गूगल का Pixel 9 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इस फोन में इन-हाउस टेंसर जी4 चिपसेट और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स हैं। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ, इसे 55,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी टाइम से एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो गूगल का Pixel 9 खरीदने का ये शानदार मौका हो सकता है। जी हां, इस वक्त ये प्रीमियम स्मार्टफोन अपने लॉन्च प्राइस से काफी कम कीमत पर मिल रहा है। Flipkart इस फोन पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। लिमिटेड टाइम ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के बाद आप डिवाइस को अब 55,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। Google के इस डिवाइस में आपको इन-हाउस Tensor G4 चिपसेट और कई AI-पावर्ड फीचर्स मिलते हैं। साथ ही फोन में फ्लैगशिप-ग्रेड कैमरे और क्लीन Android एक्सपीरियंस मिलता है। चलिए इस शानदार स्मार्टफोन डील के बारे में विस्तार से जानते हैं.
.. Google Pixel 9 पर डिस्काउंट ऑफर गूगल का ये Pixel 9 अभी Flipkart पर सिर्फ 54,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है, जो इसकी ओरिजिनल लॉन्च कीमत से सीधे 25,000 रुपये कम है। इतना ही नहीं इस फोन पर खास बैंक ऑफर भी मिल रहा है जहां आप Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। Flipkart कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है, जिससे कस्टमर्स बिना किसी एक्स्ट्रा इंटरेस्ट दिए इस शानदार फोन को अपना बना सकते हैं। इसके अलावा, पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने वालों को मॉडल और उसकी कंडीशन के बेस पर भी 41,500 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है। जिसके बाद फोन की कीमत और भी ज्यादा कम हो जाती है। Google Pixel 9 के स्पेसिफिकेशन्स गूगल के इस जबरदस्त फोन में आपको 6.3-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है जिसमें 120Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही फोन में 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस में लेटेस्ट Android मिल जाता है। इतना ही नहीं इस फोन में गूगल का Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फोन में 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए Pixel 9 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस देखने को मिल रहा है। साथ ही फोन में सामने की तरफ 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4,700mAh की बैटरी और 27W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। यह भी पढ़ें- नई जगह शिफ्ट हुए हैं? ऐसे करें आधार कार्ड में अपना एड्रेस ऑनलाइन अपडेट
Pixel 9 Discount Flagship Smartphone Flipkart Offers Tensor G4 Chipset 50MP Camera Phone Android Phone Smartphone Deals Mobile Phone Discount Google Phone
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Realme का 6000mAh बैटरी वाला शानदार 5G फोन, 45W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा भीफ्लिपकार्ट पर बिग बचत डेज सेल में Realme P3x 5G स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। 16,999 रुपये का यह फोन अब 11,499 रुपये में उपलब्ध है, साथ ही बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस भी मिल रहे हैं। इस फोन में 6000 mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स हैं। यह सेल 5 नवंबर तक...
Read more »
Lava का 7,000mAh बैटरी वाला शानदार 5G फोन, मीडियाटेक प्रोसेसर और जबरदस्त कैमरा भीलावा जल्द ही अग्नि 4 नाम से नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। यह 20 नवंबर को भारत और ग्लोबल मार्केट में पेश होगा। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट और डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। लावा अग्नि 4 में 7,000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है, जो पिछले मॉडल से बड़ा अपग्रेड है। यह फोन लावा अग्नि 3 5G का सक्सेसर...
Read more »
बुलंदशहर में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तारयूपी के बुलंदशहर में पुलिस ने एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
Read more »
यूपीकेएल सीजन 2: नोएडा में 25 दिसंबर से शुरू होंगे कबड्डी के रोमांचक मुकाबलेउत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) सीजन 2, 25 दिसंबर से नोएडा स्टेडियम में शुरू होने वाला है। इस लीग में 12 टीमें भाग लेंगी, जिनमें लखनऊ लायंस, यमुना योद्धा और नोएडा निन्जाज जैसी टीमें शामिल हैं। खिलाड़ियों की नीलामी ग्रेटर नोएडा में आयोजित की गई, जिसमें 575 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस सीजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी करेंगे। इस बार नीलामी का विदेशों में भी सीधा प्रसारण किया जाएगा और टिकटों की बिक्री पर भी विचार किया जा रहा है।
Read more »
मुंबई मेट्रो: दिव्यांग यात्रियों को मासिक पास पर 25% की छूट, यात्रा होगी आसानमुंबई में अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन-3 के संचालन के बाद, मेट्रो प्रशासन ने दिव्यांग यात्रियों के लिए मासिक पास पर 25% की छूट देने का फैसला किया है। यह छूट अगले 10 दिनों में लागू होगी, जिससे यात्रा अधिक सुलभ और किफायती हो जाएगी।
Read more »
पानीपत में नशा तस्कर के दोषी को दो साल की सजा, 25 हजार जुर्मानापानीपत की अदालत ने नशा तस्करी के मामले में पप्पू नामक एक व्यक्ति को दो साल की कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। उसे 2020 में 350 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर उसे दोषी पाया। यह मामला नशाखोरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का एक उदाहरण...
Read more »
