Grammys 2026 Fashion: संगीत के महाकुंभ में फैशन का तड़का, रेड कार्पेट पर इन हसीनाओं ने लूटी महफिल, देखें तस्...

Hollywood Stars News

Grammys 2026 Fashion: संगीत के महाकुंभ में फैशन का तड़का, रेड कार्पेट पर इन हसीनाओं ने लूटी महफिल, देखें तस्...
Music FestivalNew Fashions
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

Grammys 2026 का रेड कार्पेट एक बार फिर दुनिया भर के संगीत सितारों की चमक और उनके बेमिसाल फैशन का गवाह बन गया है. इस साल संगीत के इस सबसे बड़े जश्न को मनाने के लिए इंडस्ट्री के दिग्गज एक से बढ़कर एक लुक्स में नज़र आए.

Grammys 2026 Fashion : फैशन के इस महादंगल में चैपल रोन , ओलिविया डीन और सबरीना कारपेंटर ने अपने बोल्ड अंदाज से महफिल लूट ली. वहीं, जस्टिन बीबर, रोज और ग्लोबल सेंसेशन KATSEYE के लुक्स की चर्चा हर तरफ रही.

लेकिन असली धमाका तो लेडी गागा और माइली साइरस ने किया, जिन्होंने अपने साहसी और खूबसूरत सिलुएट्स से साबित कर दिया कि जब बात ‘स्टाइल स्टेटमेंट’ की आती है, तो उनका कोई मुकाबला नहीं. आइए देखते हैं इस साल के रेड कार्पेट के सबसे यादगार और ‘बेस्ट ड्रेस्ड’ पल! जैसे ही ग्रैमी 2026 के लिए लेडी गागा की एंट्री हुई, उन्होंने पूरी महफिल का रुख ही बदल दिया. जहाँ बाकी सेलिब्रिटीज़ चमक-धमक और ग्लैम लुक में नज़र आ रहे थे, गागा ने कुछ ऐसा पहना जो किसी ‘डार्क ओपेरा’ जैसा फील दे रहा था. उन्होंने ट्रेडिशनल ग्लैमर को छोड़कर काले पंखों से बना एक बहुत ही यूनिक और कलात्मक आउटफिट चुना. ऐसा लग रहा था मानो वो सिर्फ रेड कार्पेट पर चल नहीं रही हैं, बल्कि कोई आर्ट परफॉर्म कर रही हों. उनका यह लुक हाई-फैशन और एक रहस्यमयी किरदार का जबरदस्त मेल था, जिसने हर किसी को रुककर देखने पर मजबूर कर दिया. ओलिविया डीन ‘ग्रैमी 2026’ में ब्लैक एंड व्हाइट गाउन में दिखीं. इस गाउन को और भी शानदार बनाने के लिए इसकी कमर के आसपास फ्रिंजेस का इस्तेमाल किया गया था, जो इसे एक मॉडर्न लुक दे रहे थे. ड्रेस के ऊपरी हिस्से पर की गई बारीक सितारों की कढ़ाई ने इस ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में हल्की सी चमक और खूबसूरती जोड़ दी थी. ग्रैमी 2026 के रेड कार्पेट पर चैपल रोन ‘म्यूगलर’ लुक में नजर आईं. उन्होंने इस मौके के लिए एक बेहद ‘रिस्की’ शीयर ड्रेस चुनी थी. पहले चैपल एक मैचिंग केप पहनकर नजर आईं, जिसे हटाते ही उनका असली लुक सामने आया. इस ड्रेस की सबसे खास और चर्चा वाली बात थी इसके ‘फॉक्स निप्पल पियर्सिंग्स’, जिन पर पूरी ड्रेस टिकी हुई थी. उनके आउटफिट का गहरा बरगंडी रंग उनके बालों के कलर के साथ एकदम परफेक्ट लग रहा था. कुल मिलाकर, चैपल का यह अंदाज काफी साहसी और हटके था. ग्रैमी 2026 के रेड कार्पेट पर फेमस कोरियन गर्ल बैंड ब्‍लैक पिंक की रोज़ ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ कॉम्बिनेशन के एक शानदार आउटफिट में नज़र आईं, जिसे खास तौर पर ‘Giambattista Valli Paris’ ने डिजाइन किया था. रोज़ इस ड्रेस में एक खूबसूरत ‘बो’ जैसी लग रही थीं. उन्होंने काले रंग की बिना स्ट्रैप वाली फिटेड गाउन पहनी थी, जिसके साथ कमर पर सफेद रंग का ड्रै लपेटा गया था. इस सफेद ड्रेप की प्लेट्स ने उनके पूरे लुक को बहुत ही स्टाइलिश और रॉयल बना दिया था. सबरीना कारपेंटर ग्रैमी 2026 के रेड कार्पेट पर अपने ‘सॉफ्ट गर्ल’ लुक में बेहद स्‍टनिंग दिख रही थीं. उनकी फ्रील वाली शीयर गाउन पर बारीकी से की गई फूलों की कढ़ाई और मोतियों का काम शानदार था. टियर्ड स्कर्ट और चमकते हुए टोनल बीड्स ने उनके पूरे लुक को एक ग्लैमरस और फ्रेश टच दिया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Music Festival New Fashions

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Budget 2026 Speech Video LIVE: गृहणियों से किसानों तक, बजट 2026 में किसे क्या-क्या मिलेगाBudget 2026 Speech Video LIVE: गृहणियों से किसानों तक, बजट 2026 में किसे क्या-क्या मिलेगामोदी सरकार आज आम बजट (Union Budget 2026-27) पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में अपना भाषण शुरू करेंगी। ये बजट न केवल अगले एक साल का लेखा-जोखा होगा, बल्कि विकसित भारत के संकल्प की ओर एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।इस बजट की मुख्य विशेषताएंप्रस्तुति का समय: 1 फरवरी 2026, सुबह 11:00 बजे।रविवार को बजट: छुट्टी के दिन...
Read more »

Budget 2026: आजादी के कितने दिन बाद पेश हुआ था पहला बजट, कौन था भारत का पहला वित्‍त मंत्री?Budget 2026: आजादी के कितने दिन बाद पेश हुआ था पहला बजट, कौन था भारत का पहला वित्‍त मंत्री?history of budget, Budget 2026 Updates, Budget History: आज 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में यूनियन बजट 2026-27 पेश कर रही हैं.
Read more »

बजट 2026: नया आयकर कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा, टैक्स फाइलिंग होगी आसानबजट 2026: नया आयकर कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा, टैक्स फाइलिंग होगी आसानवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में नए आयकर कानून के कार्यान्वयन की घोषणा की, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। यह कानून पुराने आयकर अधिनियम, 1961 को प्रतिस्थापित करेगा, जिसका उद्देश्य कर प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाना है। नए कानून में टैक्स फाइलिंग को आसान बनाया जाएगा, टैक्स नोटिस कम होंगे और रिफंड जल्दी प्रोसेस होंगे। विदेश यात्रा पैकेज पर TCS दर में बदलाव और मोटर एक्सीडेंट क्लेम में ब्याज पर आयकर में छूट जैसे अन्य घोषणाएं भी की गईं।
Read more »

Union Budget 2026: सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, देखें PM Kisan Yojana को कितना मिला आवंटन?Union Budget 2026: सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, देखें PM Kisan Yojana को कितना मिला आवंटन?Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में कृषि क्षेत्र को ₹140528.
Read more »

Railway Budget 2026: बजट में 7 High-Speed Rail Corridors का एलान | Nirmala Sitharaman |Budget 2026Railway Budget 2026: बजट में 7 High-Speed Rail Corridors का एलान | Nirmala Sitharaman |Budget 2026Railway Budget 2026: बजट में 7 High-Speed Rail Corridors का एलान | Nirmala Sitharaman |Budget 2026
Read more »

Grammys Awards 2026: शर्टलेस होकर जस्टिन बीबर ने किया परफॉर्म, लेडी गागा ने जीता अवॉर्डGrammys Awards 2026: शर्टलेस होकर जस्टिन बीबर ने किया परफॉर्म, लेडी गागा ने जीता अवॉर्ड68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर सेलेब्स ने फैशन का जलवा दिखाया. केंड्रिक लैमर ने बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड जीतकर Jay-Z का रिकॉर्ड तोड़. जस्टिन बीबर ने ग्रैमी में धमाकेदार वापसी की. दूसरी तरफ, चैपल रोन का बोल्ड लुक चर्चा में रहा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:18:31