर भी लाखों रुपये बचा सकता है.
त्योहारी सीजन के करीब आते ही बैंक होम लोन को लेकर आकर्षक ऑफर दे रहे हैं. 50 लाख रुपये के 20 साल के होम लोन पर फिलहाल अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरें 7.3 प्रतिशत से 9 प्रतिशत के बीच हैं. हालांकि, ब्याज दरें आपके क्रेडिट स्कोर और इनकम पर निर्भर करती हैं. RBI की ओर से रेपो रेट कम करने के बाद कई बैंकों ने अपनी होम लोन ब्याज दरें कम की हैं. पब्लिक सेक्टर बैंक का रेट केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 50 लाख रुपये के 20 साल के लोन के लिए ब्याज दर 7.3 प्रतिशत से शुरू कर रहे हैं. इसकी EMI 39,670 रुपये प्रति महीना है. वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्याज दर 7.45 प्रतिशत है और इसकी EMI 40,127 रुपये प्रति महीना है. अगर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक की बात करें तो इसकी ब्याज दर 7.5% से शुरू हो रही है इसकी EMI 40,280 रुपये प्रति महीना है. यह भी पढ़ें : अगर शादी की बना रहे हैं योजना तो ऐसे 5 साल में 25 लाख रुपये तक बचाएं? जानिए पूरा प्रोसेस प्राइवेट बैंक का हाल ICICI बैंक की ब्याज दर 7.7 प्रतिशत है और इसकी EMI 40,893 रुपये प्रति महीना है. HDFC बैंक की ब्याज दर 7.9 प्रतिशत है और इसकी EMI 41,511 रुपये प्रति महीना है. कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज दर 7.99 प्रतिशत है और इसकी EMI 41,791 रुपये प्रति महीना है. एक्सिस बैंक की ब्याज दर 8.35 प्रतिशत है और इसकी EMI 42,918 रुपये प्रति महीना है. एस बैंक की ब्याज दर 9 प्रतिशत है और इसकी EMI 44,986 रुपये प्रति महीना है प्राइवेट बैंक में सबसे महंगा लोन एस बैंक है.
Public Bank Private Bank Lowest Interest Rates Instant Approval Home Loan घर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रेमानंद महाराजांचं महिलांबद्दलचं 'ते' विधान दिशा पटानीच्या घरावरील गोळीबाराचं कारण; नेमकं प्रकरण काय?Disha Patani Home Aniruddhacharya Premanand Maharaj Comment: या हल्ल्यानंतर जबाबदारी स्वीकारताना दोन हिंदू संताचा उल्लेख करण्यात आला असल्याने खळबळ उडाली आहे.
Read more »
Dakshineshwar Metro Student Killing: মারবে বলেই বাড়ি থেকে ছুরি নিয়ে বেরয়! কেন মনোজিৎকে খুন রানার? দক্ষিণেশ্বর কাণ্ডে মিলল মোড় ঘোরানো আপডেট...Dakshineshwar Metro Student Killing: Why Rana Singh stabbed Manojit to death, he took knife from home to kill him
Read more »
RBI New Rule Phone Loan: ఫోన్ లోన్ ఎగ్గొడితే చిక్కులే.. ఆర్బిఐ కొత్త రూల్..లోన్ కట్టకపోతే ఫోన్లు లాక్ ..!!Reserve Bank of India: లోన్ ద్వారా ఫోన్ కొనేవారికి ఆర్బీఐ తీసుకువచ్చే కొత్త రూల్ షాక్ ఇవ్వనుంది. ఇక నుంచి ఈఎంఐ కట్టకపోతే మీ ఫోన్ పనిచేయకుండా లాక్ అయ్యే ఛాన్స్ ఉంటుంది. లోన్స్ ఎగొట్టేవాళ్లకు చెక్ పెట్టేందుకు ఆర్బీఐ ఈ కొత్త రూల్ తీసుకురానున్నట్లు తెలుస్తోంది.
Read more »
How to sharpen Knife at home: बिना 1 रुपए खर्च किए ऐसे करें चाकू की धार तेजबिना 1 रुपए खर्च किए इन 3 चीजों से सेकेंड में तेज करें चाकू की धार, मिनटों में कटेंगी ढेरों सब्जियां
Read more »
SBI से HDFC बैंक तक, जानिए कहां मिल रहा है सबसे सस्ता होम लोन, यहां देखिए ब्याज दरें और EMIHome Loan: अगर आप घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये सही वक्त हो सकता है. बैंकबाजार.कॉम के मुताबिक, 50 लाख रुपये के 20 साल वाले होम लोन पर ब्याज दरें फिलहाल टॉप 10 बैंकों में 7.3 फीसदी से 9 फीसदी के बीच हैं. आइए जानते हैं कौन से बैंक सबसे अच्छी ब्याज दरें दे रहे हैं.
Read more »
Home Loan : कौन सा बैंक दे रहा है 7.3% ब्याज पर लोन? सबसे कम इंटरेस्ट लेने वाले 10 बैंकों की ये रही लिस्...Cheapest Home Loan : आज घर खरीदने का सबसे बड़ा सहारा होम लोन बन गया है. यह लोन बहुत आसानी से तो मिल जाता है लेकिन अक्सर लोग उलझ जाते हैं कि किस बैंक से लोन लेना सबसे फायदेमंद होगा. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कौन-सा बैंक कम ब्याज पर होम लोन दे रहा है और EMI कितनी बनेगी.
Read more »
