Govardhan Puja 2025 Shubh Muhurt: इस साल गोवर्धन पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं, जिनमें सुबह का मुहूर्त सबसे उत्तम माना गया है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन प्रातःकाल में पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
Govardhan Puja 2025 Shubh Muhurt: दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है, जिसे अन्नकूट भी कहा जाता है. यह मूलतः प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का दिन है. इस पर्व की बुनियाद भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी है.
इस दिन गोवर्धन पर्वत को प्रकृति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है. इस दिन गौ पूजन का भी विशेष महत्व बताया गया है. ब्रज भूमि से शुरू हुई यह परंपरा समय के साथ पूरे भारतवर्ष में फैल गई. इस वर्ष अन्नकूट और गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी. क्या है गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्तद्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष गोवर्धन पूजा के तीन शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. इनमें सुबह का मुहूर्त सबसे श्रेष्ठ है. हालांकि आप अपनी सुविधानुसार किसी भी मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं.पहला शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 26 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 42 मिनट तकदूसरा शुभ मुहूर्त- दोपहर 3 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 44 मिनट तकतीसरा शुभ मुहूर्त - शाम 5 बजकर 44 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 10 मिनट तकगोवर्धन पूजा का महत्वगोवर्धन पूजा के दिन वरुण देव, इंद्र देव और अग्नि देव की उपासना की जाती है. इस दिन गौ पूजा का भी विधान है. गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक प्रतिमा या आकृति तैयार करें. इसकी पूजा पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य आदि से की जाती है. इस दिन पूरे परिवार के लिए एक ही रसोई में विविध प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं और सभी प्रसाद के रूप में उसे ग्रहण करते हैं. Advertisement गोवर्धन पूजा की विधि क्या है?इस दिन सुबह स्नान से पहले शरीर पर तेल से मालिश करें. इसके बाद घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं. गोबर से बने पर्वत के पास ग्वाल-बाल और पेड़-पौधों के चित्र या प्रतीक बनाएं. बीच में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करें. फिर श्रीकृष्ण, ग्वाल-बाल और गोवर्धन पर्वत का श्रद्धापूर्वक पूजन करें. इसके बाद पकवानों और पंचामृत का भोग अर्पित करें. फिर गोवर्धन पूजा की कथा सुनें. लोगों में प्रसाद वितरित करें और परिवार व मित्रों के साथ सामूहिक रूप से भोजन करें.इस दिन गौ माता की पूजा कैसे करें?सुबह गोवर्धन पूजा संपन्न होने के बाद गौशाला जाएं. यदि संभव हो तो गाय को स्नान करवाएं और फिर उसका सुंदर श्रृंगार करें. घर से भोजन बनाकर ले जाएं और गौ माता को खिलाएं. श्रद्धा भाव से गाय को हरा चारा भी अर्पित किया जा सकता है. आखिर में गाय के चरणों के पास से थोड़ी सी मिट्टी लेकर उसका तिलक अपने माथे पर लगाएं.इस साल गोवर्धन पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं, जिनमें सुबह का मुहूर्त सबसे उत्तम माना गया है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन प्रातःकाल में पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Govardhan Puja 2025 Shubh Muhurt Govardhan Puja 2025 Puja Vidhi Govardhan Puja 2025 Upay Govardhan Puja 2025 Significance Govardhan Puja 2025 Ka Shubh Muhurt Kya Hai
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Diwali 2025 Shubh Muhurt: दिवाली पर 1 घंटे 11 मिनट का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें चौघड़िया और राहुकाल का समयDiwali 2025 Shubh Muhurt: 20 अक्टूबर को दिवाली पर मां लक्ष्मी लक्ष्मी और भगवान गणेश पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त शाम 7 बजकर 08 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक का है. इस दौरान आपको पूजन के लिए लगभग 1 घंटा 11 मिनट का श्रेष्ठ समय मिलेगा.
Read more »
Kali Puja 2025: কালীপুজোয় বিশেষ ব্যবস্থা! ভিড় সামলাতে শিয়ালদহ লাইনের স্পেশাল ট্রেনের তালিকা একনজরে...Kali Puja 2025 dipabali diwali list of special train from sealdah station
Read more »
Kali Puja 2025: খড়্গ-নরমুণ্ডের সঙ্গে দেবীর হাতে স্মার্টফোন-স্মার্টওয়াচও! বীরহাটা কালী মা-কে ফোন করে নাকি সাড়াও পান ভক্তরা...Bardhaman Birhata boroma gets a smartphone gift on kali puja 2025
Read more »
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा के लिए ये है आवश्यक पूजन सामग्री, कर लें नोटगोवर्धन पूजा 2025 इस वर्ष 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी. यह पर्व दिवाली के अगले दिन अन्नकूट के रूप में मनाया जाता है. इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है और अन्नकूट भोग चढ़ाया जाता है.
Read more »
गोवर्धन पूजा, अन्नकूट के साथ बलि प्रतिपदा और गुजराती नव वर्ष बुधवार कोGovardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट के साथ बलि प्रतिपदा और गुजराती नव वर्ष बुधवार को, जानें महत्व
Read more »
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा है कल, भूलकर न करें ये गलतियां, बढ़ जाएंगी परेशानियांGovardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा का दिन बहुत ही विशेष माना जाता है. इस दिन भगवान कृष्ण और गोवर्धन पूजा की जाती है. तो आइए जानते हैं कि गोवर्धन पूजा वाले दिन किन गलतियों से बचना चाहिए.
Read more »
