Important GK Questions 2025: क्या आप सोच सकते हैं कि एक ऐसा देश है जहां ट्रैफिक सिग्नल ही नहीं है और फिर भी जाम नहीं लगता। जी हां, दुनिया ऐसे ही कई अन्य रोचक फैक्ट्स से भरी हुई है, जिन पर यह आर्टिकल तैयार किया गया है। यहां पढ़ें।
GK Questions 2025 in Hindi: सड़क पर चलते समय एक आप ट्रैफिक सिग्नल का ध्यान जरूर रखते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां एक भी ट्रैफिक सिग्नल नहीं है? हो सकता है कि सुनने में अजीब लगे पर यह सच है। दुनिया ऐसे ही कई रोचक तथ्यों से भरी हुई है। इसलिए आपको अपनी जीके मजबूत करने के लिए इस तरह के अनोखे तथ्यों को जानना है। इसी उद्देश्य से यहां आपके लिए 20 रोचक तथ्यों के आधार पर प्रश्नोत्तरी दी जा रही है।प्रश्न 1- भारत के संविधान का संरक्षण कौन है?उत्तर- भारत के संविधान का संरक्षण उच्चतम न्यायालय को माना जाता है।प्रश्न 2- मोटर गाड़ियों से निकलने वाली गैस कौन सी है?उत्तर- मोटर गाड़ियों से निकलने वाली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड।प्रश्न 3- सोने की शुद्धता को कैसे बताई जाती है?उत्तर- सोने की शुद्धता के लिए कैरेट की बात की जाती है।प्रश्न 4- चांद पर पहुंचने वाला पहले व्यक्ति कौन थे?उत्तर- नील आर्मस्ट्रांग।प्रश्न 5- संविधान बनाने वाला दुनिया का पहला देश कौन सा है?उत्तर- संविधान बनाने वाला दुनिया का पहला देश अमेरिका है। अमेरिका ने 1787 में अपने संविधान को लागू किया था।प्रश्न 6- भारत में पाई जाने वाली अनोखी शेर की प्रजाति कौन सी है?उत्तर- भारत में एशियाई शेर पाए जाते हैं। ये केवल गुजरात के गिर जंगल में मिलते हैं। यह प्रजाति दुनिया में बहुत दुर्लभ है।प्रश्न 7- भारत में पाई जाने वाली सींग वाली गैंडा की खासियत क्या है?उत्तर- भारत में असम के राष्ट्रीय उद्यानों में एक सींग वाला गैंडा पाया जाता है। यह प्रजाति पूरी दुनिया में अनोखी है।प्रश्न 8- हिमालय पर्वत श्रृंखला भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?उत्तर- हिमालय पर्वत श्रृंखला भारत में प्राकृतिक सुंदरता, जलवायु संतुलन और जल स्रोतों का मुख्य आधार है। प्रश्न 9- किस देश में ‘जम्पिंग सिग्नल’ का प्रयोग होता है?उत्तर- जर्मनी में कुछ छोटे शहरों में पैदल यात्री के लिए ‘जम्पिंग सिग्नल’ प्रयोग होते हैं। यहां वाहन स्थिर रहते हैं और पैदल यात्री चौराहा पार करते समय संकेतों का पालन करते हैं।प्रश्न 10- किस देश में ट्रैफिक सिग्नल नहीं है ?उत्तर- भूटान में एक भी ट्रैफिक लाइट नहीं है और यहां एक भी सिग्नल नहीं लगाया गया है। इसके बाद भी यहां जाम नहीं लगता है। आपको बता दें कि भूटान में इंडस्ट्री और गाड़ियों की संख्या काफी कम है।प्रश्न 11- भारत में शतरंज की उत्पत्ति कैसे हुई?उत्तर- भारत में शतरंज की शुरुआत ‘चतुरंग’ से हुई थी। धीरे-धीरे पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया।प्रश्न 12- भारत की एलोरा की गुफाओं की खासियत क्या है?उत्तर- एलोरा की गुफाएं हिंदू, बौद्ध और जैन कला का अद्भुत संगम हैं। यह स्थल वास्तुकला और मूर्तिकला का उदाहरण है।प्रश्न 13- दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है?उत्तर- वेटिकन सिटी को दुनिया का सबसे छोटा देश कहा जाता है। इसकी क्षेत्रफल केवल 0.
44 वर्ग किलोमीटर है।प्रश्न 14- सबसे लंबा स्ट्रक्चर कौन सा है?उत्तर- चीन की महान दीवार को सबसे लंबा स्ट्रक्चर कहा जाता है। इसकी लंबाई लगभग 21,196 किलोमीटर है।प्रश्न 15- दुनिया का सबसे ठंडा स्थान कौन सा है?उत्तर- अंटार्कटिका का वॉस्टोक स्टेशन सबसे ठंडा स्थान माना गया है। प्रश्न 16- कौन सा जीव पानी के बिना 10 साल तक जीवित रह सकता है?उत्तर- टार्डीग्रेड ।प्रश्न 17- दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है?उत्तर- रैफलेसिया सबसे बड़ा फूल है। इसका व्यास 1 मीटर तक हो सकता है।प्रश्न 18- पृथ्वी पर सबसे भारी तत्व कौन सा है?उत्तर- पृथ्वी पर सबसे भारी प्राकृतिक तत्वों में यूरेनियम का नाम है।प्रश्न 19- कौन सा जानवर बगैर पानी के 2 हफ्ते तक जीवित रह सकता है?उत्तर- ऊंट।प्रश्न 20- सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर कौन सा है?उत्तर- चीता को सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर जाना जाता है। यह 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।
Bhutan Has No Traffic Signal Which Country Does Not Have Traffic Signal Countries Where There Are No Traffic Lights किस देश में ट्रैफिक सिग्नल नहीं है भूटान में ट्रैफिक सिग्नल क्यों नहीं है Bhutan Me Traffic Signal Kyon Nahi Laga जीके Trending Gk In Hindi Gk In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वाह दीदी वाह क्या आइडिया निकाला है...महिला ने चुटकियों में बनाई एक साथ ढेर सारी पूड़ियां, देखिए जुगाड़ू वीडियोWoman Jugaad Video: डेली सोशल मीडिया पर कितनी सारी जुगाड़ वाली वीडियो वायरल होती हैं. ऐसी ही एक रील Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
GK Questions in Hindi: 2025 में जीके के 50 सवाल क्या हैं? परीक्षाओं की तैयारी में इस तरह आएंगे कामGK in Hindi: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जीके महत्वपूर्ण है। एग्जाम्स में अच्छा स्कोर करने के लिए आपको देश-दुनिया में हुईं घटनाओं के बारे में जानकारी करनी आवश्यक है। इसलिए आपके लिए लेकर आए हैं सामान्य ज्ञान (GK) के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर की जानकारी। यहां आप पढ़ें और अपनी तैयारी को मजबूत...
Read more »
हरियाणवी गाने थर्मामीटर पर 7 साल की लड़की ने इंटरनेट पर काटा बवाल, एक्सप्रेशंस देख फैन हुई जनता!Little Girl Dance Video: आजकल हरियाणवी गाने हर शादी में बजाते हैं और दुनिया दीवानी हो जाती है. ऐसा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा बांध, 50 मिलियन से ज्यादा घरों में पहुंचाता है बिजली; जानें थ्री गॉर्जेस डैम के जुड़ी जरूरी बातें..Trending GK Quiz in Hindi: अक्सर कॉम्पिटिटिव एग्जाम में देश-विदेश जुड़े तरह-तरह के सवाल पूछे जाते हैं. ऐसे में इस खबर में हम आपको दुनिया के सबसे बड़े बांध के बारे में बताएंगे और ये भी बताएंगे कि किस नदी पर ये बांध बनाया गया है.
Read more »
இன்றைய ராசிபலன்: கார்த்திகை 4 - எந்தெந்த ராசிகள் ஆதாயமான நாள்...?November 20 Today Rasipalan: கார்த்திகை மாதம் 4ஆம் நாளான இன்று (நவம்பர் 20), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »
Quiz: क्या आप बता सकते हैं वो नाम, जो एक नदी, फूल, फिल्म और हिरोइन का भी है?Trending GK Quiz: क्या आप बता सकते हैं वो नाम, जो एक नदी, फूल, फिल्म और हिरोइन का भी है?
Read more »
