GST रेट कट और H-1B वीजा फीस बढ़ने से आज कौन से शेयरों पर रखें नजर? Gift Nifty दे रहा स्टॉक मार्केट में गिरावट का संकेत

Gift Nifty News

GST रेट कट और H-1B वीजा फीस बढ़ने से आज कौन से शेयरों पर रखें नजर? Gift Nifty दे रहा स्टॉक मार्केट में गिरावट का संकेत
H1-B VisaStock Market NewsStocks In News Today
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 144 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 53%

आज गिफ्ट निफ्टी Gift Nifty शेयर बाजार में गिरावट का संकेत दे रहा है। ट्रंप प्रशासन द्वारा एच-1बी वीजा H1-B Visa शुल्क में वृद्धि से आईटी शेयरों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। फेस्टिव सीजन शुरू होने और जीएसटी की घटी दरों के लागू होने से एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टरों को फायदा मिल सकता है। निवेशकों को कई कंपनियों के शेयरों Stocks in News...

नई दिल्ली। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। गिफ्ट निफ्टी आज सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट का संकेत दे रहा है। करीब सवा 7 बजे गिफ्ट निफ्टी 118 पॉइंट्स या 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 25,317 पर है। दूसरी तरफ ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा शुल्क में जबरदस्त वृद्धि की है, जिसका आईटी शेयरों पर निगेटिव असर पड़ सकता है। यानी आईटी शेयर भी प्रमुख इंडेक्सों को नीचे धकेल सकते हैं। दूसरी तरफ आज से ही फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है और जीएसटी की नई घटी हुई दरें लागू हो रही हैं। इससे संभव है कि एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे सेक्टरों को फायदा मिल सकता है। आगे जानिए कौन से शेयर आज फोकस में रहेंगे। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है। इस समय जापान का निक्केई 605.

5 पॉइंट्स या 1.34 फीसदी की मजबूती के साथ 45,651.30 और साउथ कोरिया का Kospi 24.36 पॉइंट्स या 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 3,469.60 पर है। वहीं दूसरी तरफ चीन का SSE Composite Index 6.55 पॉइंट्स गिरकर 3,813.54 और हॉन्ग-कॉन्ग का Hang Seng Index 257 पॉइंट्स फिसलकर 26,288.20 पर है। कौन-कौन से शेयरों पर रखें नजर आज तिमाही नतीजे - विक्रम इंजीनियरिंग और इरोज इंटरनेशनल मीडिया Lupin - यूएस एफडीए ने 8-19 सितंबर के दौरान कंपनी के पुणे बायोटेक प्लांट में प्रोडक्ट-स्पेसिफिक प्री-अप्रूवल इंस्पेक्शन किया। यूएस एफडीए ने चार टिप्पणियों के साथ निरीक्षण समाप्त कर दिया। Amber Enterprises India - कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी, आईएल जिन इलेक्ट्रॉनिक्स ने इजराइल स्थित आईएल जिन होल्डिंग में मौजूदा शेयरधारक गैरी सुस्मान से 100% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। RailTel Corporation of India - कंपनी को डीसीआई जहाजों और आईसीसीसी के लिए सीमलेस ऑफशोर इंटरनेट के प्रोविजन के लिए ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से 18.06 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। PNC Infratech - कंपनी को बिहार राज्य सड़क विकास निगम से 495.54 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए ठेका मिला है। Netweb Technologies India - कंपनी को टाइरोन एआई जीपीयू एक्सेलरेटेड सिस्टम की सप्लाई के लिए 450 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। Brigade Enterprises - मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप इंटरनेशनल इंडिया की क्रिएटिव डायरेक्टर श्रुति पई ने बेंगलुरु में ब्रिगेड ट्विन टावर्स में 126 करोड़ रुपये का निवेश किया है। Power Grid Corporation of India - पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को मध्य प्रदेश में अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली स्थापित करने के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है। Shipping Corporation of India - शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन , हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ एक समझौता किया है। Garden Reach Shipbuilders - कंपनी ने जहाज निर्माण, बंदरगाह और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारों के साथ पांच समझौते किए हैं। Swan Defence and Heavy Industries - कंपनी ने 4,250 करोड़ रुपये के स्ट्रैटजिक निवेश के लिए गुजरात मैरीटाइम बोर्ड के साथ एक समझौता किया है। Godrej Consumer Products - कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी गोदरेज मॉरीशस अफ्रीका होल्डिंग्स में 85 मिलियन डॉलर का इक्विटी निवेश किया है। HUDCO - हुडको ने गाजियाबाद में एक कमर्शियल प्लॉट के डेवलपमेंट, पंचकूला में एक संस्थागत भूखंड, हुडको क्षेत्रीय कार्यालय, अहमदाबाद में अतिरिक्त ब्लॉकों के निर्माण, तथा एशियाई खेल गांव परिसर, नई दिल्ली में आवासीय फ्लैटों के पुनर्निर्माण के लिए एनबीसीसी के साथ एक समझौता किया है। Oil India - ऑयल इंडिया ने राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौता किया है, जिसके तहत राजस्थान में आरवीयूएनएल के रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के अंतर्गत 1.2 गीगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं डेवलप की जाएंगी, जिनमें 1,000 मेगावाट सौर और 200 मेगावाट पवन ऊर्जा शामिल हैं। ये भी पढ़ें - पिछले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में तेजी पर लगा ब्रेक, फेस्टिव सीजन से पहले कितने पहुंचे रेट; फटाफट करें चेक शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

H1-B Visa Stock Market News Stocks In News Today GST Rate Cut Share Market Update Indian Stock Market IT Stocks FMCG Sector Consumer Durables

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

H-1B Visa: শীর্ষে অ্যামাজন, দ্বিতীয় TCS, তালিকায় গুগল-মেটা-মাইক্রোসফট ও... ট্রাম্পের H-1B বোমায় মার্কিন মুলুকে ঘোর বিপদে হাজার হাজার ভারতীয় IT কর্মী....H-1B Visa: শীর্ষে অ্যামাজন, দ্বিতীয় TCS, তালিকায় গুগল-মেটা-মাইক্রোসফট ও... ট্রাম্পের H-1B বোমায় মার্কিন মুলুকে ঘোর বিপদে হাজার হাজার ভারতীয় IT কর্মী....H-1B Visas in 2025: Indian IT Firms Amazon, TCS Lead H-1B Visa Approvals, Microsoft Meta Google Infosys Wipro also in list
Read more »

H-1B Visa: ট্রাম্প H1B ভিসা বোমা ফেলতেই তড়িঘড়ি কর্মীদের দেশে ফেরার নির্দেশ দিল অ্যামাজন-মাইক্রোসফট! বড় আপডেট...H-1B Visa: ট্রাম্প H1B ভিসা বোমা ফেলতেই তড়িঘড়ি কর্মীদের দেশে ফেরার নির্দেশ দিল অ্যামাজন-মাইক্রোসফট! বড় আপডেট...Return before Sunday, Big Tech advises H-1B visa holders as Trump slaps 100K fee
Read more »

ट्रंप के H-1B वीजा बम पर भारत का रिएक्शन- दोनों देशों के आर्थिक हित होंगे प्रभावितट्रंप के H-1B वीजा बम पर भारत का रिएक्शन- दोनों देशों के आर्थिक हित होंगे प्रभावितForeign Ministry spokesperson Randhir Jaiswal on Donald Trump's H-1B visa bomb, ट्रंप के H-1B वीजा बम पर भारत का रिएक्शन- दोनों देशों के आर्थिक होंगे प्रभावित
Read more »

ஓராண்டுக்கு ரூ.88 லட்சம்... பதற்றத்தில் இந்தியர்கள்; அமெரிக்காவின் H-1B விசா என்றால் என்ன?ஓராண்டுக்கு ரூ.88 லட்சம்... பதற்றத்தில் இந்தியர்கள்; அமெரிக்காவின் H-1B விசா என்றால் என்ன?H-1B Visa: அமெரிக்கா அதன் விசாக்களுக்கான கட்டணத்தை அதிகப்படுத்தி உள்ள நிலையில், இதனால் இந்தியர்களுக்கு என்ன பிரச்னை?
Read more »

PM Modi: आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, GST सुधारों और H-1B वीजा पर दे सकते हैं जानकारीPM Modi: आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, GST सुधारों और H-1B वीजा पर दे सकते हैं जानकारीPM Modi will address the nation at 5 pm today, may provide information on GST reforms and H-1B visa PM Modi: आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, GST सुधारों और H-1B वीजा पर दे सकते हैं जानकारी
Read more »

H-1B Visa Explained: কতটা সর্বনাশ হল ভারতীয়দের? H-1B ভিসার সমস্ত গোপন রহস্য জানলে স্রেফ থ হয়ে যাবেন? জানুন, আসল তথ্য...H-1B Visa Explained: কতটা সর্বনাশ হল ভারতীয়দের? H-1B ভিসার সমস্ত গোপন রহস্য জানলে স্রেফ থ হয়ে যাবেন? জানুন, আসল তথ্য...H-1B Visa Explained H-1B Visa effects on Indians New H1B visa changes and what they mean for Indian professionals
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:46:16