Bomb Threat: Gujarat High Court receives bomb threat, search operation underway Gujarat High Court Bomb Threat: गुजरात हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान जारी
"Gujarat High Court Bomb Threat : गुजरात हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि सोमवार को ईमेल के ज़रिए हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. सोला पुलिस ने बताया कि पूरी टीम अदालत परिसर में तलाशी अभियान चला रही है. बॉम्बे हाईकोर्ट को भी ईमेल से मिली थी बम की धमकी Advertisment बता दें कि इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में, पिछले हफ़्ते बॉम्बे उच्च न्यायालय प्रशासन को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कोर्ट में सभी सुनवाई स्थगित करनी पड़ी. अधिकारियों ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद, उच्च न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया. एक अधिकारी ने बताया, "बॉम्बे उच्च न्यायालय के आधिकारिक ईमेल पते पर धमकी भरा ईमेल आया था, जिसमें इमारत में बम विस्फोट की चेतावनी दी गई थी." उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद, पुलिसकर्मी तुरंत उच्च न्यायालय पहुंचे और सभी न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और आगंतुकों को एहतियात के तौर पर परिसर खाली करने को कहा गया. अधिकारी ने आगे कहा, "मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार इमारत को खाली करा लिया गया और बम निरोधक दस्ते और एक डॉग स्क्वायड की मदद से तलाशी अभियान जारी है." उन्होंने कहा कि शहर के कई प्रमुख प्रतिष्ठानों और स्कूलों को हाल ही में इसी तरह की बम धमकियां मिली थीं, और घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है. दिल्ली हाईकोर्ट को भी मिला था धमकी भरा मेल इससे कुछ दिन पहले ही पहले, दिल्ली हाईकोर्ट को भी बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला था, जिसके बाद पुलिस और अन्य एजेंसियों ने वहां तलाशी अभियान शुरू किया था. पुलिस के अनुसार, ईमेल में कहा गया था कि न्यायाधीशों के कमरों, अदालत परिसर में तीन बम रखे गए हैं और सभी को दोपहर 2 बजे तक अदालत परिसर खाली कर देना चाहिए. ये भी पढ़ें: Delhi BMW Accident: वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार, BMW से मारी थी टक्कर ये भी पढ़ें: SC on Waqf Law: वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पूरे कानून पर रोक लगाने से इनकार, मुस्लिम पक्ष को दी ये राहत"
Bomb Threat Gujarat-High-Court
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Bomb Threat: ताज होटल के बाद मैक्स हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशनदिल्ली में पांच सितारा ताज पैलेस होटल के बाद अब शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के बाद दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस मौके पर पहुंची।
Read more »
Delhi Bomb Threat: ताज पैलेस के बाद दिल्ली में मैक्स अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकीDelhi Bomb Threat: आज शाम 4:47 बजे दमकल विभाग को एक फोन कॉल प्राप्त हुआ, जिसमें बम की धमकी दी गई थी. इसके तुरंत बाद पुलिस और दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया.
Read more »
Wife Killed Husband: হাই সুগারে নয়, স্বামীকে মেরেছেন স্ত্রী-ই! ময়নাতদন্তের রিপোর্টে ফাঁস মৃত্যুর আসল কারণ...Habra Murder pretended died in high sugar, in reality Wife Killed Husband arrested
Read more »
Gujarat: भरूच की एक कंपनी में लगी भीषण आग, मौके पर 15 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां, इलाके में अफरा-तफरीGujarat Fire Broke Out Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो, जिसमें गुजरात के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Supreme Court on Waqf Law: বিগ ব্রেকিং! ওয়াকফ আইন সংশোধনীতে আংশিক স্থগিতাদেশ জানাল সুপ্রিম কোর্ট!Supreme Court partly pauses Waqf Amendment Act 2025 as it prepares to hear pleas against it
Read more »
राज्य सरकार की इस स्कीम से संवर रही गुजरात के गांवों की तस्वीर, जानें क्या है 'वतन प्रेम योजना'Gujarat's villages developed by NRI contributions under Vatan Prem Yojana राज्य सरकार की इस स्कीम से संवर रही गुजरात के गांवों की तस्वीर, जानें क्या है 'वतन प्रेम योजना'
Read more »
