GST 2.0: सिर्फ 9 दिन में बिक गईं 2500 मर्सिडीज-बेंज, सितंबर में कंपनी ने कार बिक्री का बनाया रेकॉर्ड, अक्टूबर में भी होगा धमाका

GST Reforms News

GST 2.0: सिर्फ 9 दिन में बिक गईं 2500 मर्सिडीज-बेंज, सितंबर में कंपनी ने कार बिक्री का बनाया रेकॉर्ड, अक्टूबर में भी होगा धमाका
GST Reforms 2.0Mercedes Benz Car SalesCar Sales In September 2025
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

Mercedes-Benz Car Sales: जीएसटी कटौती का असर गाड़ियों की बिक्री पर ज्यादा दिखाई दिया है। सितंबर में सभी कंपनियों ने रेकॉर्ड बिक्री की है। इसमें मर्सिडीज-बेंज इंडिया भी शामिल है।

नई दिल्ली: सितंबर का महीना ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए धमाकेदार साबित हुआ है। इसका कारण जीएसटी रिफॉर्म्स रहा। सरकार ने जीएसटी में कटौती की जिससे कारों की बिक्री बढ़ गई। इसमें मर्सिडीज-बेंज भी शामिल रही। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने बताया कि उन्होंने सितंबर में अब तक की सबसे अच्छी बिक्री दर्ज की है। पिछले साल सितंबर की तुलना में इस बार 36% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने बताया कि जीएसटी 2.

0 सुधारों का असर नवरात्रि की बिक्री में साफ दिखा। नवरात्रि के नौ दिनों में 2500 गाड़ियां बिकीं, जो मर्सिडीज-बेंज के लिए भारत में नवरात्रि की अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है। कंपनी का मानना है कि कारों में यह तेजी अक्टूबर में भी जारी रहेगी।₹2.5 लाख वाले टीवी का स्टॉक खत्म, कार बिक्री के टूटे रेकॉर्ड... GST कटौती से कंपनियों की बल्ले-बल्लेलोगों की मांग हुई पूरीमर्सिडीज-बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, संतोष अय्यर ने कहा कि जीएसटी 2.0 सुधारों के बाद ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के कारण मर्सिडीज-बेंज ने सितंबर में अब तक की सबसे अच्छी बिक्री की है। इससे लोगों की रुकी हुई मांग पूरी हुई। उन्हें उम्मीद है कि त्योहारी सीजन की यह खरीदारी अक्टूबर में भी जारी रहेगी, क्योंकि धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों पर भी लोग जमकर खरीदारी करते हैं।कुल 5000 से ज्यादा गाड़ियों की बिक्रीसितंबर 2025 में हुई यह रेकॉर्ड बिक्री मर्सिडीज-बेंज की दूसरी तिमाही की भी सबसे अच्छी बिक्री साबित हुई। इस तिमाही में कुल 5119 गाड़ियां बिकीं। 'कोर लग्जरी' और 'टॉप-एंड लग्जरी' गाड़ियों की लगातार मांग ने इस बेहतरीन बिक्री में योगदान दिया। दूसरी तिमाही में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में भी अच्छी वृद्धि देखी गई, जो कुल बिक्री का 8% रहा।इन गाड़ियों ने भी बनाया रेकॉर्डसितंबर 2025 में GLS, AMG G63 SUVs और EQS SUV जैसी गाड़ियों की बिक्री ने भी रेकॉर्ड बनाए। GLS, S-Class, Mercedes-Maybach, AMG G63 जैसी टॉप-एंड गाड़ियां ग्राहकों की पहली पसंद बनी रहीं। लोग अपनी गाड़ियों को खास बनाने के लिए पर्सनलाइजेशन और कस्टमाइजेशन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।मर्सिडीज-बेंज भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा दे रही है। इनकी कुल बिक्री में हिस्सेदारी 8% है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में 10% की वृद्धि हुई है, जिसमें EQS SUV की बिक्री सबसे ज्यादा रही। टॉप-एंड G 580 Edition 1 with EQ Technology इस साल के लिए पहले ही बिक चुकी है और अगली डिलीवरी के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

GST Reforms 2.0 Mercedes Benz Car Sales Car Sales In September 2025 Gst Rate Cut जीएसटी रिफॉर्म्स जीएसटी रेट कट मर्सिडीज बेंज कारों की बिक्री सितंबर 2025 में कारों की बिक्री

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

10 લાખથી ઓછામાં મળી રહી છે મારુતિની આ ગાડીઓ...3.49 લાખની છે સૌથી સસ્તી કાર10 લાખથી ઓછામાં મળી રહી છે મારુતિની આ ગાડીઓ...3.49 લાખની છે સૌથી સસ્તી કારજો તમે આ તહેવારોની સિઝનમાં નવી કાર ખરીદવાનું વિચારી રહ્યા છો અને તમારું બજેટ 10 લાખથી ઓછું છે, તો આ સમાચાર તમારા માટે ઉપયોગી છે. GST 2.0 સુધારાને પગલે લગભગ બધી કાર કંપનીઓએ તેમની કારના ભાવ ઘટાડી દીધા છે.
Read more »

सितंबर में 'टॉप गियर' में दौड़ीं नेक्सॉन, क्रेटा और स्कॉर्पियो, धड़ाधड़ हुई सेल, ये है वजहसितंबर में 'टॉप गियर' में दौड़ीं नेक्सॉन, क्रेटा और स्कॉर्पियो, धड़ाधड़ हुई सेल, ये है वजहसितंबर में नए GST रेट्स लागू होने से नेक्सॉन, क्रेटा और स्कॉर्पियो की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, कीमतों में भारी कमी और अतिरिक्त बेनेफिट्स ने सेल को बढ़ाया.
Read more »

क्या नए चरण में पहुंच जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन ने ट्रंप को चेताते हुए कहा- '... तो बिगड़ जाएंगे रिश्ते'क्या नए चरण में पहुंच जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन ने ट्रंप को चेताते हुए कहा- '... तो बिगड़ जाएंगे रिश्ते'रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका द्वारा यूक्रेन को टॉमहॉक क्रूज मिसाइल दिए जाने पर रूस के साथ संबंधों में खटास आने की चेतावनी दी है। पुतिन का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात के कुछ समय बाद आया है। टॉमहॉक मिसाइल की मारक क्षमता 2500 किलोमीटर तक है जिससे यूक्रेन युद्ध एक नए चरण में प्रवेश कर सकता...
Read more »

GST घटने का दिखा असर, सितंबर में बढ़ी Honda की बिक्री, बेच डाले इतने लाख टू-व्हीलरGST घटने का दिखा असर, सितंबर में बढ़ी Honda की बिक्री, बेच डाले इतने लाख टू-व्हीलरहोंडा ने सितंबर 2025 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। कंपनी की कुल बिक्री में 5.44% की वृद्धि हुई है। घरेलू बिक्री 2.85% बढ़ी है और निर्यात में 32.43% का उछाल आया है। उम्मीद है कि फेस्टिवल सीजन के दौरान बिक्री और बढ़ेगी।
Read more »

Triumph की ये धाकड़ बाइक्स हुईं सस्ती, फेस्टिव सीजन का मजा होगा चार गुनाTriumph की ये धाकड़ बाइक्स हुईं सस्ती, फेस्टिव सीजन का मजा होगा चार गुनाTriumph Motorcycles Price Drop: यह कदम इसलिए भी बड़ा है क्योंकि ट्रायम्फ ने पहले ही जीएसटी 2.0 (GST 2.0) लागू होने के बाद बढ़ी हुई कीमतों के भार को खुद उठाने करने का फैसला किया था.
Read more »

जीएसटी रिफार्म से चुनावी जमीन तैयार कर रही भाजपा: सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रहे डिप्टी सीएम, मंत्री ...जीएसटी रिफार्म से चुनावी जमीन तैयार कर रही भाजपा: सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रहे डिप्टी सीएम, मंत्री ...Uttar Pradesh BJP GST Reform Campaign Planning; Follow Bharatiya Janata Party, UP Election 2027, GST saving Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:11:15