गोपाष्टमी 2025 का पावन पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गौचारण किया था. यहां जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व.
"कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाता है. वर्ष 2025 में यह पावन तिथि 30 अक्टूबर, दिन गुरुवार को पड़ेगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गौचारण का कार्य शुरू किया था.
इसलिए यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता की एक साथ पूजा का प्रतीक है.Advertisment कहा जाता है कि जब भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था, तब इंद्र ने सात दिनों बाद गोपाष्टमी के दिन अपनी हार स्वीकार की थी. तभी से इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन गायों की पूजा करने से सौभाग्य बढ़ता है, जीवन में प्रगति होती है और धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है. गोपाष्टमी 2025 का शुभ समय गोपाष्टमी तिथि- 30 अक्टूबर 2025 अष्टमी तिथि प्रारंभ- 29 अक्टूबर सुबह 9:23 बजे अष्टमी तिथि समाप्त: 30 अक्टूबर सुबह 10:06 बजे गोपाष्टमी के दिन सूर्योदय के बाद 10:06 बजे तक गोपाष्टमी की पूजा करना उत्तम रहेगा. इस दिन राहुकाल दोपहर 12:05 बजे से 1:28 बजे तक रहेगा. गोपाष्टमी पूजा विधि गोपाष्टमी के दिन प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थल को फूलों, दीपक और रंगोली से सजाएं. भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करें और उनके साथ गाय माता की पूजा करें. गाय को स्नान कराकर उनके सींगों पर हल्दी, कुमकुम और फूलों की माला पहनाएं. भोग में गुड़, हरा चारा, फल, गेहूं और दलिया अर्पित करें. पूजा के बाद आरती और परिक्रमा करें और "गौ माता की जय" तथा "गोपाल गोविंद जय जय" जैसे मंत्रों का जाप करें. गोपाष्टमी के शुभ उपाय 1. धन वृद्धि के लिए: 1 साबुत हल्दी और 5 सफेद कौड़ियां गाय के माथे से छुआकर घर में रखें. 2. पारिवारिक सुख के लिए: गाय को रोली का तिलक लगाएं और रोटी पर खीर रखकर खिलाएं. 3. स्वास्थ्य लाभ के लिए: गौ माता को पुष्पमाला पहनाकर मीठे चावल खिलाएं. 4. सुख-समृद्धि के लिए: गाय को चुनरी ओढ़ाएं, फूल चढ़ाएं और चने का प्रसाद खिलाएं. 5. बच्चों की खुशहाली के लिए: गाय को हरा चारा खिलाएं और उनके पैरों की मिट्टी बच्चों के माथे पर लगाएं. 6. व्यापार में सफलता के लिए: गऊशाला में दान करें और "देहि सौभाग्यम अरोग्यं…" मंत्र का जप करें. 7. सौभाग्य वृद्धि के लिए: गाय को पानी पिलाएं और उनका आशीर्वाद लें. 8. घर की शांति के लिए: घर के द्वार पर गाय के गोबर से स्वास्तिक चिन्ह बनाएं. गोपाष्टमी का धार्मिक महत्व पद्म पुराण और भागवत पुराण के अनुसार, यह दिन ब्रज में अत्यंत श्रद्धा से मनाया जाता है. मथुरा, वृंदावन और गोकुल में गायों को स्नान कराया जाता है, उन्हें सजाया जाता है और गऊशालाओं में दान किया जाता है. यह दिन गायों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और सेवा भाव प्रकट करने का प्रतीक है. गोपाष्टमी का पर्व हमें सिखाता है कि गौ माता केवल पूजा की वस्तु नहीं, बल्कि जीवन और प्रकृति का आधार हैं. इस दिन उनकी सेवा और आराधना से व्यक्ति को धन, स्वास्थ्य और सुख का आशीर्वाद प्राप्त होता है. यह भी पढ़ें- Chhath Puja: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की छठी मैया की पूजा, देखिए और कौन-कौन बना इस महापर्व का हिस्सा यह भी पढ़ें- Tulsi Vivah 2025: कब है तुलसी विवाह? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि"
Gopashtami Date And Time What Is Gopashtami Gopashtami 2025 Date Gopashtami Kab Hai Gopashtami 2025 Religion News In Hindi Religion News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
243 सीटों पर 2616 उम्मीदवार मैदान में: इनमें 1085 नए चेहरे; NDA के 23%, महागठबंधन के 37% प्रत्याशी पहली बार...Bihar Election 2025 LIVE Update Tejashwi Yadav Nitish Kumar BJP JDU RJD Congress
Read more »
प्रतिका रावल की जगह इस खिलाड़ी की टीम में एंट्री... वर्ल्ड कप से ठीक पहले हुई थी बाहर, अब टीम इंडिया को जिताने की जिम्मेदारीWomen World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 में प्रतिका रावल चोटिल होकर बाहर हो गईं। उनकी जगह अब टीम में एक दूसरी खिलाड़ी की एंट्री हो गई है।
Read more »
Gopashtami 2025: मनोकामनाओं की पूर्ति दिन है गोपाष्टमी पर्व, करलें ये 5 उपाय तो नहीं आएगी काम में बाधा!Gopashtami 2025 Kab Hai: इस साल 30 अक्टूबर को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाएगा. यह पर्व हर साल कार्तिक
Read more »
बांग्लादेश: डेंगू से चार मौत, 2025 में मृतकों की संख्या 270 पारबांग्लादेश: डेंगू से चार मौत, 2025 में मृतकों की संख्या 270 पार
Read more »
Gopashtami 2025 Date: 29 या 30 अक्टूबर, कब है गोपाष्टमी? नोट करें शुभ मुहूर्त और योगगोपाष्टमी Gopashtami 2025 Date हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है, जो भगवान कृष्ण और गौमाता को समर्पित है। इस दिन भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया था। वर्ष 2025 में, गोपाष्टमी 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर रवि और शिववास योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसमें पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में...
Read more »
दिल्ली-हिमाचल रणजी मैच ड्रॉ, अंकुश बैंस-पुखराज ने टीम की लाज बचाईRanji Trophy 2025: दिल्ली-हिमाचल रणजी मैच ड्रॉ, अंकुश बैंस-पुखराज ने टीम की लाज बचाई
Read more »
