Holi 2025: आसमान से बरसेगी होली, बंदूक से निकलेगी रंग-गुलाल की गोली

Varanasi-City-General News

Holi 2025: आसमान से बरसेगी होली, बंदूक से निकलेगी रंग-गुलाल की गोली
Holi 2025PichkariModi
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 78 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 53%

होली 2025 की धूम वाराणसी के बाजारों में दिखने लगी है। मोदी-योगी वाली पिचकारी की खूब मांग है। बच्चों को टंकी वाली पिचकारी पसंद आ रही है। रितिक रोशन आरआरआर और केजीएफ वाली पिचकारी भी खूब बिक रही है। इस बार ऐसी पिचकारी और बम आए हैं जो फोड़ने पर आसमान से होली बरसाएंगे। वहीं बच्चों की बंदूक से रंग-गुलाल की गोली...

जागरण संवाददाता, वाराणसी। महाकुंभ व महाशिवरात्रि के बाद बाजार पर होलियाना मूड में आ रहा है। धीरे-धीरे घरों में दखल बना रहा है। शहर के प्रमुख थोक बाजार हड़हा सराय, राजा दरवाजा, छत्ता तले, दाल मंडी में रंग-बिरंगी व आकर्षक पिचकारियां बिकने लगी हैं। इसमें सबसे अधिक मांग मोदी-योगी के चित्र वाली पिचकारी की है। बच्चे हों या बड़े सभी को इस तरह की पिचकारी खूब भा रही है। पिछले साल भी इसकी खूब मांग थी। इसलिए इस साल दुकानदारों ने इस प्रकार की पिचकारियों का अधिक स्टाक रखा है। इन बाजारों से वाराणसी के साथ ही पूरे पूर्वांचल व बिहार के कुछ हिस्सों में भी पिचकारी, रंग-गुलाल आदि की आपूर्ति होती है। इस बार ऐसी पिचकारी व बम आए हैं जो फोड़ने पर आसमान से होली बरसाएंगे। वहीं बच्चों की बंदूक से रंग-गुलाल की गोली निकलेगी। केजीएफ के हथौड़े वाली पिचकारी की भी खूब भा रही है। स्कूल बैग वाला पिचकारी। जागरण इसे भी पढ़ें- 14 या 15 मार्च, कब है होली? काशी के पंडितों से जानें सही तिथि और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रंग घोलने के लिए बाल्टी साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं बच्चों को टंकी वाली पिचकारी अधिक पंसद आ रही है। कारण कि इसमें रंग व पानी भरकर पीठ पर इससे आसानी से होली खेली जा सकती है। इसके लिए रंग घोलने के लिए बाल्टी साथ में लेकर चलने की जरूरत नहीं है। वहीं बाजार में रितिक रोशन व आरआरआर वाली पिचकारी की भी खूब धूम है। इसके अलावा डोरेमोन के साथ ही साकालाका, स्पाइडर मैन, छोटा भीम व सामान्य पिचकारी की भी मांग हो रही है। मोदी मुखौटा, बीजेपी पिचकारी की धार इन दिनों मंडी में होली के लिए पिचकारी, मुखैटे, बाल, रंग-गुलाल आदि की भरमार है। सबसे अधिक मोदी के मुखौटे व बीजेपी नाम की पिचकारी की खूब धूम हैं। बच्चों व बड़ों में इसकी अधिक मांग है। इसके अलावा पबजी माडल का स्टेन गन, शेर, भालू, शैतान, मलिंगा बाल व चोटी भी खूब बिक रही है। स्पाइडर मैन, डोरेमोन टैंक, एयर प्रेशर, रंग भोपू पाइप, म्यूजिकल रंग भोपू पाइप आदि से बाजार पटा पड़ा है। बाजारों में मास्क। जागरण अबकी सबसे अधिक देशी पिचकारी पहले जहां बच्चों के खिलौने व पिचकारी की आवक चीन से होती थी। वहीं अब अपने ही देश की बनी ये सारी सामाग्री बाजार में उपलब्ध है। ये सामग्री सबसे अधिक दिल्ली, मुंबई, मेरठ, कोलकाता से मंगाई गई है। हालांकि चीन की पिचकारी की आवक अभी होने वाली है। हड़हा सराय के दुकानदार मो.

फारूख ने बताया कि बाजार में हर तरह की पिचकारियों का स्टाक पहले ही बना लिया गया था। यहां से पूर्वांचल के बिहार के भी कुछ हिस्सों में आपूर्ति हो रही है। सबसे अधिक मांग मोदी के मुखैटे की हो रही है। इसकी कीमत सात रुपये से लेकर 500 रुपये तक की है। वहीं बीजेपी पिचकारी 50 से 350 रुपये तक बिक रही है। पिट्ठू एयर बैग की कीमत 100 से 1000 रुपये तक है। अगर रंग भोपू पाइप की बात की जाए तो 150 रुपये व म्यूजिकल युक्त रंग भोपू पाइप 350 रुपये तक के भाव से बिक्री हो रही है। इसके अलावा अन्य पिचकारी पांच रुपये से लेकर 1000 रुपये तक में बिक रही है। मोदी व योगी वाली पिचकारी 200 से 700 रुपये में बिक रही है। हर्बल व केमिकल युक्त रंग-गुलाल की भी भरमार वहीं बाजार में हर्बल व केमिकल युक्त रंग व गुलाल की भी भरमार है। गोला दीनानाथ बाजार में 150 रुपये में हर्बल रंग का पूरा पैकेट मिल रहा है। इसमें 5-6 रंग के पैकेट हैं। वहीं हर्बल गुलाल 25 रुपये पाव के भाव से बिक रहा है। वहीं खुले में रंग की कीमत 10 से 50 रुपये प्रति 10 ग्राम तक है। रविंद्रपुरी मार्ग पर होली पर खरीदारी करते लोग । जागरण इसे भी पढ़ें- Varanasi News: लकड़ी के खिलौनों के जादूगर पद्मश्री गोदावरी सिंह का निधन, अपने हुनर से दिलाई थी इसे पहचान 40 फीट ऊपर जाकर उड़ेगा गुलाल, जादुई ग्लास 16, आठ, पांच व तीन शूटर कलर गुलाल ब्लास्ट बम भी इस साल बाजार में है। इसको फोड़ने पर लगभग 40 फिट ऊपर जाकर रंग या गुलाल बरसाएगा। इसके अलावा हैंडेट गुलाल शूटर, डबल, सिंगल नाथ गुलाल सिलिंडर भी मौजूद थे। मैजिक ग्लास में सिर्फ पानी डालना है, जो रंग में बदल जाएगा। 30 बार पानी डालकर रंग बनाया जा सकता है। इस साल महिलाओं व पुरुषों के लिए होली खेलने के लिए सूट भी आया है, जिस पर होली-होली लिखा है। रंग रिमूवर भी बाजार में उपलब्ध है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Holi 2025 Pichkari Modi Yogi Pichkari Tanki Wali Pichkari Ritik Roshan Pichkari RRR Pichkari KGF Pichkari Herbal Gulal Chemical Gulal Holi Suits Color Remover Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Holi 2025: बांकेबिहारी के आंगन में 10 मार्च से होगा होली का उल्लास, टेसू के फूलों से बने रंग में सरोबोर होंगे भक्तHoli 2025: बांकेबिहारी के आंगन में 10 मार्च से होगा होली का उल्लास, टेसू के फूलों से बने रंग में सरोबोर होंगे भक्तHoli 2025 ब्रज की होली की परंपरा को जीवंत करने के लिए टेसू के फूलों का रंग तैयार किया जा रहा है। प्राचीन काल से ही टेसू के फूलों का रंग होली में प्रयोग किया जाता रहा है। यह रंग न केवल प्राकृतिक और सुरक्षित है बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। टेसू के फूलों से बने रंग से त्वचा संबंधी बीमारियां भी दूर हो जाती...
Read more »

Holi 2025: इलेक्ट्रिक रैपिड फायर वाटर गन से निकलेगा रंग, बम से होगी गुलाल की वर्षाHoli 2025: इलेक्ट्रिक रैपिड फायर वाटर गन से निकलेगा रंग, बम से होगी गुलाल की वर्षाHoli 2025 गोरखपुर के पांडेयहाता में पिचकारी और रंग-गुलाल की दुकानें सज गई हैं। इस बार बाजार में इलेक्ट्रिक रैपिड फायर वाटर गन स्माग फाक कलर स्माग स्माग फाउंटेन जैसे नए तरह के गुलाल भी उपलब्ध हैं। बच्चों को आकर्षित करने के लिए थ्रीडी बार्बी डाल स्पाइडर मैन और बटर फ्लाई पिचकारी भी आई हैं। रंगों के त्योहार में मैजिक ग्लास भी लोगों को खूब पसंद आ रहा...
Read more »

Best Sunscreens For Holi 2025: इस होली अपनी खूबसूरत स्किन से न करें खिलवाड़, SPF 50 सनस्क्रीन का करें इस्तेमालBest Sunscreens For Holi 2025: इस होली अपनी खूबसूरत स्किन से न करें खिलवाड़, SPF 50 सनस्क्रीन का करें इस्तेमालBest Sunscreens For Holi 2025 to get the ultimate sun protection इस होली अपनी खूबसूरत स्किन से न करें खिलवाड़, SPF 50 सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल फैशन
Read more »

होली पर सबका ट्रेन ट‍िकट हो जाएगा कंफर्म! महाकुंभ के बाद रेलवे ने बनाया खास प्‍लानहोली पर सबका ट्रेन ट‍िकट हो जाएगा कंफर्म! महाकुंभ के बाद रेलवे ने बनाया खास प्‍लानHoli Special Trains: होली पर यात्र‍ियों की वेट‍िंग ल‍िस्‍ट बढ़ने के बाद रेलवे की तरफ से 23 फरवरी से करीब तीन दर्जन स्‍पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू क‍िया गया है.
Read more »

Mahashivratri 2025 Wishes: इन संदेशों से प्रियजनों को भेजें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, बरसेगी महादेव की कृपाMahashivratri 2025 Wishes: इन संदेशों से प्रियजनों को भेजें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, बरसेगी महादेव की कृपामहाशिवरात्रि Mahashivratri 2025 Wishes का महापर्व भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है। इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना संध्याकाल में करने का विधान है। इस दिन शिव मंदिरों में बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। ऐसे में आप अपने प्रियजनों को इन संदेशों के द्वारा पर्व की शुभकामनाएं...
Read more »

Mathura Holi 2025: बांके बिहारी मंदिर ने होली उत्सव को लेकर एडवाइजरी जारी की, ऐसे लोगों से न आने की अपील कीMathura Holi 2025: बांके बिहारी मंदिर ने होली उत्सव को लेकर एडवाइजरी जारी की, ऐसे लोगों से न आने की अपील कीBraj Holi 2025: मथुरा में होली का उल्लास शुरू हो गया है। बरसाना की लट्ठमार होली और बांके बिहारी मंदिर की फूलों की होली एवं रंग-गुलाल होली में बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं। ऐसे में बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी की है। मंदिर प्रबंधन ने कहा कि बच्चे, बूढ़े और जिनको रंग-गुलाल से एलर्जी है, मंदिर ना...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:10:28