Gajanana Sankashti Chaturthi 2024: यह त्योहार हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. यह पर्व भगवान गणेश की पूजा होती है. संकष्टी तिथि को गणेश जी की आराधना करने के लिए सर्वश्रेष्ठ अवसर माना जाता है.
Gajanana Sankashti Chaturthi 2024 2024: आज गजानन संकष्टी चतुर्थी है. यह त्योहार हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. यह पर्व भगवान गणेश की पूजा होती है. संकष्टी तिथि को गणेश जी की आराधना करने के लिए सर्वश्रेष्ठ अवसर माना जाता है.
इस दिन व्रत-उपासना कर किसी भी शुभ कार्य को सिद्ध किया जा सकता है. कहते हैं कि इस दिन गजानन की विधिवत पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है. आइए जानते हैं कि गजानन संकष्टी चतुर्थी पर आज भगवान गणेश की पूजा कैसे करें गजानन संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्तसावन माह के कृष्ण पक्ष की की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 24 जुलाई को सुबह 07 बजकर 30 मिनट पर होगी. और 25 जुलाई को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर चतुर्थी तिथि का समापन होगा. उदिया तिथि के चलते गजानन संकष्टी चतुर्थी 24 जुलाई यानी आज ही मनाई जाएगी.गजानन संकष्टी चतुर्थी की पूजन विधिसंकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह स्नानादि के बाद व्रत का संकल्प लें. गणेश भगवान की पूरी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें. उन्हें तिल, गुड़, लड्डू और चंदन अर्पित करें. गजानन को दूर्वा और मोदक भी अत्यंत प्रिय है, इसलिए इन चीजों को अर्पित करना बिल्कुल न भूलें. इसके बाद 'ॐ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप, गणेश स्तुति, गणेश चालीसा और संकट चौथ व्रत कथा पढ़नी चाहिए. पूजा खत्म होने के बाद गणेश जी की आरती जरूर पढ़ें. रात में चांद निकलने से पहले गणेश भगवान की फिर से पूजा करें. चंद्रोदय के बाद दुग्ध से चंद्रदेव को अर्घ्य देकर पूजन करें और फलाहार ग्रहण करें.Advertisementभगवान गणेश के 5 चमत्कारी मंत्र1. ॥ ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा ॥2. ॥ ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात् ॥3. 'ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।'4. ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश।ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति. करो दूर क्लेश ।।5. ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा। ये भी देखेंLive TV
Gajanana Sankashti Chaturthi 2024 Shubh Muhurt Gajanana Sankashti Chaturthi 2024 Puja Vidhi Gajanana Sankashti Chaturthi 2024 Katha Lord Ganesha Puja गजानन संकष्टी चतुर्थी 2024 गजानन संकष्टी चतुर्थी 2024 शुभ मुहूर्त गजानन संकष्टी चतुर्थी 2024 पूजा विधि गजानन संकष्टी चतुर्थी 2024 कथा भगवान गणेश पूजा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Krishnapingala Sankashti Chaturthi 2024: कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, पूजन विधि और उपायKrishnapingala Sankashti Chaturthi 2024: भगवान गणेश सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय हैं. सनातन धर्म में भगवान गणेश को मंगलकारी और विघ्नहर्ता कहा गया है. हिन्दू पंचांग में प्रत्येक माह के दोनों पक्षों की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है. 25 जून यानी आज कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है.
Read more »
Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी आज, जानें गणपति की पूजन विधि और दिव्य उपायVinayak Chaturthi 2024: हमारे शास्त्र में विनायक चतुर्थी की महिमा का बहुत बड़ा महत्व है. आज आषाढ़ माह विनायक चतुर्थी है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा से बड़े से बड़े विघ्न आसानी से टला जाता है.
Read more »
Gajanana Sankashti Chaturthi 2024: कब है गजानन संकष्टी चतुर्थी? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधिगौरी पुत्र गणेश की पूजा हिंदू धर्म में बेहद कल्याणकारी मानी गई है। उनका एक नाम विघ्नहर्ता भी है। ऐसा कहा जाता है भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के कष्टों का अंत तुरंत हो जाता है। इसके साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है। इस बार गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत 24 जुलाई को रखा...
Read more »
Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और पारण का समयDevshayani Ekadashi 2024: इस एकादशी से अगले चार माह तक श्रीहरि विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं. इसलिए अगले चार माह तक शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं. इस अवधि को चातुर्मास भी कहा जाता है. इस एकादशी से तपस्वियों का भ्रमण भी बंद हो जाता है. इन दिनों में केवल ब्रज की यात्रा की जा सकती है.
Read more »
Guru Pradosh Vrat 2024: गुरु प्रदोष व्रत आज, जानें पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और उपायGuru Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव को समर्पित गुरु प्रदोष व्रत मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मंगलकारी माना जाता है. प्रदोष व्रत जब गुरुवार के दिन पड़ता है तो इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है.
Read more »
Gajanana Sankashti Chaturthi 2024: गजानन संकष्टी चतुर्थी पर ऐसे पाएं विघ्न से मुक्ति, पूजा होगी सफलहर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर व्रत किया जाता है। धार्मिक मत है कि इस दिन गणपति बप्पा की विशेष पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अगर आप भी भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो गणपति बप्पा की उपासना करें। साथ ही गणेश चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से जातक का जीवन सदैव खुशहाल रहेगा। आइए पढ़ते हैं गणेश...
Read more »
