हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। आनी के निरमंड में दो जगह, कुल्लू के मलाणा, मंडी जिले के थलटूखोड़ व चंबा जिले में बादल फटे हैं।
इसके अलावा, शिमला-कुल्लू सीमा पर बादल फटने से तबाही मची है। कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई लोगों के लापता होने की खबर है। राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया है। मौके के लिए एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, निरमंड ब्लॉक के झाकड़ी में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक गुरुवार सुबह तड़के बादल फटा है। इससे भारी नुकसान हुआ है। 36 लोगों के लापता होने की खबर है। इसमें शिमला जिले के 33 व निरमंड क्षेत्र के तीन लोग लापता हैं। घटना स्थल के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी भी रवाना हो गए हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एनडीएसआरएफ की टीम, पुलिस, रेस्क्यू दल घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।एसडीएम रामपुर निशांत तोमर घटना स्थल पर पहुंच रहें है। सड़क कई जगह बंद होने के कारण टीम दो किलोमीटर पैदल ही घटना स्थल पर पहुंचने के लिए प्रयास कर रही है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि आईटीबीपी, स्पेशल होम गार्ड की टुकड़ी को भी रेस्क्यू दल में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू कार्यों में सारी टीमें एक जुट होकर कार्य कर रही हैं। एंबुलेंस सहित सभी आधारभूत सुविधाएं रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल की गई है। चक्कीमोड़ के पास मलबा आने से एनएच बाधित हो गया था। अब जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। कुल्लू जिले के मलाणा नाले में भारी बारिश के दौरान बादल फटने से मलाणा वन और मलाणा टू पावर प्रोजेक्ट को भारी क्षति पहुंची है। भारी बारिश के बाद पार्वती नदी का भी जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ गया है। जिया, भुंतर सहित नदी तट पर लगते तमाम क्षेत्रों से लोगों को अपने घर खाली कर सुरक्षित जगह जाने की अपील की गई है। इसके साथ-साथ ही व्यास और तीर्थन नदियों में भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। सभी से नदी नालों से सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए अपील की गई है। कुल्लू जिले के निरमंड इलाके के बागीपुल में 8-10 मकान बह गए हैं। जिसमें पटवार खाना, होटल, दुकानें भी शामिल हैं। बागीपुल में सात से 10 लोगों के लापता होने की सूचना है। इसमें एक ही परिवार के सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। तहसीलदार मौके पर हैं। कोयल खड्ड तक सर्च अभियान शुरू किया जा रहा है। निरमंड में कई पुल बह गए हैं, अधिकतर सड़कें बंद हैं। बागीपुल में बस स्टैंड का नामोनिशान मिट गया है। 15 गाड़ियां पानी में बह गई हैं। जेपी नड्डा ने सीएम सुक्खू से की बात हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादल फटने से हुए भारी नुकसान और जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की और जानकारी ली। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। जेपी नड्डा ने पूर्व सीएम और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भी बात की और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में जुटने का निर्देश दिया। Following huge losses and disruption of life due to cloudburst in various areas of Himachal Pradesh, Union Minister and BJP chief JP Nadda spoke to Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu and took information and assured all possible help from the central government.
JP Nadda also… pic.twitter.com/Lm3VpOdyga — ANI August 1, 2024 चंबा के राजनगर में आठ गाड़ियां मलबे दबीं मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत दो दर्जन मार्गों पर यातायात पूरी तरह से ठप पड़ गया। वहीं, राजनगर में भारी बारिश के बाद नाले में आई बाढ़ से 8 गाड़ियां मलबे दब गईं। साथ ही कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश से ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर को जाने वाले रास्ते में भूस्खलन हुआ है। सूचना मिलने के बाद हाईवे प्रबंधन, लोक निर्माण विभाग के कर्मी मार्गो को बहाल करने में जुट गए हैं। अमित शाह ने सीएम सुक्खू से की बात, हर मदद देने का आश्वासन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर राज्य में बादल फटने से हुए उत्पन्न हुई स्थिति की जानकारी ली। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए एनडीआरएफ की तैनाती सहित केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सीएम सुक्खू खुद कर रहे राहत व बचाव कार्यों की निगरानी वहीं, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला की रामपुर तहसील, मंडी जिले की पधर तहसील और कुल्लू के गांव जाओन, निरमंड में बादल फटने से 50 से अधिक लोगों के लापता होने का दुखद समाचार मिला है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ पुलिस, होम गार्ड और दमकल की टीमें राहत, खोज और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य को सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं अधिकारियों से संपर्क में हूं और राहत व बचाव कार्यों की निगरानी कर रहा हूं। राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Cloudbust In Himachal Pradesh Cloudbust In Shimla Cloudbust In Mandi Cloudburst In Rampur Shimla News Himachal Pradesh News Himachal Pradesh News In Hindi Shimla News In Hindi Latest Shimla News In Hindi Shimla Hindi Samachar शिमला बादल फटना हिमाचल प्रदेश में बादल फटना शिमला में बादल फटना मंडी में बादल फटना रामपुर में बादल फटना शिमला समाचार हिमाचल प्रदेश समाचार हिमाचल प्रदेश समाचार हिंदी में
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केदारनाथ में बादल फटने से भारी तबाही, 200 श्रद्धालु फंसे, रेस्क्यू में जुटा प्रशासनKedarnath News: वर्ष 2013 की तरह केदारनाथ का सामना एक फिर तबाही से हुआ है. यहां बादल फटने से भारी नुकसान की खबर मिली है. 200 तीर्थ यात्री भी फंसे बताए जा रहे हैं.
Read more »
Heavy Rain Delhi : दिल्ली में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, भारी बारिश के बाद मंत्री आतिशी ने जारी किया आदेशदिल्ली में जारी भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Read more »
Kedarnath Cloud Burst: केदारनाथ में बादल फटने से आया सैलाब, गौरीकुंड में चीखते-चिल्लाते भागते दिखे लोगKedarnath Cloud Burst News: केदारनाथ में बादल फटने के साथ भारी बारिश से तबाही हुई है. मंदाकिनी नदी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Himachal News: शिमला में फटा बादल, 6 परिवार लापता, हाइड्रो मेगावाट प्रोजेक्ट सहित 19 लोग बहेHimachal News हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही सामने आई है। कुल्लू मंडी और शिमला में बादल फटा है। शिमला में अचानक आई बाढ़ से 6 परिवार लापता हो गए हैं। साथ ही एक हाइड्रो मेगावाट प्रोजेक्ट भी बह गए हैं। इस हादसे में 19 लोग लापता हो गए हैं। राहत बचाव कार्य बहुत तेजी से चल रहा...
Read more »
कुल्लू में बिल्डिंग गिरी, मंडी और उत्तराखंड के घंसाली में बादल फटने से कोहराम, 28 लोग लापता, मैदान से पहाड़ों तक बारिश का कहरहिमाचल प्रदेश के दो जिलों में बादल फटने से भारी तबाही की खबर है. बादल फटने की घटना कुल्लू और मंडी जिले में हुई है. कुल्लू के रामपुर क्षेत्र के समेज स्थित एक पॉवर प्लांट प्रोजेक्ट के 19 लोग बादल फटने के बाद से लापता हैं. वहीं मंडी जिले में बादल फटने के बाद एक शव बरामद हो चुका है जबकि नौ लोग लापता हैं.
Read more »
Himachal Cloudburst: हिमाचल के निरमंड, मंडी और कुल्लू में बादल फटने से तबाही, 40 लापता...एक शव मिला; स्कूल बंदहिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। शिमला के रामपुर, मंडी और कुल्लू के मलाणा में बादल फटे हैं। बादल फटने से भारी तबाही मची है। कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
Read more »
