गंगा सप्तमी का दिन बहुत पावन माना जाता है। यह हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल गंगा सप्तमी Ganga Saptami 2025 Kab Hai? 3 मई 2025 को मनाई जा रही है। इस दिन मां गंगा की पूजा का विधान है। कहते हैं कि इस दिन पूजा पूजा-पाठ करने से जन्मों-जन्म के पापों का नाश होता...
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गंगा सप्तमी का पावन पर्व 3 मई, 2025 को मनाया जाएगा। यह दिन मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा सप्तमी की रात घर के कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाने से कामों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि घर के किन स्थानों पर दीपक जलाना चाहिए? गंगा सप्तमी की रात दीपक जलाने का महत्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपक को प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। गंगा सप्तमी की रात मां गंगा की कृपा पाने के लिए दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस रात कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। घर के इन जगहों पर जलाएं दीपक मुख्य द्वार - घर का मुख्य द्वार पवित्र ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। गंगा सप्तमी की रात मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाने से नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। तुलसी के पास - हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत शुभ माना माना जाता है। गंगा सप्तमी की रात तुलसी के पास दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। पूजा घर - घर का पूजा घर देवी-देवताओं का स्थान माना जाता है। गंगा सप्तमी की रात पूजा घर में मां गंगा की प्रतिमा के सामने दीपक जलाने से उनकी विशेष कृपा मिलती है। इससे घर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही कामों में आ रही बाधाएं शांत होती हैं। रसोई घर - रसोई घर को अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। गंगा सप्तमी की रात रसोई घर में दीपक जलाने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है। साथ ही इससे अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। घर के आंगन या छत - अगर आपके घर में आंगन या खुली छत है, तो गंगा सप्तमी की रात वहां दीपक जरूर जलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता आती है। यह भी पढ़ें: Ganga Saptami 2025 : गंगा सप्तमी पर करें इस चालीसा का पाठ, होंगी अखंड सौभाग्य की प्राप्ति अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।.
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गंगा सप्तमी का पावन पर्व 3 मई, 2025 को मनाया जाएगा। यह दिन मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा सप्तमी की रात घर के कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाने से कामों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि घर के किन स्थानों पर दीपक जलाना चाहिए? गंगा सप्तमी की रात दीपक जलाने का महत्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपक को प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। गंगा सप्तमी की रात मां गंगा की कृपा पाने के लिए दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस रात कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। घर के इन जगहों पर जलाएं दीपक मुख्य द्वार - घर का मुख्य द्वार पवित्र ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। गंगा सप्तमी की रात मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाने से नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। तुलसी के पास - हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत शुभ माना माना जाता है। गंगा सप्तमी की रात तुलसी के पास दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। पूजा घर - घर का पूजा घर देवी-देवताओं का स्थान माना जाता है। गंगा सप्तमी की रात पूजा घर में मां गंगा की प्रतिमा के सामने दीपक जलाने से उनकी विशेष कृपा मिलती है। इससे घर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही कामों में आ रही बाधाएं शांत होती हैं। रसोई घर - रसोई घर को अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। गंगा सप्तमी की रात रसोई घर में दीपक जलाने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है। साथ ही इससे अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। घर के आंगन या छत - अगर आपके घर में आंगन या खुली छत है, तो गंगा सप्तमी की रात वहां दीपक जरूर जलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता आती है। यह भी पढ़ें: Ganga Saptami 2025: गंगा सप्तमी पर करें इस चालीसा का पाठ, होंगी अखंड सौभाग्य की प्राप्ति अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Ganga Saptami Diya Upay 2025 Ganga Saptami 2025 Wealth Tips Where To Light Lamps On Ganga Saptami Ganga Saptami Rituals For Prosperity Ganga Saptami 2025 Diya Lighting Ganga Saptami 2025 Tips Ganga Saptami Home Rituals Attract Wealth On Ganga Saptami 2025 Ganga Saptami 2025 Puja At Home Diya Placement For Wealth
