Hindu Kush Himalaya: सदी के अंत तक पिघल सकती है हिंदू कुश हिमालय की 75% बर्फ, करीब दो अरब लोग होंगे प्रभावित

Hindu Kush Himalaya News

Hindu Kush Himalaya: सदी के अंत तक पिघल सकती है हिंदू कुश हिमालय की 75% बर्फ, करीब दो अरब लोग होंगे प्रभावित
Indu Kush Himalayan MountainHindu Kush MountainMountain Danger Range
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 104%
  • Publisher: 51%

हिंदू कुश हिमालय की हिमनद (ग्लेशियर) नदियों को पानी देती हैं, जो करीब 2 अरब लोगों की जीवनरेखा हैं। अगर वैश्विक तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ता है तो वहां की 75 फीसदी बर्फ

हिंदू कुश हिमालय की हिमनद नदियों को पानी देती हैं, जो करीब 2 अरब लोगों की जीवनरेखा हैं। अगर वैश्विक तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ता है तो वहां की 75 फीसदी बर्फ इस सदी के अंत तक पिघल सकती है। एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई है। प्रतिष्ठित जर्नल 'साइंस' प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि अगर दुनिया तापमान को 1.

5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करती है तो हिमालय और कॉकसस क्षेत्रों की 40-45 फीसदी ग्लेशियर बर्फ बचाई जा सकती है। लेकिन अगर मौजूदा जलवायु नीतियां जारी रहीं और दुनिया 2.7 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हुई तो दुनियाभर की केवल 25 फीसदी बर्फ ही बच पाएगी। ये भी पढ़ें: चिंताजनक: वैज्ञानिकों की चेतावनी- अब भारत में भीषण गर्मी लंबे वक्त तक; एक हफ्ते नहीं, डेढ़-दो महीने तक गर्मी.. कौन-कौन से क्षेत्र होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित? यूरोप के आल्प्स, अमेरिका और कनाडा की रॉकी पर्वतमालाएं और आइसलैंड सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इन इलाकों की लगभग सारी बर्फ पिघल सकती है। दो डिग्री तापमान वृद्धि पर इनके पास केवल 10-15 फीसदी बर्फ रह जाएगी। स्कैंडिनेविया का हाल और भी बुरा होगा। यहां की सारी बर्फ खत्म हो सकती है। अध्ययन में कहा गया है कि अगर हम 1.5 डिग्री सेल्सियस का लक्ष्य हासिल कर लें, तो दुनिया भर में 54 फीसदी मौजूदा बर्फ बच सकती है और सबसे संवेदनशील 4 क्षेत्रों में 20-30 फीसदी बर्फ संरक्षित रह सकती है। ताजिकिस्तान में यूएन का पहला ग्लेशियर सम्मेलन दुनिया का ध्यान अभी ग्लेशियर पिघलने और इसके असर पर केंद्रित है। इसी को लेकर संयुक्त राष्ट्र का पहला ग्लेशियर सम्मेलन ताजिकिस्तान के दुशांबे में शुक्रवार से शुरू हो रहा है, जिसमें 50 से ज्यादा देश भाग ले रहे हैं। इसमें 30 से अधिक मंत्री या उच्चस्तरीय प्रतिनिधि भी मौजूद होंगे। ये भी पढ़ें: Mock Drill: पाकिस्तान से सटे इलाकों में कल मॉक ड्रिल; राजस्थान, पंजाब समेत छह राज्यों में होगा सुरक्षा अभ्यास एडीबी के उपाध्यक्ष ने क्या कहा एशियाई विकास बैंक के उपाध्यक्ष यिंगमिंग यांग ने कहा, पिघलते ग्लेशियर करोड़ों लोगों की आजीविका को खतरे में डाल रहे हैं। हमें ग्रीनहाउस गैसों को कम करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ना होगा। साथ ही, सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों के लिए फंडिंग जुटाना भी जरूरी है, ताकि वे बाढ़, सूखा और समुद्री जलस्तर बढ़ने जैसे खतरों के लिए तैयार हो सकें। कैसे हुआ यह अध्ययन? 10 देशों के 21 वैज्ञानिकों ने मिलकर यह अध्ययन किया। उन्होंने 200,000 ग्लेशियरों का डाटा लिया और 8 अलग-अलग ग्लेशियर मॉडल से यह अनुमान लगाया कि अलग-अलग तापमान पर कितनी बर्फ बचेगी। हर मॉडल में यह देखा गया कि ग्लेशियर पहले तेजी से पिघलते हैं। फिर धीमी गति से सदी दर सदी पीछे हटते हैं, भले ही आगे तापमान न बढ़े। अध्ययन के सह-लेखक डॉ. हैरी ज़ेकोलारी कहते हैं, हमारा अध्ययन स्पष्ट दिखाता है कि हर एक डिग्री नहीं, बल्कि हर 'आधा डिग्री' भी मायने रखती है। आज जो फैसले हम लेंगे, उनके असर आने वाली कई पीढ़ियों तक दिखाई देंगे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Indu Kush Himalayan Mountain Hindu Kush Mountain Mountain Danger Range Climate Change Jansatta Blog Ill Effects Reached Mountains Himalayan Mountain Danger Range India News In Hindi Latest India News Updates हिंदू कुश हिमालय पर्वत हिंदू कुश पर्वत पर्वत खतरे की श्रेणी जलवायु परिवर्तन जनसत्ता ब्लॉग पहाड़ों पर पहुंचे दुष्प्रभाव हिमालय पर्वत खतरे की श्रेणी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रेपो रेट में 1.25-1.50 प्रतिशत तक की हो सकती है कटौती : एसबीआई रिपोर्टरेपो रेट में 1.25-1.50 प्रतिशत तक की हो सकती है कटौती : एसबीआई रिपोर्टरेपो रेट में 1.25-1.50 प्रतिशत तक की हो सकती है कटौती : एसबीआई रिपोर्ट
Read more »

पाकिस्तान के हमलों के बीच इस रूट पर ट्रेनों की डिमांड बढ़ी, सरकार ने लिया ये फैसलापाकिस्तान के हमलों के बीच इस रूट पर ट्रेनों की डिमांड बढ़ी, सरकार ने लिया ये फैसलाNorthern Railway Special Trains: पाकिस्तान के साथ सीमावर्ती इलाकों के करीब रहने वाले कई लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं, जिससे यात्रा की मांग बढ़ गई है.
Read more »

हिमालय में जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभाव: पिघलते ग्लेशियर, बढ़ती बारिश और घटती बर्फबारीहिमालय में जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभाव: पिघलते ग्लेशियर, बढ़ती बारिश और घटती बर्फबारीसाल 1975 से लेकर अब तक दुनिया भर के पर्वतीय ग्लेशियरों से करीब 9 ट्रिलियन टन बर्फ गायब हो चुकी है। वैज्ञानिकों के अनुसार यदि यही रफ्तार जारी रही तो 21वीं सदी के अंत तक अधिकांश ग्लेशियर इतिहास बन सकते हैं। याला ग्लेशियर की हालत यह बताने के लिए काफी है कि यह बर्फ का नुकसान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संकट और बाढ़ों की चेतावनी...
Read more »

बिजनेस शुरू करने के लिए 2 लाख का लोन..1.5 लाख रुपये हो जाएंगे माफ, उत्तराखंड में महिलाओं के लिए योजनाबिजनेस शुरू करने के लिए 2 लाख का लोन..1.5 लाख रुपये हो जाएंगे माफ, उत्तराखंड में महिलाओं के लिए योजनाउत्तराखंड सरकार की 'एकल महिला स्वरोजगार योजना' के तहत, सरकार महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक का लोन देगी, जिसमें 75% सब्सिडी शामिल है।
Read more »

भारत की 'डिजिटल इकोनॉमी' 2025 के अंत तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान : डीआईपीएभारत की 'डिजिटल इकोनॉमी' 2025 के अंत तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान : डीआईपीएभारत की 'डिजिटल इकोनॉमी' 2025 के अंत तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान : डीआईपीए
Read more »

150 अरब यूरो का रक्षा कोष बनाने पर सहमत हुआ यूरोपीय संघ150 अरब यूरो का रक्षा कोष बनाने पर सहमत हुआ यूरोपीय संघयूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने बुधवार को संयुक्त हथियार खरीद के लिए 150 अरब यूरो तक का कोष स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:49:04