GST रजिस्ट्रेशन: पूरे देश में UP, प्रदेश में नोएडा नंबर-1

Noida News News

GST रजिस्ट्रेशन: पूरे देश में UP, प्रदेश में नोएडा नंबर-1
Uttar Pradesh NewsGst Registration NewsNoida Samachar
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

कभी देश के पिछड़े राज्यों में शामिल उत्तर प्रदेश में अब सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले कारोबारी रहते हैं। सेंट्रल और स्टेट GST दोनों में महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा।

नोएडा: कभी देश के पिछड़े राज्यों में शामिल उत्तर प्रदेश में अब सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले कारोबारी हैं। वस्तु एवं सेवाकर रजिस्ट्रेशन में महाराष्ट्र को पछाड़कर यूपी देश में नंबर-1 राज्य बन गया है। इसमें भी अच्छी बात यह है कि सूबे में गौतमबुद्ध नगर इस मामले में पहले स्थान पर है। एक जुलाई 2025 को केंद्र सरकार की ओर से जारी स्टेट व सेंट्रल जीएसटी रजिस्ट्रेशन के 30 जून तक के आंकड़ों से यह तस्वीर सामने आई है।सेंट्रल हो या स्टेट GST, दोनों में अव्वल UPआंकड़ों के अनुसार, सेंट्रल जीएसटी में पंजीकरण कराने वाले यूपी के कारोबारियों की संख्या 9,26,615 है। यह देश के सभी राज्यों से अधिक है। यूपी के इन कारोबारियों ने सिर्फ जून में ही 15,713 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में जमा किए हैं। सीजीएसटी पंजीकरण के मामले में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। यहां ऐसे कारोबारियों की संख्या 7,71,529 है। इसके बाद गुजरात में 549927, तमिलनाडु में 481590 और कर्नाटक में 421523 व्यापारियों ने पंजीकरण कराया है। स्टेट जीएसटी पंजीकरण कराने वाले यूपी के कारोबारियों की संख्या 10,99,850 है। इन लोगों ने जून में प्रदेश सरकार के खजाने में 16266 करोड़ रुपये टैक्स जमा कराया। स्टेट जीएसटी पंजीकरण में भी दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। यहां पंजीकरण 1092809 कारोबारियों ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद गुजरात में 741343, तमिलनाडु में 692807 और कर्नाटक में 633750 कारोबारी रजिस्टर्ड हैं।पंजीकरण और टैक्स देने में नोएडा सबसे आगेयूपी में सेंट्रल जीएसटी पंजीकरण कराने वाले सबसे अधिक 1,12,348 कारोबारी गौतमबुद्ध नगर जिले के हैं। जीएसटी के लिहाज से जिला 2 जोन में बंटा है। नोएडा इनकी संख्या 86772 और ग्रेटर नोएडा में 22253 है। इसी तरह स्टेट जीएसटी पंजीकरण कराने वाले कारोबारियों की संख्या गौतमबुद्ध नगर जिले में 1,14,674 है। नोएडा में 92421 और ग्रेटर नोएडा में इनकी संख्या 22253 है।कर चोरी रोकने के लिए ऑनलाइन सिस्टमप्रदेश में सबसे ज्यादा GST कारोबारी गौतमबुद्ध नगर में ही हैं। वसूली भी सबसे ज्यादा यहीं होती है, लेकिन फर्जी कंपनियों की संख्या भी सबसे ज्यादा यहीं है। अपर आयुक्त ग्रेड-2 विवेक आर्य के अनुसार, कर चोरों की कमर तोड़ने में ऑनलाइन सिस्टम ने काफी मदद की है। जो फर्म टैक्स चोरी करती हैं या समय से टैक्स अदा नहीं करतीं, ऑनलाइन पोर्टल पर वह पहले ही दिखनी शुरू हो जाती हैं। रिमाइंडर के बावजूद टैक्स जमा न करने पर उन्हें ब्लैकलिस्टेड कर दिया जाता है और टीम कानूनी कार्रवाई कर उनसे वसूली करती है।.

नोएडा: कभी देश के पिछड़े राज्यों में शामिल उत्तर प्रदेश में अब सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले कारोबारी हैं। वस्तु एवं सेवाकर रजिस्ट्रेशन में महाराष्ट्र को पछाड़कर यूपी देश में नंबर-1 राज्य बन गया है। इसमें भी अच्छी बात यह है कि सूबे में गौतमबुद्ध नगर इस मामले में पहले स्थान पर है। एक जुलाई 2025 को केंद्र सरकार की ओर से जारी स्टेट व सेंट्रल जीएसटी रजिस्ट्रेशन के 30 जून तक के आंकड़ों से यह तस्वीर सामने आई है।सेंट्रल हो या स्टेट GST, दोनों में अव्वल UPआंकड़ों के अनुसार, सेंट्रल जीएसटी में पंजीकरण कराने वाले यूपी के कारोबारियों की संख्या 9,26,615 है। यह देश के सभी राज्यों से अधिक है। यूपी के इन कारोबारियों ने सिर्फ जून में ही 15,713 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में जमा किए हैं। सीजीएसटी पंजीकरण के मामले में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। यहां ऐसे कारोबारियों की संख्या 7,71,529 है। इसके बाद गुजरात में 549927, तमिलनाडु में 481590 और कर्नाटक में 421523 व्यापारियों ने पंजीकरण कराया है। स्टेट जीएसटी पंजीकरण कराने वाले यूपी के कारोबारियों की संख्या 10,99,850 है। इन लोगों ने जून में प्रदेश सरकार के खजाने में 16266 करोड़ रुपये टैक्स जमा कराया। स्टेट जीएसटी पंजीकरण में भी दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। यहां पंजीकरण 1092809 कारोबारियों ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद गुजरात में 741343, तमिलनाडु में 692807 और कर्नाटक में 633750 कारोबारी रजिस्टर्ड हैं।पंजीकरण और टैक्स देने में नोएडा सबसे आगेयूपी में सेंट्रल जीएसटी पंजीकरण कराने वाले सबसे अधिक 1,12,348 कारोबारी गौतमबुद्ध नगर जिले के हैं। जीएसटी के लिहाज से जिला 2 जोन में बंटा है। नोएडा इनकी संख्या 86772 और ग्रेटर नोएडा में 22253 है। इसी तरह स्टेट जीएसटी पंजीकरण कराने वाले कारोबारियों की संख्या गौतमबुद्ध नगर जिले में 1,14,674 है। नोएडा में 92421 और ग्रेटर नोएडा में इनकी संख्या 22253 है।कर चोरी रोकने के लिए ऑनलाइन सिस्टमप्रदेश में सबसे ज्यादा GST कारोबारी गौतमबुद्ध नगर में ही हैं। वसूली भी सबसे ज्यादा यहीं होती है, लेकिन फर्जी कंपनियों की संख्या भी सबसे ज्यादा यहीं है। अपर आयुक्त ग्रेड-2 विवेक आर्य के अनुसार, कर चोरों की कमर तोड़ने में ऑनलाइन सिस्टम ने काफी मदद की है। जो फर्म टैक्स चोरी करती हैं या समय से टैक्स अदा नहीं करतीं, ऑनलाइन पोर्टल पर वह पहले ही दिखनी शुरू हो जाती हैं। रिमाइंडर के बावजूद टैक्स जमा न करने पर उन्हें ब्लैकलिस्टेड कर दिया जाता है और टीम कानूनी कार्रवाई कर उनसे वसूली करती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Uttar Pradesh News Gst Registration News Noida Samachar Up News In Hindi नोएडा समाचार यूपी न्‍यूज देश में जीएसटी रजिस्‍ट्रेशन वस्‍तु एवं सेवाकर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'ऐच्छिक नहीं, मजबूरी में रिटायरमेंट...', IPS अफसर आशीष गुप्ता के VRS पर अखिलेश ने बीजेपी सरकार को घेरा'ऐच्छिक नहीं, मजबूरी में रिटायरमेंट...', IPS अफसर आशीष गुप्ता के VRS पर अखिलेश ने बीजेपी सरकार को घेराउत्तर प्रदेश कैडर में आईपीएस अफसर की वरिष्ठता में 1989 बैच के आशीष गुप्ता दूसरे नंबर पर हैं.
Read more »

नोएडा में गांजा-शराब तस्करी में शामिल तीन गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामदनोएडा में गांजा-शराब तस्करी में शामिल तीन गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामदनोएडा में गांजा-शराब तस्करी में शामिल तीन गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद
Read more »

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 42 नए मामले, पूरे देश में 6,491 एक्टिवदिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 42 नए मामले, पूरे देश में 6,491 एक्टिवCorona/Covid News: दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 42 नए मामले, पूरे देश में 6,491 एक्टिव केस
Read more »

रईसों की सूची में किस नंबर पर आता है भारत, जानें अपने देश में कितने अमीर रहते हैंरईसों की सूची में किस नंबर पर आता है भारत, जानें अपने देश में कितने अमीर रहते हैंList of Indian Ultra Rich persons in India रईसों की सूची में किस नंबर पर आता है भारत, जानें अपने देश में कितने अमीर रहते हैं
Read more »

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून का विकराल रूप, सरगुजा-बस्तर समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश...CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून का विकराल रूप, सरगुजा-बस्तर समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश...छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. मौसम विभाग ने 30 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता और वितरण में और तेजी आने की संभावना जताई गई है. वहीं राजधानी रायपुर और बिलासपुर में भी तेज आंधी पानी की चेतावनी जारी  की है. 
Read more »

आज का मौसम 30 जून 2025: दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार में झमाझम के लिए तरसे लोग...पढ़ें वेदर अपडटआज का मौसम 30 जून 2025: दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार में झमाझम के लिए तरसे लोग...पढ़ें वेदर अपडटदिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है, जो सामान्य तिथि से दो दिन देरी से पहुंचा है। पूरे देश में मानसून सामान्य से पहले ही सक्रिय हो गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:39:43