GSEB HSC Result 2025 Live: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) कुछ ही देर में कक्षा 12वीं कक्षा (एचएससी) के परिणाम घोषित करने वाला है. इस साल 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र सुबह 10:30 बजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर अपने नतीजे देख सकेंगे. रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है.
How To Check Gujarat Board Result On WhatsApp. अपने फ़ोन या कंप्यूटर पर WhatsApp खोलें. 6357300971 नंबर को नए कॉन्टेक्ट नंबर के रूप में सेव करें. एक नई चैट खोलें और अपना गुजरात बोर्ड सीट नंबर टाइप करें.
संदेश भेजने के लिए भेजें आइकन पर टैप करें.आपको अपना GSEB 12वीं और GUJCET 2025 का रिजल्ट एक ही WhatsApp नंबर पर मिलेगा. Gujarat Board 12th Result 2025: आधे घंटे बाद जारी होगा गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट. गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार कुछ ही देर में खत्म होने वाला है. सुबह 10:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इस साल 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों को अपने परिणामों का बस आधे घंटे इंतजार करना होगा. यहां चेक करें ग्रेडिंग सिस्टम. गुजरात बोर्ड में अगर किसी छात्र को 91 प्रतिशत या उससे अधिक नंबर मिलते हैं तो उन छात्रों को A1 ग्रेड मिलेगा. वहीं, 80 से 91 प्रतिशत हासिल करने वाले छात्रों को A2 ग्रेड मिलेगा. वहीं, अगर किसी छात्र को 71 से 80 प्रतिशत नंबर आते हैं तो छात्रों को B1 ग्रेड मिलेगा. इसके साथ ही अगर कोई छात्र 61 से 70 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को B2 ग्रेड मिलेगा. 35 प्रतिशत अंक लाने वालों छात्रों को पास माना जाएगा, इससे कम नंबर लाने वालों को फेल घोषित किया जाएगा. यहां चेक करें पिछले साल का पास परसेंटेज. आपको बता दें कि साल 2024 में गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट का पास प्रतिशत 82.45% था. जिसमें साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 82.25 परसेंट और जनरल स्ट्रीम का पास प्रतिशत 91.93 परसेंट था. दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा. गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. पहली शिफ्ट की परीक्षा की टाइमिंग 10:30 बजे से 1:45 बजे तक थी और दूसरी शिफ्टकी परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक थी. SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट. गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं.यहां आपको मैसेज बॉक्स में GJ12SSeat_Number को 58888111 पर भेजें.कुछ ही देर में आपके मोबाइल फोन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा. ऐसे चेक करें गुजरात बोर्ड रिजल्ट. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org पर जाएं.होमपेज पर जीएसईबी एचएससी या कक्षा 12 परिणाम लिंक पर क्लिक करें.अपना सीट नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें.सभी डिटेल्स दर्ज करें.आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा.भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट कर लें. 10:30 बजे जारी होगा गुजरात बोर्ड का रिजल्ट. गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी जीएसईबी एचएससी यानी कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने वाला है. इस साल परीक्षा में शामिल हुए छात्र सुबह 10:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. Gujarat Board 12th Result Live Updates: गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार कुछ ही देर में खत्म होने वाला है. गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सुबह 10:30 बजे गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट और जनरल स्ट्रीम सहित कक्षा 12 विज्ञान स्ट्रीम के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.
GSEB HSC Result 2025 Gujarat Board Result 2025 GSEB 12Th Result Time Check Gujarat Board Result Online 12Th Result Gujarat Board
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP Board Result 2025 : 22-25 अप्रैल के बीच जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्टUP Board Result 2025: UP Board 10th-12th result may be released between 22-25 April, 22-25 अप्रैल के बीच जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
Read more »
CBSE Board Result 2025: ऐसे चेक करें सीबीएसई का 10वीं-12वीं का रिजल्ट, डिजिलॉकर पर देखें स्कोरकार्डCBSE Board Result 2025: How to check CBSE 10th-12th result, see scorecard on DigiLocker । ऐसे चेक करें सीबीएसई का 10वीं-12वीं का रिजल्ट, डिजिलॉकर पर देखें स्कोरकार्ड । शिक्षा | बोर्ड रिजल्ट्स
Read more »
UP Board Result 2025: कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, आया बड़ा अपडेटUP Board Result 2025: When will the 10th and 12th results come, UP Board Result 2025: कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Read more »
UP Board 10th District Wise Toppers 2025: इटावा, जालौन, बाराबंकी.. किस जिले में कौन टॉपर, देखें यूपी बोर्ड 10वीं जिला वाइज लिस्टUP Board 10th Result 2025 Topper: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ऑफिशियल वेबसाइट results.upmsp.edu.
Read more »
PSEB Result 2025: पंजाब बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जारी होने पर इस डॉयरेक्ट लिंक से कर सकते हैं चेकPunjab Board 10th 12th Result: पंजाब बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने पर कैसे चेक कर सकते है? पढ़ें पूरी खबर..
Read more »
Maharashtra HSC Result 2025 Roll Number: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट रोल नंबर से चेक कैसे करें? mahahsscboard.in परिणामMaharashtra Board Class 12 Result 2025 Check Roll Number: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2025 आज जारी हो रहा है। ऑफिशियल वेबसाइट पर maharesult.nic.
Read more »
