गुरु नानक जयंती गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के रूप में कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है। उन्होंने समाज को सच्चाई, समानता और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया। उनके उपदेशों में ईश्वर की एकता, ईमानदारी से कमाई, गरीबों को दान, अहंकार त्याग और महिलाओं के सम्मान पर जोर दिया गया है, जो सभी समुदायों के लिए प्रेरणादायक...
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guru Nanak Jayanti 2025 : गुरु नानक जयंती या गुरुपर्व सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल यह शुभ तिथि 5 नवंबर, दिन बुधवार यानी आज के दिन मनाई जा रही है। गुरु नानक देव जी ने अपने जीवनकाल में समाज को सच्चाई, समानता और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया। उनके उपदेश न केवल सिख धर्म के लिए, बल्कि हर समुदाय को सीख देते हैं। ऐसे में आइए इस पावन अवसर गुरू वाणी पढ़ते हैं। गुरु नानकदेव जी के वचन 1.
वचन - ईश्वर एक है, उसका नाम सत्य है, वह सृष्टिकर्ता है, वह भय रहित है, शत्रुता रहित है। सीख - हमें सभी मनुष्यों को समान मानना चाहिए और प्रेमभाव से रहना चाहिए। जब आप 'इक ओंकार' की भावना को अपनाते हैं, तो जाति, धर्म और वर्ग का भेद समाप्त हो जाता है। 2. वचन - लोभ का त्याग कर अपने हाथों से मेहनत कर धन प्राप्त करना चाहिए। सीख - गुरु जी सिखाते हैं कि हमें मेहनत और ईमानदारी से कमाना चाहिए। बेईमानी या दूसरों का हक छीनकर कमाया गया धन कभी सुख नहीं देता। इसलिए अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। 3. वचन - अपनी कमाई का कुछ हिस्सा गरीब लोगों को दान करना चाहिए। सीख - गुरुपर्व हमें सिखाता है कि धन को हृदय से नहीं, बल्कि जेब तक सीमित रखें। अपनी मेहनत की कमाई में से जरूरतमंदों के लिए दान करना ही सच्चा पुण्य है। कहा जाता है कि निस्वार्थ सेवा आपके जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि लाती है। 4. वचन - मनुष्य का अहंकार ही उसका सबसे बड़ा दुश्मन है। सीख - हमें किसी भी वस्तु या ज्ञान का अहंकार नहीं करना चाहिए। विनम्रता ही वह कुंजी है, जो आपको सच्चे सुख और ईश्वर के करीब ले जाती है। 5. वचन - सो क्यों मंदा आखिए, जित जमहिं राजान। सीख - गुरु नानक देव जी ने स्त्री और पुरुष को सदैव बराबर माना। उन्होंने समाज को यह उपदेश दिया कि महिलाओं का कभी अनादर नहीं करना चाहिए, वे सम्मान और पूजा की पात्र हैं। यह भी पढ़ें- Kartik Purnima Snan 2025: कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें इन तीर्थों पर स्नान-ध्यान, धन, यश में होगी अपार वृद्धि यह भी पढ़ें- Kartik Purnima Daan 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये विशेष दान, दिन दूना-रात चौगुना बढ़ेगा धन अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Guru Nanak Dev Ji Teachings Sikh Festival 2025 Guru Nanak Quotes Guru Nanak Messages Guru Nanak Birthday Guru Nanak Jayanti 2025 Wishes Guru Nanak Jayanti 2025 Thougts
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Guru Nanak Jayanti 2025: कल या परसों, कब है गुरु नानक जयंती? जानें गुरु पर्व का महत्व और इतिहासGuru Nanak Jayanti 2025 Date: गुरु नानक जयंती, हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. इस दिन सभी गुरुद्वारों में खास लंगरों का आयोजन करवाया जाता है और सिक्ख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव को याद किया जाता है.
Read more »
Guru Nanak Jayanti 2025: 4 या 5 कब मनाई जाएगी गुरु नानक जयंती? नोट कर लें तिथि, मुख्य उपदेश और महत्वधर्म-कर्म | लाइफ़स्टाइल Guru Nanak Jayanti 2025: 05 नवंबर 2025 कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी. इसे गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है. गुरु नानक देव जी को सिख धर्म का संस्थापक माना जाता है.
Read more »
Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु नानक जयंती पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज?Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु नानक जयंती पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज?
Read more »
Guru Nanak Jayanti 2025 : गुरु नानक देव जी के 5 अनमोल वचन सुनने के बाद बदल जाएगी आपकी बिखरी हुई जिंदगीगुरु नानक देव जी का कहना था हमें हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए.
Read more »
Guru Nanak Jayanti 2025 Date : गुरु नानक जयंती कब है? जानें सही तिथि और गुरु पर्व का महत्वGuru Nanak Jayanti 2025 : गुरु नानक जयंती, जिसे प्रकाश पर्व और गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है, हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाती है। यह दिन सिख समुदाय के लोगों के लिए बहुत खास होता है। गुरु नानक देवजी की जयंती के दिन विशाल नगर कीर्तन निकलता है। आइए जानते हैं कब है गुरु नानक जयंती और गुरु पर्व का क्या है...
Read more »
Guru Nanak Jayanti 2025: अगर आप भी घर पर बनाना चाहते हैं गुरुद्वारे जैसा 'कड़ा प्रसाद', तो फॉलो करें ये टेस्टी और आसान रेसिपीलाइफ़स्टाइल | फ़ूड-रेसिपी Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. ऐसे में अगर आप घर ही गुरुद्वारे जैसा स्वाद चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं रेसिपी.
Read more »
