High Court Vacancy 2025: आपको हाई कोर्ट में कोर्ट मैनेजर बनने का चांस मिल रहा है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने इस पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। आवेदन भी चल रहे हैं।
CGPSC Court Manager Recruitment 2025: कोर्ट में जॉब करना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आप कोर्ट मैनेजर की सरकारी नौकरी ले सकते हैं। जी हां, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने इस पद के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए 29 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट psc.
cg.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें अभ्यर्थी अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2025 रात 11:59 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।कोर्ट मैनेजर के पदों पर संभावित तौर पर प्रारंभिक परीक्षा 4 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में आपको फॉर्म भरने के बाद तुरंत ही चयन प्रक्रिया के लिए पढ़ाई शुरू करनी होगी।CG Court Manager Vacancy 2025: जरूरी डिटेल्स भर्ती निकाय छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पद का नाम कोर्ट मैनेजर विज्ञापन संख्या 03/2025 सेवा श्रेणी राजपत्रित वैकेंसी 22 आवेदन शुरू होने तारीख 29 सितंबर 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2025 संभावित प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 04 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन में सुधार 29 अक्टूबर 2025 राज 12 बजे से 31 अक्टूबर 2025 रात 11:59 तक सैलरी 56100 रुपये के मुताबिक बेसिक सैलरी। इसके अलावा अन्य वेतन भत्ते भी मिलेंगे। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा/साक्षात्कार भर्ती का नोटिफिकेशन CGPSC Court Manager Recruitment 2025 Notification PDF आवेदन करने का लिंक CGPSC Court Manager Vacancy 2025 Apply Online कोर्ट मैनेजर बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए? शैक्षिक योग्यता: कोर्ट मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर या सामान्य प्रबंधन में उन्नत डिप्लोमा के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सिस्टम और प्रक्रिया प्रबंधन में 5 साल का अनुभव/प्रशिक्षण या आईटी सिस्टम प्रबंधन/मानव संसाधन/वित्तीय प्रबंधन में 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। हिन्दी, अंग्रेजी और छत्तीसगढ़ राज्य की आधिकारिक भाषाओं का उम्मीदवारों को संचार कौशल आना चाहिए। आयुसीमा: 1 जनवरी 2025 को उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 से कम और अधिकतम 30 वर्ष से ज्यादा न हो। हालांकि ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।अप्लाई कैसे करें? इस सरकारी भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाना होगा। यहां अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें। फिर पंजीकरण संख्या के जरिए लॉगइन करें और मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। अपनी शैक्षिक योग्यता, पता, कैटेगिरी, अनुभव जैसी जानकारी सही-सही क्रम से भर दें। अब अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल सब्मिट किया हुआ प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी जो एससी/एसटी/ओबीसी गैर श्रेणी से आते हैं, उनके लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क है। वहीं छत्तीसगढ़ के बाहर के निवासी आवेदकों के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क देय होगा।
Cg High Court Vacancy 2025 Apply Online Cg High Court Vacancy 2025 Eligibility Court Manager Salary High Court Govt Jobs 2025 Age Limit छत्तीसगढ़ कोर्ट मैनेजर भर्ती 2025 योग्यता छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट मैनेजर 2025 सैलरी अभी कौन सी भर्ती निकली है? हाई कोर्ट मैनेजर में आवेदन करने की अंतिम तिथि सरकारी नौकरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
High Price in Lakshmi puja: ছোট প্রতিমার দামই বেড়েছে ১৫০ টাকা! পাল্লা দিয়ে আগুন ফুল-ফল ও পুজোর আনুষঙ্গিক জিনিস! হতাশ বাঙালি...market price high in Lakshmi puja time sky rocketing price of image of goddess Lakshmi fruits flower and other things Kojagori Laxmi Puja 2025
Read more »
Noble Prize 2025: দেহের রোগ প্রতিরোধ ক্ষমতার উপর মৌলিক গবেষণার জন্য চিকিৎসায় নোবেল তিন গবেষকেরNoble Prize 2025: From Medicine to Peace Noble Week 2025 unfolds across the World
Read more »
IND W vs PAK W: भारत से हारे, फिर पड़ी डांट... आईसीसी ने पाकिस्तानी बैटर को सिखाया सबकICC Women's World Cup 2025: महिला विश्व कप 2025 में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार मिली। मैच के बाद पाकिस्तान की खिलाड़ी को आईसीसी से फटकार भी झेलनी पड़ी।
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 7 अक्टूबर का पूरा दैनिक पंचांग, कार्तिक माह की पहली तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang 07 October 2025: मंगलवार का दिन यानी 7 अक्टूबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है
Read more »
Mahindra की दमदार Bolero हुई और भी धांसू! नए अवतार में लॉन्च, जानिए क्या है खास और कितनी है कीमत2025 Mahindra Bolero: 2025 महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो को भारत में क्रमशः 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है.
Read more »
Sarkari Job Alert 2025: 12वीं पास डिप्लोमा वालों के लिए निकली डेंटल हाइजीनिस्ट भर्ती, 900+ पदों पर नोटिफिकेशन जारीBihar Upcoming Govt Jobs 2025: बिहार स्वास्थ्य विभाग में डेंटिस्ट हाइजीनिस्ट की भर्ती निकली है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जल्द ही आवेदन भी शुरू होने वाले हैं।
Read more »
