Alwar News : अलवर का लाल प्याज देश भर में फेमस है. लेकिन कड़ी मेहनत कर बुआई की प्याज का जब अच्छा भाव किसानों को नहीं मिल रहा है तो वे मायूस हो गए हैं. अलवर सहित खैरथल तिजारा जिले में किसानों करीब 28 हजार हेक्टेयर में प्याज की खेती की थी. रोजाना खैरथल, अलवर, बड़ोद सहित अन्य मंडियों में हजारों कट्टे प्याज की आवक हो रही है.
अलवर. अलवर का लाल प्याज देश भर में फेमस है. लेकिन कड़ी मेहनत कर बुवाई की गई प्याज की फसल का जब किसानों को अच्छा भाव नहीं मिल रहा है तो वे मायूस हो गए हैं. अलवर सहित खैरथल तिजारा जिले में किसानों ने करीब 28 हजार हेक्टेयर में प्याज की खेती की थी.
रोजाना खैरथल, अलवर, बड़ोद सहित अन्य मंडियों में हजारों कट्टे प्याज की आवक हो रही है. लेकिन इस बार किसानों की मेहनत प्याज की फसल में रंग नहीं लाती दिखाई दे रही है. किसानों ने बताया कि एक बीघा खेत में करीब 70 से 80 हजार रुपये तक खर्चा हो जाता है. लेकिन अभी कमजोर भाव के कारण किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है. हाल ही में मंडियों में प्याज 3 रुपए से लेकर 17 रुपए किलो तक बिक रही है. किसानों ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी की जाएगी, लेकिन प्याज के दाम देखकर तो किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं. किसान उन्नास खान ने बताया कि उनकी प्याज 11 रुपए किलो बिकी है, लेकिन उससे खेत में लगाए मजदूरों की दिहाड़ी भी नहीं निकल पा रही. किसान इशरा ने बताया कि पिछले तीन साल से वह प्याज लगा रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी प्याज 15 रुपए किलो बिकी है, जिससे आधे से ज्यादा का नुकसान हुआ है. महंगाई बढ़ी पर प्याज का दाम नहीं बढ़ा किसान दीपू ने बताया कि वह मंडी में 21 कट्टे प्याज लेकर पहुंचे थे, लेकिन अच्छी क्वालिटी होने के बावजूद उनकी प्याज 16.50 रुपए किलो बिकी. उन्होंने कहा कि जिस मेहनत से प्याज की फसल तैयार की गई, उसके मुकाबले कोई मुनाफा नहीं हो रहा. किसानों ने सीधे तौर पर सरकार पर प्याज का सही दाम नहीं देने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि अगर प्याज 40 से 45 रुपए किलो बिके तभी जाकर किसानों को कुछ हद तक मुनाफा मिलेगा. किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की उठाई मांग किसान कुलदीप ने सरकार से मांग की है कि प्याज का न्यूनतम समर्थन मूल्य कम से कम 30 रुपए किलो होना चाहिए. उन्होंने बताया कि पिछली बार उन्होंने 11 बीघा खेत में प्याज की खेती की थी, उस समय अच्छा रेट मिलने से बढ़िया मुनाफा हुआ था. लेकिन इस बार उन्होंने 7 बीघा खेत में प्याज की बुवाई की थी और लागत का एक रुपए भी नहीं निकल पाया. किसानों का कहना है कि अगर सरकार ने उचित दाम तय नहीं किए तो भविष्य में वे प्याज की खेती से तौबा कर सकते हैं.
Ground Report Rajasthan News Alwar News अलवर न्यूज राजस्थान न्यूज Onion Farming प्याज की खेती Onion Price प्याज का दाम Alwar Onion अलवर प्याज Onion Market प्याज मंडी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ground Report: जयपुर-अजमेर हाईवे पर टोल बचाने के लिए चालकों का ‘खुफिया रास्ता’, जो दे रहा है मौत को बुलावा!...Ground Report: जयपुर–अजमेर हाईवे पर ठिकरिया टोल से पहले बना अवैध कट हादसों का नया कारण बन रहा है. ट्रक और बस चालक टोल बचाने के लिए इस ‘खुफिया रास्ते’ का उपयोग कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में रॉन्ग साइड से वाहन दौड़ रहे हैं. स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद प्रशासन अब तक मौन है.
Read more »
Kerala Weather Report: സംസ്ഥാനത്ത് ഇന്ന് മുതൽ ഇടിമിന്നലോടു കൂടിയ മഴ; യെല്ലോ അലർട്ട് പറഞ്ഞിട്ടുണ്ട്സംസ്ഥാനത്ത് ഇന്നു മുതൽ ഇടിമിന്നലോടു കൂടിയ മഴയ്ക്ക് സാധ്യതയെന്ന് കേന്ദ്ര കാലാവസ്ഥാ വകുപ്പിന്റെ മുന്നറിയിപ്പ്. ഇതിന്റെ അടിസ്ഥാനത്തിൽ വിവിധ ജില്ലകളിൽ യൂഎല്ലോ അലർട്ട് പറഞ്ഞിട്ടുണ്ട്
Read more »
विजय सिन्हा पर लखीसराय में क्यों हुआ हमला?: ग्रामीण बोले- महिलाएं साड़ी उठाकर चलने को मजबूर, डिप्टी CM जीतकर...Bihar Deputy CM Vijay Kumar Sinha Car Attack Case Reason Ground Report; लखीसराय में वोटिंग चल रही थी। इस दौरान लखीसराय से BJP कैंडिडेट विजय सिन्हा अपने इलाके में पड़ने वाले खुरियारी गांव के बूथ नंबर 404 और 405 पर पहुंचे
Read more »
Ground Report:2 लाख लोग, ट्रैफिक प्लान बदला! फरीदाबाद क्यों आ रहे बागेश्वर धामGround Report: 2 लाख लोग, 4 लाख स्क्वायर फीट का विशाल टेंट और ट्रैफिक रूट्स भी बदले...फरीदाबाद क्यों आ रहे बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री?
Read more »
CM Yofi Adityanath,Bharatpur Bahraich Ground Report: गांव तक आने-जाने का एकमात्र साधन नाव है और नदी में मगरमच्छों का खतरा है. गांव के चारों ओर घना जंगल है. राज्य। उत्तर प्रदेश
Read more »
बच्चे, किसान और मरीज सब फंसे... भरतपुर की इस सड़क की हालत देखकर दंग रह जाएंगे!Ground Report : बच्चे, किसान और मरीज सब फंसे... भरतपुर की इस सड़क की हालत देखकर आप भी दंग रह जाएंगे!
Read more »
