Gandhinagar Lok Sabha chunav Result 2019 Live: अम‍ित शाह ने रचा इतिहास, तोड़ा आडवाणी का रिकॉर्ड

United States News News

Gandhinagar Lok Sabha chunav Result 2019 Live: अम‍ित शाह ने रचा इतिहास, तोड़ा आडवाणी का रिकॉर्ड
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 168 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 63%

गांधीनगर सीट: अमित शाह ने तोड़ा आडवाणी का रिकॉर्ड ResultsOnAajTak ElectionResults2019

गुजरात की हाई प्रोफाइल गांधीनगर सीट पर मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर अमित शाह हैं, जो पहली बार लोकसभा चुनाव की लड़ाई में आए हैं. शाह के सामने कांग्रेस के डॉ.

सी.जे. चावड़ा हैं. ताजा रुझान के मुताबिक, अमित शाह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से भारी मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं. सीट पर मतगणना के दौरान मिलने वाले रुझान और अंतिम परिणाम जानने के लिए पेज पर बने रहें और इसे रिफ्रेश करते रहें.- इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के अमित शाह 889037 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं कांग्रेस के डॉ. सी.जे. चावड़ा 333891 वोटों के साथ दूसरे, निर्दलीय अलीम अ‍हमद वोरा 8999 वोटों के साथ तीसरे नंबर और बीएसपी के जयेंद्र करशनभाई राठौर 6333 वोटों के साथ चौथे नंबर पर हैं. इसमें 13971 वोटों के साथ नोटा का वोट प्रतिशत 1.1 है. - पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने गांधीनगर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस केसीजे चावड़ा से 5.54 लाख से अधिक मतों की बढ़त बना ली है. 2014 में गांधीनगर से बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने 4.83 लाख वोटों से जीत हासिल की थी. - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में बीजेपी सभी 26 लोकसभा क्षेत्रों में आगे चल रही है. नौ सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार तीन लाख से अधिक वोटों की बढ़त लिए हुए हैं. इसके साथ ही पार्टी 2014 के अपने प्रदर्शन को दोहराने के लिए तैयार दिखाई दे रही है.बता दें कि इस सीट पर तीसरे चरण के तहत 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. वोटिंग प्रतिशत 65.45 रहा था. सामान्य वर्ग वाली इस सीट पर सबसे बड़ा चेहरा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हैं. हालांकि, इस सीट पर कुल 17 उम्मीदवार मैदान में हैं.2014 का चुनावपिछले चुनाव में इस सीट पर 65.5 फीसदी मतदान हुआ था जिसमें बीजेपी प्रत्याशी लालकृष्ण आडवाणी को 7,73,539 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी ईश्वरभाई पटेल को 2,90,418 वोट मिले थे. यानी आडवाणी 4 लाख 80 से ज्यादा मतों से जीते थे. सामाजिक ताना-बानागांधीनगर लोकसभा क्षेत्र की अधिकतर आबादी शहरी है. करीब 79 फीसदी लोग शहरों में बसते हैं, बाकी 21% ग्रामीण आबादी है. अनुसूचित जाति की आबादी 11.41% और अनुसूचित जनजाति की आबादी 1.96% है. कुल आबादी की बात की जाए तो 2011 की जनगणना के मुताबिक, इस लोकसभा क्षेत्र की आबादी 19,33,986 है. गांधीनगर जिले में मुसलमानों की जनसंख्या 4 फीसदी से ज्यादा है. सीट का इतिहासइस सीट पर सबसे पहला चुनाव 1967 में हुआ था, उस वक्त यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी. इस चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर एसएम सोलंकी ने बाजी मारी थी. इसके बाद 1971 में सोलंकी ने दूसरी बार चुनाव जीता. आपातकाल के बाद 1977 में यह सीट सामान्य हो गई और इंदिरा गांधी के विरोध में छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर भारतीय लोक दल के उम्मीदवार ने यहां से जीत हासिल की. हालांकि, 1980 में कांग्रेस ने फिर वापसी की और 1984 में भी यहां परचम लहराया. इसके बाद 1989 से इस सीट पर बीजेपी की जो पारी शुरू हुई, वो अभी तक नॉटआउट चल रही है. बीजेपी के टिकट पर पहला चुनाव शंकर सिंह वाघेला ने जीता था. लालकृष्ण आडवाणी ने 1991 में इस सीट से किस्मत आजमाई और बाजी मार ली. इसके बाद 1996 के उपचुनाव में हरीशचंद्र पटेल जीते. 1996 के आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री और स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने यहां से चुनाव लड़ा और वह जीत गए. वाजपेयी के बाद 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में लगातार एलके आडवाणी ने इस सीट को अपने नाम किया. इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांधीनगर उत्तर, घाटलोडिया, साबरमती, कलोल, वेजलपुर, साणंद, नारणपुरा विधानसभा सीट आती हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में गांधीनगर उत्तर सीट से कांग्रेस, कलोल से कांग्रेस, साणंद से बीजेपी, घाटलोडिया से बीजेपी, वेजलपुर से बीजेपी, नारणपुरा से बीजेपी, साबरमती से बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. यानी लालकृष्ण आडवाणी के लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी को विधानसभा की पांच सीटों पर जीत मिली, जबकि दो पर कांग्रेस ने बाजी मारी. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गोडसे पर पार्टी नेताओं के बयान से अमित शाह नाराज, बड़ी कार्रवाई के संकेतगोडसे पर पार्टी नेताओं के बयान से अमित शाह नाराज, बड़ी कार्रवाई के संकेतभोपाल। नाथूराम गोडसे पर भाजपा नेताओं के बयान के बाद अब पार्टी पूरी तरह डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। पार्टी ने इस तरह के बयान देने वाले सभी नेताओं से किनारा कर लिया है।
Read more »

बहुमत से वापसी का भरोसा, साध्वी पर होगी कार्रवाई: अमित शाह-Navbharat Timesबहुमत से वापसी का भरोसा, साध्वी पर होगी कार्रवाई: अमित शाह-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बीजेपी ने आम चुनाव के प्रचार खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे। इसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पांच साल के काम गिनाए। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। अमित शाह ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर पर 10 दिन के भीतर फैसला लिया जाएगा।
Read more »

नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर नाथूराम गोडसे का सायानरेंद्र मोदी और अमित शाह पर नाथूराम गोडसे का सायामोदी-शाह स्टाइल ऑफ़ पॉलिटिक्स में आक्रामकता है, उग्र तेवर हैं और अपने फ़ैसलों पर कभी अफ़सोस न करने की ठसक, पर सेल्फ़ गोल करके प्रज्ञा ठाकुर दोनों को बैकफ़ुट पर ले आई हैं.
Read more »

वोटों की गिनती से ठीक पहले अमित शाह के डिनर में एकजुट हुआ NDA, PM मोदी ने चुनाव अभियान की तुलना 'तीर्थयात्रा' से कीवोटों की गिनती से ठीक पहले अमित शाह के डिनर में एकजुट हुआ NDA, PM मोदी ने चुनाव अभियान की तुलना 'तीर्थयात्रा' से कीElections 2019: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के नतीजों से दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी प्रमुख अमित शाह बीजेपी मुख्यालय (BJP) में केंद्रीय मंत्रियों से मिले, जिसे थैंक्स गिविंग कहा गया. इसके बाद अमित शाह (Amit Shah) ने NDA के सहयोगियों के साथ रात के खाने पर मुलाकात का आयोजन रखा.
Read more »

LIVE: शाही भोज में पहुंचे NDA के 36 दल, मोदी के सम्मान में प्रस्ताव पासLIVE: शाही भोज में पहुंचे NDA के 36 दल, मोदी के सम्मान में प्रस्ताव पासअमित शाह की दावत में पहुंचे पीएम लाइव अपडेट्स:
Read more »

Live Commentary : लोकसभा चुनाव परिणाम 2019, जानिए पल-पल की जानकारी | | Lok Sabha Election Results 2019 Live CommentaryLive Commentary : लोकसभा चुनाव परिणाम 2019, जानिए पल-पल की जानकारी | | Lok Sabha Election Results 2019 Live CommentaryHere you get complete Chunav Parinam, Lok Sabha Chunav Parinam Live, Lok Sabha Election Results 2019 Live Commentary and election results 2019 details in Hindi language. लोकसभा चुनाव 2019 में मुख्‍य मुकाबला भाजपा नीत एनडीए और कांग्रेस नीत यूपीए के बीच है। त्रिशंकु लोकसभा की स्थिति में सपा-बसपा और तृणमूल कांग्रेस जैसे दल अहम भूमिका निभा सकते हैं।
Read more »

Lok Sabha Election Results 2019 Live: जबर्दस्त स्वागत के बीच भाजपा मुख्यालय पहुंचे अमित शाहLok Sabha Election Results 2019 Live: जबर्दस्त स्वागत के बीच भाजपा मुख्यालय पहुंचे अमित शाह4 बजे तक के रुझान, यूपीए 94, एनडीए 344, अन्य 104, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे AmitShah AmitShahOffice BJP4India ElectionResults ResultsWithAmarUjala Results2019 LokSabhaElectionresults2019
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:17:26