Holi 2025: होली का त्योहार रंगों और मस्ती से भरा होता है, लेकिन छोटे बच्चों की नाजुक त्वचा और बालों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता है. केमिकल से बने रंगों से एलर्जी, खुजली और स्किन डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है.
Holi 2025 : होली का त्योहार रंगों और मस्ती से भरा होता है, लेकिन छोटे बच्चों की नाजुक त्वचा और बालों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता है. केमिकल से बने रंगों से एलर्जी, खुजली और स्किन डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है.
अगर आपका बच्चा भी होली खेलने का शौकीन है, तो पहले से कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं. सही देखभाल से न सिर्फ उनकी स्किन सुरक्षित रहेगी, बल्कि बच्चा बेफिक्र होकर त्योहार का मजा भी ले सकेंगे. आइए जाने कुछ आसान टिप्स, जो होली पर आपके बच्चे की त्वचा और बालों को सुरक्षित रख सकते हैं. Advertisment स्किन को पहले से प्रोटेक्ट करें बच्चे को रंग खेलने देने से पहले उसकी त्वचा पर नारियल, सरसों या जैतून का तेल अच्छी तरह से लगा दें. इससे रंग स्किन पर ज्यादा देर टिकेगा नहीं और न ही रगड़ने से नुकसान होगा. इसके अलावा, होली से पहले शरीर और चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना भी अच्छा रहेगा. सनस्क्रीन जरूर लगाएं मार्च की धूप में खेलना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए बच्चों की स्किन पर बेबी-फ्रेंडली सनस्क्रीन लगाएं ताकि टैनिंग और सनबर्न से बचा जा सके. खासतौर पर अगर वे दोपहर में होली खेलने जा रहे हैं. फुल-स्लीव कपड़े पहनाएं रंगों का सीधा असर कम करने के लिए बच्चों को हल्के, लेकिन फुल-स्लीव कपड़े पहनाएं. कॉटन के कपड़े बेस्ट रहेंगे क्योंकि ये आरामदायक होते हैं और स्किन को सुरक्षित रखते हैं. ऐसे कपड़े पहनाएं जो गंदे हो सकते हैं, ताकि चिंता न हो. बालों में तेल लगाएं बच्चों के बालों को रंगों से बचाने के लिए पहले से उनमें नारियल या सरसों का तेल लगा दें. इससे रंग बालों में चिपकेगा नहीं और धोने में आसानी होगी. छोटे बच्चों के बालों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें कैप या स्कार्फ भी पहना सकते हैं. सही रंग इस्तेमाल करें बच्चों को केवल हर्बल या ऑर्गेनिक रंगों से खेलने दें. केमिकल वाले रंगों से स्किन एलर्जी, खुजली और रैशेज हो सकते हैं. घर पर ही हल्दी, चंदन या टेसू के फूलों से रंग बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. आंखों में गॉगल्स पहनाएं रंग खेलते वक्त बच्चों की आंखों में कलर चला जाए तो जलन और परेशानी हो सकती है. इसलिए कोशिश करें कि वे गॉगल्स या सनग्लासेस पहनें. अगर रंग आंख में चला जाए, तो तुरंत साफ पानी से धो दें. होली खेलने में बच्चों को जितना मजा आता है, उतना ही जरूरी है उनकी स्किन और बालों की सुरक्षा. बस थोड़ी सी तैयारी और सावधानी से आप उन्हें होली का पूरा मजा लेने दे सकते हैं, बिना किसी नुकसान के तो इस बार होली को बनाएं सुरक्षित और यादगार. यह भी पढ़ें: आलू के छिलके से बनाएं हेयर कलर, मार्केट से डाई लाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
Fashion News Fashion News In Hindi Beuaty Tips In Hindi Holi 2025 Latest Fashion News In Hindi Latest Fashion News In Hindi For Ladies Skincare For Holi 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए अंतिम हफ्ते में ये टिप्स अपनाएंसीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 15 फरवरी से शुरू हो रही है और छात्रों को अपनी तैयारी के लिए अंतिम हफ्ते में फोकस करना होगा. इस समय में रिवीजन, मॉक टेस्ट और मानसिक संतुलन पर ध्यान देना चाहिए. एक्सपर्ट्स से यह जानें कि कैसे करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी.
Read more »
वैलेंटाइन वीक में पार्टनर के दिए गुलाब को मुरझाने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्सHow do you keep flowers fresh longer: बहुत सारे लोग प्यार का इजहार करने के लिए गुलाब का इस्तेमाल करते हैं. आइए जानते हैं इसे कैसे लंबे समय तक फ्रेश रखें. लाइफ़स्टाइल
Read more »
किसानों को लाखों का नुकासना! मसूर की फसल के लिए जहर है यह कीट, बचाने के उपायकिसानों को लाखों का नुकासना! मसूर की फसल के लिए जहर है यह कीट, बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय
Read more »
20 साल पुरानी साड़ी को एक्ट्रेस रेखा की तरह स्टाइल करने के लिए अपनाएं ये टिप्सबॉलीवुड की एवरग्रीन मशहूर एक्ट्रेस रेखा आज भी बॉलीवुड की एक्ट्रेस को अपनी खूबसूरती से और अपने अंदाज से पीछे छोड़ती है. अब हाल ही में उन्होंने 20 साल पुरानी साड़ी को स्टाइल किया था. लाइफ़स्टाइल | फैशन
Read more »
राजस्थानी जूतियों को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, हमेशा दिखेगी नई जैसीFashion Tips: इन दिनों राजस्थानी और जयपुरी जूतियां काफी ज्यादा ट्रेंड में है. यह जूतियां अपने यूनिक डिजाइन के लिए जानी जाती है. इसमें आपको कई तरह के रंग और डिजाइन दोनों ही मिल जाएंगे. लाइफ़स्टाइल | फैशन
Read more »
महंगे प्रोडक्ट्स के बजाए स्किन की ड्राइनेस को दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्सबदलते मौसम में स्किन पर भी इसका असर पड़ने लगता है. ऐसे में स्किन की ड्राइनेस को दूर करने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स के बजाए अपनाएं ये घरेलू उपाय.
Read more »
