गाजा पट्टी में पिछले सप्ताह युद्धविराम समझौता लागू हुआ। हालांकि यह अभी बहुत नाजुक दौर में है। समझौते के अहम बिंदुओं के तहत हमास को हथियार छोड़ना होगा और इजरायली सैन्य बलों की वापसी के बाद वहां शांति बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय सैन्य बल की तैनाती की बात...
न्यूयॉर्क टाइम्स, न्यूयॉर्क। गाजा पट्टी में पिछले सप्ताह युद्धविराम समझौता लागू हुआ। हालांकि यह अभी बहुत नाजुक दौर में है। समझौते के अहम बिंदुओं के तहत हमास को हथियार छोड़ना होगा और इजरायली सैन्य बलों की वापसी के बाद वहां शांति बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय सैन्य बल की तैनाती की बात है। सैनिक हमास के साथ सीधे टकराव में आ सकते हैं लेकिन इस बल में जिन देशों के शामिल होने की संभावना है, वे सैनिक भेजने से हिचकिचा रहे हैं। इन देशों में इस बात का डर है कि उनके सैनिक हमास के साथ सीधे टकराव में आ सकते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 20-बिंदु योजना के तहत इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम हुआ है। इसके तहत बंधकों और कैदियों की अदला-बदली का मार्ग प्रशस्त हुआ है। बल के मिशन को लेकर भ्रम है गाजा के लिए अंतरराष्ट्रीय बल का गठन और तैनाती इस बात पर निर्भर हो सकती है कि मौजूदा युद्धविराम के स्थायी समझौते का रूप लेने की कितनी संभावना है। कई देशों के राजनयिकों और अधिकारियों ने बताया कि बल के गठन के समय को लेकर कोई प्रगति नहीं हुई है, क्योंकि बल के मिशन को लेकर भ्रम है। गाजा में मुख्य चिंता है हमास जबकि कई देशों के प्रतिनिधियों ने कहा है कि वे तब तक सैनिक नहीं भेजेंगे, जब तक यह स्पष्ट नहीं हो जाता कि बल से गाजा में क्या करने की अपेक्षा की जाएगी। उनकी मुख्य चिंता यह है कि उनके सैनिकों से यह अपेक्षा नहीं की जानी चाहिए कि वे हमास से लड़ें। इजरायल को दो और बंधकों के शव मिले इजरायल की सेना ने कहा है कि हमास ने गाजा में रेड क्रॉस को दो और बंधकों के अवशेष सौंप दिए हैं। 10 अक्टूबर को युद्धविराम शुरू होने के बाद से, 13 बंधकों के अवशेष इजरायल को लौटा दिए गए हैं। इन नवीनतम अवशेषों के इजरायल पहुंचने के बाद, गाजा में 13 और लोगों को अभी भी बरामद करके उन्हें सौंपना बाकी है। मंगलवार को इजरायल की यात्रा पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.
डी. वेंस ने बंधकों को वापस करने में हमास की गति से इजरायल की निराशा के बीच थोड़ा धैर्य रखने का आग्रह किया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल प्रत्येक मृत बंधक के अवशेष के बदले 15 फलस्तीनी शव छोड़ रहा है।
Israel-Hamas Conflict International Military Force Gaza Hostage Exchange Israel Hamas Fragile Peace Deal Gaza Middle East Peace Efforts US Role Gaza Conflict Gaza Strip Security Force
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Has The Gaza Ceasefire Already Collapsed? Inside The ‘Peace Deal’ That Keeps KillingThe ceasefire that promised to end Israel’s two-year war on Gaza now hangs by a thread. Rafah crossing is sealed. Aid is blocked. Gaza gasps for air again.
Read more »
Trump Drops 155% Tariff Bombshell On China – Is This The Start Of Trade War 2.0?The US president threatens a massive 155% tariff on Chinese goods, warns of new export controls and hints at an early 2026 visit to Beijing after talks with Xi in Seoul.
Read more »
‘They Have To Be Good’: Trump Warns Hamas Of ‘Eradication’ If Gaza Truce FailsSpeaking on the recent developments in the Middle East at the Oval Office, Trump emphasised that the militant group must be good and behave to avoid severe consequences.
Read more »
Israel Dropped Bombs: গাজায় একদিনে ৩ লক্ষ ৩৭ হাজার ৩০৭ পাউন্ড বোমা ফেলল ইসরায়েল! আগুনধোঁয়ার মধ্যে দিয়েই বইছে রক্তবন্যা...Israel Dropped Bombs Netanyahu says Israel dropped 153 tonnes or 337307 pounds of bombs on Gaza
Read more »
Gaza Ceasefire: സമാധാന കരാർ ലംഘിച്ചാൽ ഹമാസിനെ ഉന്മൂലനം ചെയ്യും മുന്നറിയിപ്പുമായ് ഡോണൾഡ് ട്രംപ്ഇസ്രയേലുമായുള്ള സമാധാന കരാർ ലംഘിച്ചാൽ ഹമാസിനെ ഉന്മൂലനം ചെയ്യുമെന്ന് മുന്നറിയിപ്പുമായ് അമേരിക്കൻ പ്രസിഡൻ്റ് ഡോണൾഡ് ട്രംപ്.
Read more »
ट्रम्प बोले- हमारे दोस्त देश हमास को सबक सिखाएंगे: अगर वो गलत हरकतें करता रहा तो उसे क्रूरता से खत्म कर देंगेTrump threatens Hamas, Israel-Gaza war अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मिडिल ईस्ट में उनके कई दोस्त हमास को सबके सिखाने के लिए तैयार है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अगर हमास ने हमारा समझौता तोड़ा तो ये देश मेरे कहने पर गाजा में बड़ी सेना...
Read more »
