UPSC Exam Preparation Tips: क्या यूपीएससी परीक्षा देने के लिए कोई उम्र निर्धारित होती है? 12वीं या ग्रेजुएशन किस पढ़ाई के बाद यूपीएससी दे सकते हैं. IPS से लेकर IAS कौन बन सकता है? आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं.
UPSC Exam Preparation Tips: दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा है. इस परीक्षा में हर साल लगभग 10 लाख युवा शामिल होते हैं. इसकी तैयारी अगर सही तरीके से की जाए तो छात्र पहली बार में भी सफलता हासिल कर सकते हैं.
अगर आप भी यूपीएससी की परीक्षा देना चाहते हैं और IPS से लेकर IAS बनने का सोच रहे हैं तो आइए जान लेते हैं कि यूपीएससी परीक्षा के लिए कब से तैयारी शुरू कर देनी सही रहेगी. यूपीएससी के लिए 12वीं में कितने अंक जरूरी? यूपीएससी परीक्षा देने के लिए 12 में कितने प्रतिशत अंक है इसे लेकर कोई मान्यता नहीं है. अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है. अगर पासिंग मार्क्स हैं तो आप यूपीएससी के लिए आवेदन कर सकते हैं. UPSC के लिए 12वीं या ग्रेजुएशन क्या जरूरी? 12वीं या ग्रेजुएशन, किस पढ़ाई के बाद यूपीएससी परीक्षा दे सकते हैं? इस सवाल का जवाब ग्रेजुएशन है. जी हां, यूपीएससी परीक्षा के लिए ग्रेजुएशन डिग्री होनी जरूरी है. हालांकि, 12वीं या ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान यूपीएससी की तैयारी कर सकते हैं. 12वी पास होने के बाद से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुट सकते हैं. किस उम्र से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर सकते हैं? इसके लिए कोई निर्धारित उम्र तय नहीं है. यूपीएससी परीक्षा की तैयारी किसी भी उम्र में कर सकते हैं. आप किसी भी क्लास से इस परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं. 10वीं के बाद या 12वीं परीक्षा देने के बाद यूपीएससी एग्जाम की तैयारी शुरू कर सकते हैं. मगर ध्यान रहे कि सही गाइडेंस और डिसिप्लिन अप्रोच की जरूरत होगी जो आपको सफलता हासिल दिलाने में मदद कर सकती है. बस ध्यान रखें कि इस दौरान NCERT किताबों पर फोकस रखने के साथ-साथ करेंट अफेयर्स पर भी गौर करना है. कौन बन सकता है IPS से लेकर IAS? यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवार ऑल इंडिया की रैंकिंग के आधार पर आईपीएस या आईएएस बन सकते हैं. आईएएस अधिकारी के पास अधिकारी प्रशासन और नीति निर्माण की जिम्मेदारी होती है. जबकि, आईपीएस अधिकारी को कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के अलावा अपराधों की जांच करने की जिम्मेदार होती है. ये भी पढ़ें- UPSC फैक्ट्री है ये यूनिवर्सिटी! भारत को सबसे ज्यादा IAS और IPS अधिकारी देने में आगे
UPSC Exam UPSC Exam Eligibility UPSC Exam Attempts Limit UPSC Exam Age Limit यूपीएससी यूपीएससी परीक्षा सिविल सर्विस परीक्षा UPSC After 12Th
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GK Quiz: दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली चिड़िया कौन सी है, जो उड़ नहीं सकती?Trending Quiz: दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली चिड़िया कौन सी है, जो उड़ नहीं सकती? आइए हम आपको इस सवाल के जवाब के साथ इसी प्रकार के कई और जनरल नॉलेज और लॉजिकल थिंकिंग के सवाल और उनके जवाब के बारे में बताते हैं.
Read more »
Success Story: पिता के बलिदान ने बदली जिंदगी! बेटे ने लगातार 2 बार UPSC क्रैक कर हासिल की 26वीं रैंक, बना IASUPSC Success Story: आईएएस प्रदीप सिंह उन चुनिंदा उम्मीदवारों में से एक हैं, जिन्होंने लगातार 2 बार यूपीएससी क्रैक कर मिसाल कायम किया है. आइए हम आपको उनकी पिता के बलिदान के साथ खुद के समर्पण, लगन और आत्मविश्वास से हासिल की हुई सफलता की कहानी के बारे में बताते हैं.
Read more »
GK Quiz: क्या जानते हैं दुनिया के सबसे ठंडे स्थान का नाम?World GK Quiz: क्या आप ऐसे स्थान का नाम जानते हैं जिसे दुनिया में सबसे ठंडा माना जाता है? ऐसे कई रोचक फैक्ट्स हैं जिसके बारे में हर कोई नहीं जानता है, आइए दुनिया से संबंधित 10 जीके सवाल-जवाब जानते हैं.
Read more »
UPSC Success Story: देश सेवा का चढ़ा ऐसा जुनून छोड़ दी NASA की नौकरी, 5वीं बार में बनी IPS, जानें अनुकृति शर्मा की सफलता की कहानीUPSC Success Story of IPS Anukriti Sharma: देश सेवा के लिए अनुकृति शर्मा ने अपनी लाखों रुपये की NASA की नौकरी छोड़ दी और फिर भारत आकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की. आइए आईपीएस अनुकृति शर्मा की सफलता की कहानी जानते हैं.
Read more »
UPSC फैक्ट्री है ये यूनिवर्सिटी! भारत को सबसे ज्यादा IAS और IPS अधिकारी देने में आगेWhich University Called UPSC Factory: अक्सर बातें आईपीएस, आईएएस अधिकारी के बनने की सफलता की होती है मगर जानते हैं कि किस यूनिवर्सिटी को सबसे ज्यादा यूपीएससी परीक्षा देने वाले और सिविल सेवा अधिकारी के लिए जाना जाता है? अगर नहीं, तो आइए विस्तार से जानते हैं.
Read more »
யுபிஎஸ்சி தேர்வில் வெற்றி பெற வேண்டுமா? தமிழ்நாடு அரசு வெளியிட்ட குட்நியூஸ்UPSC Coaching: யுபிஎஸ்சி தேர்வில் வெற்றி பெறுவதற்காக தமிழ்நாடு அரசு நடத்தும் பயிற்சியில் சேருவதற்கு விண்ணப்பிக்கலாம்.
Read more »
