GST Cut On Tata Cars: हाल ही में जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में फैसला लिया गया था कि, ऐसी कारें जिनमें 1200 सीसी तक के पेट्रोल इंजन, 1500 सीसी तक के डीजल इंजन और जिनकी लंबाई 4 मीटर से कम है, उन पर 18% जीएसटी लगेगी. जिसका असर है कि टाटा मोटर्स ने अपने पूरे व्हीकल रेंज की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है.
Tata Cars Price Post GST Cut : गुड्स एंड सर्विस टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव के बाद देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने आज आधिकारिक तौर पर अपनी कारों की कीमत में कटौती का ऐलान कर दिया है. टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती कार टाटा टिएगो से लेकर मशहूर एसयूवी टाटा सफारी तक, सभी वाहनों की कीमत में बदलाव किया है.
कारों की कीमत में की गई ये कटौती आगामी 22 सितंबर 2025 से देश भर के डीलरशिप पर पर लागू होगी. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने अपने बयान में कहा है कि, "22 सितम्बर 2025 से लागू होने वाली पैसेंजर व्हीकल्स पर GST में कटौती एक प्रगतिशील और समयानुकूल फैसला है. जिससे देश भर में लाखों लोगों के लिए व्यक्तिगत मोबिलिटी और सुलभ हो जाएगी."उन्होंने कहा कि "कंपनी के कस्टमर फर्स्ट सिद्धांत के अनुरूप टाटा मोटर्स इस जीएसटी रिफॉर्म की पूरी भावना और उद्देश्य का सम्मान करती है. कंपनी अपने ग्राहकों को जीएसटी कटौती का पूरा लाभ देगी." शैलेश चंद्रा ने आगे कहा कि "इससे टाटा मोटर्स की लोकप्रिय कारों और एसयूवी रेंज और अधिक किफायती होगी, जिससे पहली बार वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को प्रोत्साहन मिलेगा और देशभर में नई पीढ़ी की मोबिलिटी की ओर बदलाव और तेज होगा." Advertisement किन कारों की कीमत में कितनी हुई कटौती?टाटा के मॉडल कीमतों में कटौती टिएगो 75,000 टिगोर 80,000 अल्ट्रोज 1,10,000 पंच 85,000 नेक्सन 1,55,000 कर्व 65,000 हैरियर 1,40,000 सफारी 1,45,000 नोट: कारों की एक्चुअल प्राइसिंग के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें.फेस्टीव सीजन में मिलेगा लाभटाटा मोटर्स का यह ऐलान भारत के त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आया है. जो परंपरागत रूप से वाहनों की बिक्री का पीक पीरियड माना जाता है. कंपनी ने ग्राहकों को यह सलाह भी दी है कि संभावित बढ़ी हुई मांग को देखते हुए वे समय से पहले ही बुकिंग कर लें. जीएसटी कटौती टाटा मोटर्स की पूरी पैसेंजर व्हीकल रेंज पर लागू होगी.इसमें एंट्री-लेवल हैचबैक Tiago पर ग्राहकों को अधिकतम 75,000 रुपये तक की बचत होगी. इसी तरह Tigor पर अधिकतम 80,000 रुपये और लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Punch पर 85,000 रुपये तक की राहत मिलेगी. वहीं सबसे बड़ी कटौती Nexon में देखने को मिली है, जिसके दाम 1.55 लाख रुपये तक घट गए हैं.बता दें कि, हाल ही में हुए जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में यह फैसला लिया गया था कि, छोटी कारें, जिनमें 1200 सीसी तक के पेट्रोल इंजन, 1500 सीसी तक के डीजल इंजन और 4 मीटर से कम लंबाई वाली कारें शामिल हैं, उन पर अब केवल 18% जीएसटी लगेगा, जो पहले 28% था. इससे इस कैटेगरी में आने वाली कारों की कीमत में भारी कटौती हुई है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Gst Impact On Car Prices Tata Motors Announces New Price Tata Motors Reduce Cars Prices Gst Cut On Tata Tiago Gst Cut On Tata Safari Tata Curvv Price After Gst Cut Tata Punch Price After Gst Cut टाटा मोटर्स जीएसटी टाटा की कारें कितनी सस्ती हुईं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
New GST Rates: मूवी टिकटों पर मिलेगी राहत, लेकिन 1 पेंच बिगाड़ देगा खेल, सिर्फ इन दर्शकों को होगा फायदाGST काउंसिल की बैठक में मोदी सरकार ने 5% और 18% दो स्लैब लागू किए, 100 रुपये से कम सिनेमा टिकट अब 5% GST में, बाकी टिकटों पर कोई बदलाव नहीं हुआ.
Read more »
GST 2.0 makes Household items Cheaper: রাজা মধ্যবিত্তরাই! GST কমতেই ঘর-গেরস্থালির কোন কোন জিনিস সস্তা হচ্ছে...GST bonanza Middle class emerges the king as GST 2.0 makes household items cheaper
Read more »
GST on Life and Health Insurance: ১,২৩,৩৬,৪৭,৮০,০০০ টাকা ক্ষতি সত্ত্বেও জিরো GST হেল্থ ইনসিওরেন্সে! স্বাস্থ্যবিমায় প্রিমিয়াম কমছে... মধ্যবিত্তের মহা-লাভ...GST 2.0 Update: Zero GST on health and life insurance, Individual Life And Health Insurance Policies Exempted From GST, premium will be decreased by 15 percent
Read more »
GST 2.0 Sin Tax: জিএসটি ২.০-এ চমক! বসছে পাপ কর... তারপরেও সস্তা হচ্ছে মার্সিজিড-BMW! কীভাবে?GST Reforms: 40 percent Sin tax in GST 2.0 Bidi Cheaper Cigarette Costlier Big SUV Luxury car price change
Read more »
GST Hike on IPL Ticket: IPL-ও বিলাসিতা! মাঠে গিয়ে ম্যাচ দেখলে 40% GST...GST Hike on IPL Ticket Shock to cricket fans not 18 percent but 40 percent GST imposed directly, but good news for movie lovers
Read more »
GST फ्री झाल्यानंतर किती रुपयांनी स्वस्त होणार दूध आणि दुग्धजन्य पदार्थ? जाणून घ्या!GST Free: केंद्र सरकारने UHT (अति-उच्च तापमान) प्रक्रिया केलेल्या दूधावरील 5% GST पूर्णपणे काढून टाकला आहे.
Read more »
