Gajkesari Rajyog 2026: 26 मार्च को बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत

Gajkesari Rajyog 2026 News

Gajkesari Rajyog 2026: 26 मार्च को बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत
Guru Chandra Yuti 2026Jupiter Moon ConjunctionVedic Astrology Rajyog
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 27 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 133%
  • Publisher: 63%

Gajkesari Rajyog 2026: 26 मार्च 2026 को गुरु और चंद्रमा की युति से शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है. इस राजयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय खास लाभदायक माना जा रहा है. जानें इस योग का महत्व और किन क्षेत्रों में मिल सकते हैं फायदे.

Gajkesari Rajyog 2026 : वैदिक ज्योतिष में जब देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा के बीच विशेष संबंध बनता है तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है. इसे बहुत प्रभावशाली और शुभ योग माना जाता है, जो व्यक्ति को मान-सम्मान, सफलता और आर्थिक प्रगति दिलाने वाला माना जाता है.

पंचांग के अनुसार, 26 मार्च को गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है. इस समय गुरु ग्रह पहले से ही मिथुन राशि में विराजमान हैं और 26 मार्च को चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में यह योग सभी राशियों पर असर डालेगा, लेकिन मिथुन, सिंह और कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहने की संभावना है. इस दौरान मन प्रसन्न रह सकता है और कुछ लोगों को वाहन या कोई महंगी वस्तु खरीदने का अवसर भी मिल सकता है. और पढ़ेंगजकेसरी राजयोग कैसे बनता है?ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब गुरु ग्रह चंद्रमा से केंद्र भाव यानी पहले, चौथे, सातवें या दसवें स्थान पर होते हैं, तब गजकेसरी राजयोग बनता है. कई बार यह योग तब भी बन जाता है जब गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में स्थित हो जाते हैं. इस योग का नाम भी इसके अर्थ से जुड़ा है. ‘गज’ यानी हाथी समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है, जबकि ‘केसरी’ यानी सिंह शक्ति और नेतृत्व का संकेत देता है. इसलिए यह योग व्यक्ति को बुद्धिमत्ता, सम्मान और सफलता देने वाला माना जाता है.मिथुन राशिमिथुन राशि के जातकों के लिए यह राजयोग काफी लाभदायक साबित हो सकता है. यह योग आपकी राशि के लग्न भाव में बन रहा है, जिससे करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं. इस समय आय के नए साधन बन सकते हैं और पहले किए गए निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं. व्यापार करने वालों के लिए नई साझेदारी या समझौते फायदेमंद साबित हो सकते हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ने और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनने के अवसर मिल सकते हैं. Advertisement सिंह राशिसिंह राशि के लोगों के लिए भी यह योग सकारात्मक परिणाम दे सकता है. आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में यह राजयोग बनने से आय और लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है. नई योजनाएं शुरू करने के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं. हालांकि निवेश करते समय थोड़ा सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा.कन्या राशिकन्या राशि के जातकों के लिए यह राजयोग करियर के मामले में अच्छा साबित हो सकता है. यह योग आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में बन रहा है, जो नौकरी और व्यवसाय से जुड़ा होता है. इस दौरान लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. कामकाज में नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं. आत्मविश्वास बढ़ने से आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना बन सकती है, जबकि व्यापार में भी प्रगति देखने को मिल सकती है. परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Guru Chandra Yuti 2026 Jupiter Moon Conjunction Vedic Astrology Rajyog Gajkesari Rajyog Benefits Astrology Predictions 2026 Mithun Rashi Horoscope Leo Zodiac Prediction Virgo Zodiac Prediction Jupiter Transit 2026 Moon Transit March 2026 Lucky Zodiac Signs 2026 गजकेसरी राजयोग 2026 गुरु चंद्र युति ज्योतिष राजयोग वैदिक ज्योतिष भविष्यवाणी मिथुन राशि भविष्यफल सिंह राशि भविष्यफल कन्या राशि भविष्यफल गुरु गोचर 2026 चंद्र गोचर मार्च 2026 भाग्यशाली राशियां राजयोग का प्रभाव ज्योतिष समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

योगी सरकार के 9 साल पूरे, यूपी में भव्य आयोजनों की शुरुआतयोगी सरकार के 9 साल पूरे, यूपी में भव्य आयोजनों की शुरुआतउत्तर प्रदेश में योगी सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ पूरे होने के अवसर पर 26 मार्च 2026 तक राज्यभर में भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है.
Read more »

2026 में अधिक सक्रिय राजकोषीय नीति का कार्यान्वयन जारी रहेगा : चीनी वित्त मंत्रालय2026 में अधिक सक्रिय राजकोषीय नीति का कार्यान्वयन जारी रहेगा : चीनी वित्त मंत्रालय2026 में अधिक सक्रिय राजकोषीय नीति का कार्यान्वयन जारी रहेगा : चीनी वित्त मंत्रालय
Read more »

97 नाले, 101 सड़कें और 202 खड़ंजे: संभल जिला पंचायत के आंकड़ों ने चौंकाया, देखें 5 साल का रिपोर्ट कार्ड97 नाले, 101 सड़कें और 202 खड़ंजे: संभल जिला पंचायत के आंकड़ों ने चौंकाया, देखें 5 साल का रिपोर्ट कार्डसंभल जिला पंचायत ने 2021-2026 के दौरान ₹5.
Read more »

Shukra Shani Yuti 2026: 26 मार्च तक शुक्र शनि की बनी रहेगी अद्भुत युति, इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा और तरक्कीShukra Shani Yuti 2026: 26 मार्च तक शुक्र शनि की बनी रहेगी अद्भुत युति, इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा और तरक्कीShukra Shani Yuti 2026: मीन राशि में बन रही शुक्र-शनि की युति 26 मार्च 2026 तक खास प्रभाव डालेगी, जिसका असर हर जातक के जीवन पर भी देखने को मिलेगा. तो आइए अब जानते हैं कि शुक्र-शनि की युति से किन राशियों को करियर, धन और सफलता के बड़े फायदे मिल सकते हैं.
Read more »

Kharmas 2026: इन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा खरमास, बरतें विशेष सावधानीKharmas 2026: इन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा खरमास, बरतें विशेष सावधानीखरमास 14 मार्च 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाला है। इस अवधि में शुभ व मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन आदि नहीं किए जाते।
Read more »

Gangaur 2026: गणगौर पूजा के दौरान करें श्री हरि के इन नामों का जप, खुश हो जाएंगी माता लक्ष्मीGangaur 2026: गणगौर पूजा के दौरान करें श्री हरि के इन नामों का जप, खुश हो जाएंगी माता लक्ष्मी21 मार्च 2026 को मनाए जाने वाले गणगौर पर्व Gangaur 2026 पर, शिव-पार्वती के साथ श्री हरि विष्णु की आराधना भी महत्वपूर्ण मानी गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:51:28