Google Celebrate Lok Sabha Elections 2024: आज भारत में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग हो रही है. इस मौके पर गूगल ने अपने डूडल को इस तरह बदला है कि सब तारीफें कर रहे हैं.
Google Celebrate Lok Sabha Elections 2024 : दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में इस बार 18 वीं लोकसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं. 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर 1625 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. ऐसे में गूगल में भी इसका उत्साह देखा जा रहा है.
गूगल के डूडल को देखकर सब यही कह रहे हैं कि गूगल पर भी चुनाव का खुमार चढ़ गया है. आज चुनाव के जश्न को गूगल भी सेलिब्रेट कर रहा है. अपनी ओर से गूगल भी लोगों को भारत में चल रही वोटिंग के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. आइए जानते हैं किस तरह गूगल ने अपने डूडल पर आज बदलाव किया है. भारत में 18वीं लोकसभा के लिए वोटिंग हो रही है. इस बार सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लोकसभा इलेक्शन का क्रेज सिर्फ भारत में रह रहे लोगों को ही नहीं बल्कि गूगल को भी है. गूगल ने आज आपने डूडल को इस तरह डिजाइन किया है कि उसमें एक हाथ की अंगूली स्याही से रंगी नज़र आ रही है. ये गूगल की ओर से एक छोटी सी कोशिश कि भारत में लोग मतदान के लिए और उत्साहित हों और आपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र में वोट डालने जाएं. वैसे गूगल दुनिया में जो भी बड़ी घटनाएं जिस दिन भी होती हैं उसे अपने डूडल के जरिए लोगों को बताने की कोशिश करता है. थोड़े-थोड़े समय पर गूगल अपना डूडल बदलता रहता है. तो आज आप अगर गूगल के पेज पर कुछ भी सर्च करने जा रहे हैं तो आपको ये लोकसभा स्पेशल डूडल नज़र आएगा. 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस बार भारत में 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे. आज 19 अप्रैल को वोटिंग के बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण का, 7 मई को तीसरे चरण का, 13 मई को चौथे चरण का, 20 मई को पांचवे चरण, 25 मई को छठे चरण और 1 जून को सातवें चरण के लिए वोटिंग होगी. इन सात चरणों में कुल 543 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. जिसके नतीजे 4 जून 2024 को आ जाएंगे.
Google Lok Sabha Elections 2024 Lok Sabha Election Google Change Doodle Election In India Elections Doodle Google New Doodle गूगल लोकसभा चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव गूगल डूडल भारत में चुनाव चुनाव डूडल गूगल का नया डूडल न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BJP Manifesto 2024: लोकसभा चुनाव के लिए BJP का घोषणापत्र पत्रBJP Manifesto 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. इस बीच Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
BJP Sankalp Patra: बीजेपी के एजेंडे में नहीं काशी-मथुरा, आक्रामक हिंदुत्व की पिच से पीछे हट रहे मोदी-शाह?Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज बीजेपी ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है जिसमें पार्टी ने अपने 2047 तक का रोडमैप पेश किया है।
Read more »
LS Polls: कांग्रेस की नई सूची में 10 नाम; नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, जालंधर से पूर्व CM चन्नी को टिकटआगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने रविवार रात को एक और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 10 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।
Read more »
LS Polls: क्या कन्हैया कुमार, जेपी अग्रवाल और उदित राज दिला पाएंगे जीत? दिल्ली में कांग्रेस ने चला यह दांवआगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने रविवार रात को एक और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 10 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।
Read more »
NRC और UCC किसी भी कीमत पर नहीं होगा लागू… TMC के घोषणा पत्र में क्या-क्या?लोकसभा चुनाव को लेकर टीएमसी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में पार्टी ने दो टूक कहा है कि NRC और UCC को लागू नहीं होने देंगे।
Read more »
Loksabha Elections 2024: स्पेशल Google Doodle के साथ लोकसभा चुनाव का जश्न, गूगल पर भी चढ़ा खुमार, क्या आपने देखा?Google Doodle Lok Sabha Elections 2024: गूगल ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग के मौके पर शानदार डूडल बनाया है।
Read more »
