पकड़े गए यात्रियों और गिरोह के सदस्यों ने दुबई और अबूधाबी से सोने के पेस्ट की तस्करी करके उसे अहमदाबाद में अपने संचालक को सौंपने की बात स्वीकार की है. पता चला है कि इस गिरोह के तार चेन्नई के एक सोना वाहक गिरोह से जुड़े हुए हैं, जो अहमदाबाद हवाई अड्डे के माध्यम से काम कर रहा था.
राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने सोने की तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक होटल से संचालित एक सोने की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई के दौरान डीआरआई ने 24 कैरेट शुद्धता वाला कुल 10.
32 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 7.75 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. डीआरआई अधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अबू धाबी से आने वाले दो यात्रियों का गुप्त रूप से पीछा किया. उनके साथ हवाई अड्डे पर दो अन्य व्यक्ति भी थे. डीआरआई के अधिकारियों ने यात्रियों और रिसीवर को अहमदाबाद हवाई अड्डे के क्षेत्र के पास एक होटल के करीब रोका. यह भी पढ़ें- अहमदाबाद की साबरमती जेल में खूनी झड़प, हत्या केस में सजा काट रहे एक कैदी ने दूसरे कैदी का किया मर्डरखुफिया जानकारी के आधार पर की कार्रवाई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर यात्रियों की व्यक्तिगत तलाशी ली गई. उनके अंतर्वस्त्रों में छुपाए गए 3596.36 ग्राम तस्करी वाले सोने के पेस्ट बरामदगी किए गए. इसके बाद डीआरआई अधिकारियों की एक टीम ने उस होटल में तलाशी अभियान चलाया, जहां सिंडिकेट के अन्य सदस्य ठहरे हुए थे. Advertisementपूछताछ से पता चला कि एक व्यक्ति सिंडिकेट के दूसरे सदस्य द्वारा तस्करी किए गए सोने के पेस्ट को प्राप्त करने के बाद अहमदाबाद छोड़ चुका था. वह सुबह की फ्लाइट से यहां पहुंचा था. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने दुबई से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आए इसी गिरोह के एक अन्य यात्री को रोका. 4 महीनो से सक्रिय था गैंग, तमिलनाडु तक जुड़े तार अधिकारियों को उससे पास से 5.5 किलोग्राम सोने का पेस्ट बरामद हुआ. कुल जब्त सोने की मात्रा 10.32 किलोग्राम थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7.75 करोड़ रुपये है. पकड़े गए यात्रियों और गिरोह के सदस्यों ने दुबई और अबूधाबी से सोने के पेस्ट की तस्करी करके उसे अहमदाबाद में अपने संचालक को सौंपने की बात स्वीकार की है. तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल मुख्य संचालक सहित सभी दस सदस्यों को डीआरआई ने सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है. पता चला है कि इस गिरोह के तार चेन्नई के एक सोना वाहक गिरोह से जुड़े हुए हैं, जो अहमदाबाद हवाई अड्डे के माध्यम से काम कर रहा था. गिरोह के सदस्य तमिलनाडु से संबंधित विभिन्न व्यक्तियों के माध्यम से विदेश से सोने के पेस्ट की तस्करी करते थे, जो 'वाहक' के रूप में काम करते थे. हवाई अड्डे के नजदीक एक होटल में एक संचालक तस्करी का माल प्राप्त करता था. इसके बाद वह तुरंत सोने को मुंबई, चेन्नई और अन्य स्टेशनों पर ले जाने के लिए एक अन्य व्यक्ति को लगा देता था. जांच में यह पता चला है कि गिरोह पिछले चार महीनों से सक्रिय था. ये भी देखेंLive TV
Gold Smuggling Smuggling Gang Busted Directorate Of Revenue Intelligence Ahmedabad International Airport DRI सोना जब्त सोने की तस्करी तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ राजस्व खुफिया निदेशालय अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा डीआरआई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मणिपुर में कद्दू में छिपाकर रखा गया 3.5 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त, दो तस्कर गिरफ्तारपुलिस ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने जिरीबाम में फिरजावल जिले के टिपाईमुख से दक्षिणी असम के कछार की ओर जा रहे एक पिकअप ट्रक को रोका और दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। निरीक्षण करने पर सुरक्षाकर्मियों को 30 साबुन के डिब्बों में 363.
Read more »
दिल्ली पुलिस ने किया फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़, गिरोह की सरगना पंजाब से गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर भारत और नेपाल के करीब 150 लोगों से चार करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने पिछले महीने केस दर्ज किया था.
Read more »
चुनावी चिंता ने बांधे 'धन कुबेरों' के हाथ, फूंक-फूंककर डाल रहे पैसा, छोटे-छोटे मुनाफे पर बेच रहे हैं मालमई में पहले दो कारोबारी सत्रों में एफपीआई ने शेयरों में 1,156 करोड़ रुपये का निवेश किया है और डेट या बॉन्ड बाजार से 1,727 करोड़ रुपये निकाले हैं.
Read more »
दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में क्यों बिक गए 'भगवान'सीबीआई ने आरएमएल अस्पताल में घूसखोरी का किया भंडाफोड़
Read more »
दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में क्यों बिक गए 'भगवान', जानें पूरा मामलासीबीआई ने आरएमएल अस्पताल में घूसखोरी का किया भंडाफोड़
Read more »
News Updates: झारखंड में 13 मई से खुलेंगे स्कूल; मुंबई एयरपोर्ट से तीन दिन में 7.44 करोड़ का सोना जब्तNews Updates: झारखंड में 13 मई से स्कूल खुलेंगे। उधर मुंबई एयरपोर्ट से तीन दिन में 7.44 करोड़ रुपये का सोना और 12 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। पढ़ें बड़ी खबरें
Read more »
