Good News: किसानों की हुई बल्ले-बल्ले, बिना ब्याज के मिलेगा लाखों का लोन, बस यहां करना होगा आवेदन

Sikar News News

Good News: किसानों की हुई बल्ले-बल्ले, बिना ब्याज के मिलेगा लाखों का लोन, बस यहां करना होगा आवेदन
सीकर न्यूजDairy Loanडेयरी लोन
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 87 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

Animal Husbandry News: सीकर सहित पूरे राजस्थान के गोपालक किसानों के लिए राहत की खबर है. गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव करते हुए अब किसानों को डेयरी लोन बिना ब्याज के मिलेगा. राज्य सरकार ब्याज वहन करेगी और ऋण के लिए डेयरी समिति का सदस्य होना अब जरूरी नहीं रहेगा. सीकर जिले के 10,200 किसानों को इस योजना से लाभ मिलेगा.

सीकर. खेती के साथ पशुपालन करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है. गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसान अब बिना ब्याज पर भी लोन ले सकेंगे. आपको बता दें कि किसान लंबे समय से सहकारी बैंक से बिना ब्याज डेयरी लोन की मांग कर रहे थे.

ऐसे में योजना में बैंक ने बदलाव कर प्रदेश के ढाई लाख किसानों को राहत दी है. सीकर जिले में करीब 10200 किसानों को इस योजना से फायदा होगा. जिले में 102 करोड़ का लोन बिना ब्याज के मिलेगा. इस योजना के तहत एक किसान को प्रोजेक्ट लागत के अनुसार अधिकतम एक लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा. इसमें ब्याज की राशि राज्य सरकार वहन करेगी. इस योजना में वे किसान भी ऋण के लिए पात्र होंगे, जो डेयरी सहकारी समिति के सदस्य नहीं हैं. पहले केवल डेयरी समिति के सदस्यों को ही पात्र माना जाता था. अब डेयरी समिति सदस्य के प्रस्ताव के स्थान पर गोपालक द्वारा प्रस्तुत लागत अनुमान भी ऋण के लिए मान्य होगा. पहले केवल सचिव की अनुशंसा पर ही ऋण दिया जाता था. सिबिल स्कोर की शर्त भी जल्द हटेगी बैंक ने तय किया है कि अब गोपालक और जमानतदार का क्रेडिट स्कोर देखने से जुड़ी शर्त हटा दी जाएगी. पहले 600 से अधिक सिबिल स्कोर जरूरी था. अधिकतर गोपालकों के पास पैन नंबर नहीं होने से उनका स्कोर -1 आता था. इस कारण ऋण मिलने में दिक्कत होती थी. अपडेट गाइडलाइन के अनुसार अब शाखा स्तर पर ग्राम सेवा सहकारी समिति से प्राप्त प्रस्तावों की जांच कर ऑनलाइन आवेदन को केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्यालय भेजा जाएगा. ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Live: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात, तापमान 48°C तक पहुंचा किसान ऐसे कर सकते हैं आवेदन शाखा को यह सुनिश्चित करना होगा कि गोपालक की साख संतोषजनक है. शाखा द्वारा स्वीकृत ऋण की जानकारी क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों की वेबसाइट पर अपलोड होगी. किसान को डेयरी लोन एक साल में लौटाना होगा. केंद्रीय सहकारी बैंक सीकर के एमडी भंवर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक ने मासिक किश्त व एकमुश्त जमा की सुविधा दी है. मासिक किश्त योजना के तहत किसान को लोन राशि प्रत्येक महीने जमा करानी होगी. वहीं एकमुश्त जमा योजना में अंतिम तिथि तक ऋण चुकता करना होगा. किसान संबंधित जीएसएस के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर ऋण सुविधा का फायदा ले सकते है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

सीकर न्यूज Dairy Loan डेयरी लोन Interest-Free Loan बिना ब्याज लोन Cooperative Bank सहकारी बैंक Gopal Credit Card Scheme गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी में सचिवालय के अफसरों और कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 25 प्रतिशत तक बढ़ गए भत्‍तेयूपी में सचिवालय के अफसरों और कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 25 प्रतिशत तक बढ़ गए भत्‍तेअनुभाग अधिकारी और उसके समकक्ष वेतनमान के पदों का विशेष भत्ता 1,880 रुपए से बढ़ाकर 2,250 रुपए, सचिवालय सेवा के अनु सचिव और उसके समकक्ष वेतनमान के अधिकारियों के लिए विशेष भत्ता 1,940 से बढ़ाकर 2,350 रुपए कर दिया गया है।
Read more »

यूपी में क‍िसानों की बल्‍ले-बल्‍ले, धान के बीज पर भारी सब्सिडी देगी योगी सरकारयूपी में क‍िसानों की बल्‍ले-बल्‍ले, धान के बीज पर भारी सब्सिडी देगी योगी सरकारमऊ में धान की नर्सरी डालने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। सरकार रियायती दरों पर 1571 क्विंटल धान के बीज वितरित करेगी जिससे किसानों को 50 सब्सिडी मिलेगी। कृषि विभाग ने 5457 हेक्टेयर खेतों में धान की नर्सरी डालने का लक्ष्य रखा है। किसानों को छह अलग-अलग प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराए...
Read more »

यूपी के सरकारी कर्मचार‍ियों की बल्‍ले-बल्‍ले, सचिवालय प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों का 25% बढ़ा भत्तायूपी के सरकारी कर्मचार‍ियों की बल्‍ले-बल्‍ले, सचिवालय प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों का 25% बढ़ा भत्तायूपी के सरकारी कर्मचार‍ियों की बल्‍ले-बल्‍ले, सचिवालय प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों का 25% बढ़ा भत्तायूपी के सरकारी कर्मचार‍ियों की बल्‍ले-बल्‍ले, सचिवालय प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों का 25% बढ़ा भत्ताहिन्दी प्रभाग में अनुभाग अधिकारी (हिन्दी) और अनुभाग अधिकारी (उर्दू) की अलग-अलग ज्येष्ठता सूची बनेगी. अनुसचिव (भाषा) के पद पर अनुभाग अधिकारी (हिन्दी) और अनुभाग अधिकारी (उर्दू) की सम्मिलित ज्येष्ठता सूची से प्रमोशन होगा.
Read more »

Bettiah News: बेतिया के लोगों की बल्ले-बल्ले, इस जगह होगा बाईपास का निर्माण; जाम से मिलेगी मुक्तिBettiah News: बेतिया के लोगों की बल्ले-बल्ले, इस जगह होगा बाईपास का निर्माण; जाम से मिलेगी मुक्तिबिहार सरकार ने बेतिया शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए 19.32 करोड़ रुपये की लागत से 2.
Read more »

MP के डेढ़ लाख सरकारी शिक्षकों की होगी बल्ले-बल्ले, वेतन में बढ़कर मिलेगा पैसाMP के डेढ़ लाख सरकारी शिक्षकों की होगी बल्ले-बल्ले, वेतन में बढ़कर मिलेगा पैसाMP Govt Teachers: मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षकों की बल्ले-बल्ले होने वाली है, क्योंकि टीचरों की सैलरी में बढ़ोत्तरी होने वाली है, क्योंकि स्कूल शिक्षा विभाग ने एक अहम प्रस्ताव पास कर लिया है.
Read more »

Bihar: दक्षिण बिहार के किसानों की बल्ले- बल्ले, अब गंगाजल से होगा खेतों का पटवन, नीतीश सरकार का फैसलाBihar: दक्षिण बिहार के किसानों की बल्ले- बल्ले, अब गंगाजल से होगा खेतों का पटवन, नीतीश सरकार का फैसलाBihar Farmer News: बिहार में अब किसानों की सिंचाई की समस्या गंगा खत्म करेगी। जी हां, दक्षिण बिहार में अब खेतों का पटवन गंगा जल से होगा। नीतीश सरकार इस तरह की व्यवस्था करने जा रही है, जिससे गंगाजल से खेतों का पटवन होगा। आइए जानते हैं, इससे किसानों को कितना फायदा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:50:56