Gujarat Cabinet Reshuffle: भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर गुजरात में हलचल तेज, वडोदरा से किसकी लगेगी लॉटरी?

Gujarat Cabinet Reshuffle News

Gujarat Cabinet Reshuffle: भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर गुजरात में हलचल तेज, वडोदरा से किसकी लगेगी लॉटरी?
गुजरातGujarat Politicsभूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल विस्तार
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 153 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 95%
  • Publisher: 51%

Gujarat Cabinet Expansion: गुजरात में धनतेरस की शाम की मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। गांधीनगर में प्रशानसिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मौजूदा 16 मंत्रियों में करीब 9 से 10 की छुट्‌टी हो सकती है। इसके साथ 14 से 15 नए मंत्री शपथ ले सकते...

अहमदाबाद: गुजरात में दिवाली से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल में 16 मंत्रियों से करीब 9 से 10 की छुट्‌टी हो सकती है। मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार में करीब 14 नए मंत्री शामिल किए जाने की संभावन व्यक्त की जा रही है। मंत्रिमंडल विस्तार में कच्छ-सौराष्ट्र साथ उत्तर गुजरात और दक्षिण गुजरात को तवज्जो मिलने की उम्मीद है। मध्य गुजरात से सीएम भूपेंद्र पटेल और जगदीश विश्वकर्मा के होने के कारण मंत्री बनने के इच्छुक विधायकों को निराशा हाथ लग सकती है। मध्य गुजरात के केंद्र वडोदरा से अभी कोई मंत्री नहीं है। ऐसे में महाराजा सयाजीराव के इस शहर को मंत्री मिलेगा या फिर इंतजार और लंबा खिंचेगा। इस पर सभी की नजरें लगी हैं। वडोदरा शहर और जिले को मिलाकर कुल 10 विधायक हैं। इनमें केयूर रोकड़िया , चैतन्य देसाई के नाम चर्चा में हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मंत्री का पद खिसककर ग्रामीण में जा सकता है, ऐसे में पिक्चर अभी बाकी है। यह भी कहा जा रहा है कि पिहले तीन साल से वडोदरा के पास फुल फ्लैश मंत्री नहीं है। ऐसे में बीजेपी किसी को मंत्री बनाकर बड़ा दांव खेल सकती है। वडोदरा के प्रभारी मंत्री हर्ष संघवी हैं। किस जोन से कितन मंत्री? दक्षिण गुजरात : 3 कैबिनेट+ 4 राज्य मंत्री मध्य गुजरात : 2 कैबिनेट+ 2 राज्य मंत्री उत्तर गुजरात : 1 कैबिनेट+ 2 राज्य मंत्री कच्छ+सौराष्ट्र: 4 कैबिनेट+ 3 राज्य मंत्री पिक्चर अभी बाकी है.

...मंत्रिमंडल में चार लेउवा विधायकों के मंत्री बनने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वडोदरा ग्रामीण में आने वाली कर्जन सीट से विधायक अक्षय पटेल मंत्री बन सकते हैं। वह कांग्रेस से बीजेपी के आए थे। वह कुल तीन बार जीत चुके हैं। वह लेउवा पटेल हैं। कर्जन नगरपालिका के चुनाव में बीजेपी को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। चुनाव से पहले बीजेपी के 10 पार्षद आप में चले गए थे। चुनाव परिणामों में कई आप में जाकर जीतने में सफल हुए थे। अगर वैष्णव समुदाय से बीजेपी किसी को सरकार में मंत्री बनाती है तो वडोदरा के पूर्व मेयर केयूर रोकड़िया का नंबर लग सकता है। डभाई के तेजतर्रार विधायक शैलेष महेता सोट्‌टा का नाम भी चर्चा में रह है लेकिन मंत्रिमंडल में सिर्फ एक ब्राह्मण को एंट्री मिलने की संभावना है। मेहता ब्रह्म समाज कई बड़ी संस्थाओं के प्रमुख है। वह अमित शाह के करीबी भी हैं। ऐसे में उनके नाम पर मुहर लगती है या फिर नहीं। इस पर सभी नजरें टिकी हैं। महेता पिछले कुछ सालों पूर्व सीएम चिमनभाई पटेल के बेटे सिद्धार्थ पटेल की सीट पर लगातार बीजेपी को मजबूत किया है। ग्रामीण से दो अन्य विधायक केतन इनामदार , धर्मेंद्र सिंह वाघेला और चैतन्य सिंह झाला हैं। केजरीवाल ने गुजरात में लिया बीजेपी से दिल्ली का बदला, चुनाव से पहले आप में हुए शामिल 10 पार्षद, जानेंवडोदरा को अभी तक मिले हैं पांच मंत्री शहर के अन्य विधायकों में योगेश पटेल हैं। विधानसभा में सबसे वरिष्ठ हैं। 2022 में पार्टी ने आखिरी बार नियम तोड़कर 75 पार होने के बाद भी टिकट दिया था। संभावना जताई जा रही है कि पूर्व मेयर नीलेश राठौड़ योगेश पटेल के राजनीतिक वारिस हो सकते हैं। राठौड़ की गिनती योगेश पटेल के बेहद करीबियों में होती है। एक और नाम मयंक पटेल का भी है। मयंक पटेल पेशे स बिल्डर हैं। राठौड़ पहले से राजनीति में है। ऐसे में वह रेस में नहीं हैं। इसके पूर्व सांसद और वर्तमान में दंडक की जिम्मेदारी संभाल रहे बालकृष्ण शुक्ल हैं। वे रावपुरा से विधायक हैं। अन्य विधायकों में वडोदरा सिटी से विधायक मनीष वकील हैं। वे पूर्व में मंत्री रह चुकी हैं। अभी तक वडोदरा शहर को कुल पांच मंत्री मिले हैं। इनमें भूपेंद्र सिंह लाखावाला, जीतू सुखाड़िया, योगेश पटेल, राजेंद्र त्रिवेदी और मनीष वकील शामिल हैं। गौरतलब हो कि 2009 तक वडोदरा में कुल तीन विधानसभा क्षेत्र थे। अभी शहर और जिले में पांच-पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। सीएम-प्रदेश अध्यक्ष क्या बोले? गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार की जोरदार चर्चाओं के बीच मंगलवार को दिल्ली से सीएम भूपेंद्र पटेल और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा सीधे वडोदरा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपने संक्षिप्त संबोधन से जहां निगम चुनावों के मद्देनजर जहां कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश करते हुए मोटिवेशनल स्पीच दी तो वहीं नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी का अपनी स्पीच में तीन बार नाम लिया। उन्होंने महाराजा सयाजीराव पर लिखी गई पुस्तक 'माइनर हिंट' नाम की पुस्कत को पढ़ने के लिए कहा। संघ में पृष्ठभूमि में पले-बढ़े बीजेपी नेता डॉ. जिगर इनामदार ने इस पुस्तक को कई भाषाओं में अनुवादित कराया है। विश्वकर्मा ने माइनर हिंट का उल्लेख करते हुए राजेंद्र त्रिवेदी का जिक्र किया। वह पूर्व में मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। गुजरात के तमाम बड़े शहरों में निगम के चुनाव दिसंबर में होने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि मंत्रिमंडल में ऐसे चेहरों को शामिल किए जाए जो जनता में जोश जगा सकें। जिनकी क्षमता लोगों की खींचने वाली हो।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

गुजरात Gujarat Politics भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल विस्तार करजण विधायक अक्षय पटेल Gujarat Cabinet Minister List Gujarat Cabinet Expansion News गुजरात मंत्रिमंडल फेरबदल वडोदरा से कौन बनेगा मंत्री Bhupendra Patel Cabinet Reshuffle

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

દિલ્હીમાં મધરાત સુધી ચાલ્યો મંત્રીમંડળ માટે મીટિંગનો દોર, દિવાળી પહેલા કે પછી થશે જાહેરાત?દિલ્હીમાં મધરાત સુધી ચાલ્યો મંત્રીમંડળ માટે મીટિંગનો દોર, દિવાળી પહેલા કે પછી થશે જાહેરાત?Gujarat Cabinet Reshuffle : ગુજરાતના મુખ્યમંત્રી હાલ દિલ્હીના પ્રવાસે છે, ગુજરાતમાં મંત્રીમંડળના ફેરબદલ વચ્ચે પ્રધાનમંત્રી નિવાસસ્થાને ચાર કલાક બેઠક યોજાઈ, અમિત શાહ પણ હાજર રહ્યા
Read more »

આ ચાર કોંગ્રેસી મંત્રીપદની લ્હાયમાં ભાજપમાં આવ્યા હતા, ભાજપ ઠેંગો બતાવશે કે ખુરશી પર બેસાડશેઆ ચાર કોંગ્રેસી મંત્રીપદની લ્હાયમાં ભાજપમાં આવ્યા હતા, ભાજપ ઠેંગો બતાવશે કે ખુરશી પર બેસાડશેWho Will Become Gujarat Minister : કોંગ્રેસનો વરંડો ઠેકીને લીલીપેનથી સહી કરવાના અભરખા રાખવા કોંગ્રેસમાંથી ભાજપમાં આવેલા આ ધારાસભ્યો મંત્રી બનશે ખરા
Read more »

ગાંધીનગરથી મોટી ખબર : ધનતેરસે બનશે દાદાની નવી સરકાર, નવા મંત્રીઓ શપથ લઈ શકે છેગાંધીનગરથી મોટી ખબર : ધનતેરસે બનશે દાદાની નવી સરકાર, નવા મંત્રીઓ શપથ લઈ શકે છેGujarat Cabinet Reshuffle : ધનતેરસના દિવસે નવા મંત્રીઓ શપથ લઈ શકે છે. દાદાની કેબિનેટમાં દસથી વધુ નવા ચહેરાઓ સામેલ થશે. આઠ જેટલા મંત્રીઓ પડતા મુકાશે
Read more »

ગુજરાતના મંત્રીમંડળમાં નવા સરપ્રાઈઝ નામોની એન્ટ્રી : સૌરાષ્ટ્ર અને લેઉઆ પાટીદાર ફેક્ટર પર ફોકસ રહેશેગુજરાતના મંત્રીમંડળમાં નવા સરપ્રાઈઝ નામોની એન્ટ્રી : સૌરાષ્ટ્ર અને લેઉઆ પાટીદાર ફેક્ટર પર ફોકસ રહેશેGujarat Cabinet Reshuffle : ભૂપેન્દ્ર પટેલ સરકારના મંત્રીમંડળમાં ટૂંક સમયમાં થશે ફેરફાર... નવા 9થી 10 ચહેરાઓને મળી શકે છે સ્થાન.. તો 6થી 7 વર્તમાન મંત્રીઓ પડતા મુકાય તેવી શક્યતા.. જીતુ વાઘાણી, જયેશ રાદડિયાની થઈ શકે રિએન્ટ્રી..
Read more »

કસોટીમાં પાસ કે ફેલ : એવું તો શુ થયું કે આ મંત્રીઓની નવા કેબિનેટમાં વિદાય નક્કી કહેવાય છે!કસોટીમાં પાસ કે ફેલ : એવું તો શુ થયું કે આ મંત્રીઓની નવા કેબિનેટમાં વિદાય નક્કી કહેવાય છે!Gujarat Cabinet Reshuffle : ગુજરાતના મંત્રીમંડળમાં કેટલાક મંત્રીઓના નામ એવા છે, જેમની વિદાય નક્કી જ છે. આ મંત્રીઓના રિપીટ થવાની કોઈ શક્યતા નથી
Read more »

હાઈકમાન્ડના હુકમની ઈંતેજારી : નવા મંત્રીમંડળ માટે ભાજપનો માસ્ટર પ્લાન, 5 મુદ્દા પર કર્યું ફોકસહાઈકમાન્ડના હુકમની ઈંતેજારી : નવા મંત્રીમંડળ માટે ભાજપનો માસ્ટર પ્લાન, 5 મુદ્દા પર કર્યું ફોકસGujarat Cabinet Reshuffle : આગામી સમયમાં આવી રહેલી ચૂંટણીઓને ધ્યાનમાં રાખીને હાઈકમાન્ડ દ્વારા મંત્રીમંડળની પસંદગીમાં કેટલાક મુદ્દાઓ પર ભાર મૂકવામાં આવશે,
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:26:46