Gayatri Jayanti 2024: गायत्री जयंती के दिन वेदों की माता गायत्री का प्राकट्य हुआ था. गायत्री मंत्र की अधिष्ठात्री मां गायत्री हैं. और गायत्री मंत्र दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंत्र माना जाता है. इस दिन गायत्री मंत्र का जाप करने से विभिन्न मनोकामनाएं पूरी की जा सकती हैं.
Gayatri Jayanti 2024 : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गायत्री जयंती मनाई जाती है. ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन वेदों की माता गायत्री का प्राकट्य हुआ था. गायत्री मंत्र की अधिष्ठात्री मां गायत्री हैं. और गायत्री मंत्र दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंत्र माना जाता है.
इस दिन गायत्री मंत्र का जाप करने से विभिन्न मनोकामनाएं पूरी की जा सकती हैं. आइए आपको मां गायत्री की पूजन विधि और इनके दिव्य उपाय विस्तार से बताते हैं. क्या है गायत्री मंत्र?गायत्री मंत्र वेदों की ऋचा है. यह मुख्यतः यजुर्वेद और ऋग्वेद के दो भागों से मिलकर बना है. इस ऋचा में ईश्वरीय प्रकाश की आराधना की गई है. इसलिए इसए सावित्री भी कहा जाता है. गायत्री मंत्र का अर्थ है- उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अन्तःकरण में धारण करें. वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करे. इस मंत्र के जाप से भौतिक और आध्यात्मिक दोनों तरह की उपलब्धियां प्राप्त होती हैं. जिस तरह की प्रार्थना के साथ गायत्री मंत्र का जाप किया जाता है, वैसी ही उपलब्धि प्राप्त होती है. शिक्षा एकाग्रता और ज्ञान के लिए गायत्री मंत्र सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.ऐसे करें देवी गायत्री की पूजागायत्री जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें. दिनभर व्रत के नियमों का पालन करें और मन ही मन गायत्री मंत्र का जाप करें. फिर शुभ मुहूर्त देखकर घर में देवी गायत्री की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. उन्हें कुमकुम से तिलक करें. फूलों की माला पहनाएं. दीपक जलाएं. इसके बाद अबीर, गुलाल, रोली, फूल, फल आदि चीजें अर्पित करें. देवी को फल-मिठाई का भोग लगाएं.Advertisementगायत्री जयंती के दिव्य प्रयोग1. वास्तु दोष की समाप्ति का उपायगायत्री जयंती के दिन सुबह स्नान करके पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें. सामने ताम्बे के लोटे में शुद्ध जल भर लें. इसके बाद बोल बोलकर 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें. या 10 मिनट तक गायत्री मंत्र का जाप करें. मंत्र जाप के पांच मिनट बाद उस लोटे के जल को पूरे घर में छिड़क दें. बचा हुआ जल पौधे में डाल दें.2. बच्चों की मानसिक विकास के लिए उपायएक भोजपत्र ले लें. उस पर लाल स्याही से गायत्री मंत्र लिखें. भोजपत्र को पीले कपडे में सी लें या ताबीज में बंद कर दें. इसे बच्चे को पीले धागे में गले में धारण कराए.3. कार्यक्षेत्र में सफलतादिन में तीन प्रहर गायंत्र मंत्र का जाप करें. इसका प्रयोग प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए सिद्ध माना गया है. नौकरी या व्यापार से जुड़ी बाधा होने पर गायत्री मंत्र के परिणाम शुभ होते हैं. ये भी देखेंLive TV
Gayatri Jayanti 2024 Shubh Muhurt Gayatri Jayanti 2024 Puja Vidhi Gayatri Jayanti 2024 Upay Gayatri Mantra गायत्री जयंती 2024 गायत्री जयंती 2024 शुभ मुहूर्त गायत्री जयंती 2024 पूजा विधि गायत्री जयंती 2024 उपाय गायत्री मंत्र
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Narsimha Jayanti 2024: नृसिंह जयंती आज, जानें इसकी पूजन विधि, दिव्य उपाय और कथाNarsimha Jayanti 2024: भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने नृसिंह अवतार लिया था. इनका प्राकट्य खम्बे से गोधूली वेला के समय हुआ था. भगवान नृसिंह, श्रीहरि विष्णु के उग्र और शक्तिशाली अवतार माने जाते हैं.
Read more »
Bada Mangal Ke Upay: कल बड़ा मंगल पर आपको ये उपाय बना देंगे मालामालBada Mangal Ke Upay: बड़ा मंगल के दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से मंगल ग्रह की अशुभता दूर हो सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त हो सकती है.
Read more »
Bada Mangal 2024: बड़ा मंगल पर जरूर दान करें इनमें से कोई भी 1 चीज, हनुमान जी होंगे बेहद प्रसन्न!Bada Mangal 2024: बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा-आराधना और दान करने से आपको उनकी कृपा प्राप्त होगी और आपके जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य का वास होगा.
Read more »
Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी कब? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, पूजा विधि और महत्वNirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है।
Read more »
Gayatri Jayanti 2024: इस आरती से करें देवी गायत्री की पूजा, सभी कार्य में मिलेगी सफलतागायत्री जयंती के दिन माता गायत्री ज्ञान के रूप में प्रकट हुई थीं। ऐसे में जो लोग इस शुभ अवसर पर मां की आराधना करते हैं उन्हें कभी न खत्म होने वाले ज्ञान की प्राप्ति होती है। इस साल गायत्री जयंती 17 जून को मनाई जाएगी। अगर आप माता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दिन उनकी विधि अनुसार पूजा...
Read more »
Gayatri Jayanti 2024: गायत्री जयंती पर करें ये 2 काम, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, मिटेंगे संकट, सफल होगा जप-...Gayatri Jayanti 2024 Upay: इस साल गायत्री जयंती 17 जून को मनाई जाएगी. गायत्री जयंती के दिन रवि योग बन रहा है, जो 05:23 ए एम से दोपहर 01:50 पी एम तक है. गायत्री जयंती के अवसर पर आप मंत्र जाप आदि नहीं कर सकते हैं तो मां गायत्री की पूजा करें.
Read more »
