Gang busted: अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 262 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त... दो गिरफ्तार, शाह ने दी बधाई

Delhi News

Gang busted: अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 262 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त... दो गिरफ्तार, शाह ने दी बधाई
International Gang BustedDrugsAmit Shah
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 48 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

राजधानी दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर 328 किलो मेथामफेटामाइन बरामद की। छतरपुर स्थित एक घर से

राजधानी दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर 328 किलो मेथामफेटामाइन बरामद की। छतरपुर स्थित एक घर से बरामद उच्च गुणवत्ता के इस मादक पदार्थ की कीमत 262 करोड़ रुपये आंकी गई है। ऑपरेशन क्रिस्टल फोर्ट्रेस के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह दिल्ली में मेथामफेटामाइन की अब तक की सबसे बड़ी जब्तियों में एक है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस सफलता पर टीम को बधाई दी और कहा कि सरकार नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। एनसीबी के अधिकारियों के अनुसार, कई दिनों से मिल रही सूचनाओं और तकनीकी निगरानी के आधार पर 20 नवंबर को यह कार्रवाई की गई थी। जांच में पता चला कि बड़ा तस्कर गिरोह दिल्ली को देश और विदेश में नशीले पदार्थों की आपूर्ति का केंद्र बनाकर काम कर रहा था। छतरपुर से बरामद नशीला पदार्थ नगालैंड की एक महिला के घर से मिला, जिसे नगालैंड पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ एक अन्य आरोपी भी पकड़ा गया। विदेश में बैठा है गिरोह का सरगना भारत लाने की तैयारी तेज अधिकारियों ने बताया कि गिरोह का सरगना विदेश में बैठकर इसे चला रहा था और वह दिल्ली में पिछले वर्ष पकड़ी गई 82.

5 किलो कोकीन के मामले में भी वांछित है। उसे भारत लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद ली जा रही है। सूत्रों ने बताया कि गिरोह लंबे समय से दिल्ली में सक्रिय था और कई तरह के कूरियर के जरिये लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। इसके लिए कई सुरक्षित ठिकाने बनाए गए थे। एनसीबी ने लोगों से अपील की है कि नशीले पदार्थों से जुड़ी कोई भी सूचना राष्ट्रीय मादक द्रव्य हेल्पलाइन 1933 पर साझा करें। नशा-मुक्त भारत के लिए जीरो टॉलरेंस नीति : शाह गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस और एनसीबी की यह सफलता दर्शाती है कि सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय पहले की तुलना में कहीं अधिक प्रभावी हुआ है। इसी कारण मादक द्रव्यों के अंतरराष्ट्रीय गिरोह एक-एक कर पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नशा-मुक्त भारत की पहल को मजबूत करने के लिए तस्करी का पूरा तंत्र तोड़ने पर विशेष जोर है। सरकार नशीले पदार्थों के हर स्रोत और तस्कर पर पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

International Gang Busted Drugs Amit Shah Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Pakistan-Linked Arms Smuggling Racket Busted In Delhi; Four Arrested With Foreign WeaponsPakistan-Linked Arms Smuggling Racket Busted In Delhi; Four Arrested With Foreign WeaponsPolice officials said the arrested accused include two individuals from Punjab. A total of 10 expensive foreign pistols and 92 live cartridges have been recovered from the gang.
Read more »

Karnataka Daylight Heist: Rs 7.11 Crore Robbery, Cop Among Two DetainedKarnataka Daylight Heist: Rs 7.11 Crore Robbery, Cop Among Two DetainedThe robbery took place in broad daylight on Wednesday, when a gang robbed Rs. 7.11 crore from a vehicle transporting cash for ATM refilling.
Read more »

झारखंड में मेला देखने गई आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग प्रेमी समेत चार गिरफ्तारझारखंड में मेला देखने गई आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग प्रेमी समेत चार गिरफ्तारझारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक 17 वर्षीय नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ उसके नाबालिग प्रेमी सहित चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म Gang Rape किया।
Read more »

Drugs Seized in Delhi: ഡൽഹിയിൽ 262 കോടി രൂപയുടെ മയക്കുമരുന്ന് പിടികൂടി; പിടികൂടിയത് 328 കിലോ മെത്താഫെറ്റമിൻDrugs Seized in Delhi: ഡൽഹിയിൽ 262 കോടി രൂപയുടെ മയക്കുമരുന്ന് പിടികൂടി; പിടികൂടിയത് 328 കിലോ മെത്താഫെറ്റമിൻഡൽഹിയിൽ മയക്കുമരുന്ന് പിടികൂടി
Read more »

दिल्ली में फ्लैट से 262 करोड़ कीमत का 328 किलो ड्रग्स जब्त, इंटरनेशनल कार्टेल का भंडाफोड़ करने पर गृहमंत्री ने सराहादिल्ली में फ्लैट से 262 करोड़ कीमत का 328 किलो ड्रग्स जब्त, इंटरनेशनल कार्टेल का भंडाफोड़ करने पर गृहमंत्री ने सराहादिल्ली पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारकर 262 करोड़ रुपये का 328 किलो ड्रग्स जब्त किया। गृहमंत्री ने इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस की सराहना की। यह दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी में से एक है, और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही...
Read more »

एनसीबी का दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर ड्रग कार्टेल पर बड़ा वार, अमित शाह ने दिल खोलकर की तारीफ, जानें क्या कहाएनसीबी का दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर ड्रग कार्टेल पर बड़ा वार, अमित शाह ने दिल खोलकर की तारीफ, जानें क्या कहादिल्ली पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ किया। जॉइंट टीम ने दिल्ली में 262 करोड़ रुपए कीमत का 328 किलो मेथामफेटामाइन जब्त किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कामयाबी पर बधाई दी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:18:51