Good News: दिल्ली में 10 हजार मार्शलों की बसों में होगी तैनाती, वेतन का पूरा खर्च उठाएगी AAP सरकार

Aap-Government News

Good News: दिल्ली में 10 हजार मार्शलों की बसों में होगी तैनाती, वेतन का पूरा खर्च उठाएगी AAP सरकार
NewsnationMarshalsNewsnationlatestnews
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 166 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 51%

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा, केंद्र सरकार बस मार्शल के लिए जो पॉलिसी बनाये, चाहे उनकी बहाली हो या उन्हें पक्की नौकरी पर लगाया जाए, उनकी सारी तनख्वाह दिल्ली सरकार देगी.

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा, केंद्र सरकार बस मार्शल के लिए जो पॉलिसी बनाये, चाहे उनकी बहाली हो या उन्हें पक्की नौकरी पर लगाया जाए, उनकी सारी तनख्वाह दिल्ली सरकार देगी.बेरोजगार हुए 10 हजार बस मार्शलों को आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार स्थाई तौर पर नियुक्त करने के लिए बड़ा फैसला लिया है.

इसके तहत दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों की ओर से एक प्रस्ताव भेजकर एलजी साहब से मार्शलों को स्थाई करने को लेकर पॉलिसी बनाने की मांग की जाएगी. सीएम आतिशी की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें सर्व सम्मति से बस मार्शलों को स्थाई तौर पर नियुक्त करने पर सहमति बनी है.बैठक को लेकर शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज के प्रेसवार्ता कर सीएम आतिशी ने बताया कि बस मार्शलों की स्थायी नियुक्ति का मामला सेवाओं के तहत केंद्र सरकार के अधीन है. जब तक केंद्र सरकार पॉलिसी नहीं बनाती है तब तक दिल्ली सरकार दस हजार मार्शलों को बसों में तैनात करेगी. दिल्ली सरकार के निर्णय से गरीब परिवारों के युवाओं को रोजगार मिलेगा. बसों में महिलाएं दोबारा सुरक्षित महसूस कर सकेंगी. एलजी साहब या केंद्र सरकार बस मार्शल के लिए जो भी पॉलिसी बनाये, चाहे उनकी बहाली हो सारी तनख्वाह दिल्ली सरकार देगी.सीएम आतिशी का कहना है कि 2015 से जबसे दिल्ली में आम आदमी की सरकार में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है. अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने तब से दिल्ली की चुनी हुई. सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई अहम कदम उठाए गए हैं. शहर में सीटीवी कैमरे लगवाना हो या बसों में मार्शलों की नियुक्ति हो. अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करती रही.सीएम आतिशी ने कहा कि बीते 1 साल से बस मार्शलों ने सड़कों पर संघर्ष किया. आम आदमी पार्टी के विधायकों ने"आप" सरकार के मंत्रियों ने सड़क पर उतरकर बस मार्शलों के संघर्ष में उनका साथ दिया. पुलिस की लाठियां खाई, गिरफ्तार हुए. आखिरकार ये संघर्ष सफल हुआ और केंद्र सरकार को झुकना पड़ा. इसके बाद कुछ दिन पहले दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया कि आने वाले 4 माह के लिए प्रदूषण के खिलाफ युद्ध में बस मार्शलों को तैनात किया जाएगा.सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी मंत्री बस मार्शलों को स्थायी करने को लेकर एलजी साहब को प्रस्ताव भेजेंगे. हमारा एलजी साहब से ये अनुरोध है कि बस मार्शलों की नियुक्ति और महिला सुरक्षा का मामला उनके कार्यक्षेत्र में आता है. ऐसे में वो जल्द मार्शलों को स्थायी तौर पर बसों में नियुक्त करने को लेकर एक पॉलिसी बनाएं. इस तरह से 2 शिफ्टों के हर बस में उन्हें तैनात किया जा सके और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सके.वहीं, मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि दिल्ली विधानसभा में सर्वसम्मिति से बस मार्शलों की बहाली का प्रस्ताव पास हुआ था. 3 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी और भाजपा के सभी विधायक एलजी साहब के पास जाएंगे. दिल्ली का पूरा मंत्रिमंडल एलजी साहब के पास जाएगा और जिस कागज पर हस्ताक्षर करना होगा, उस पर दस्तखत कर देंगे. मगर भाजपा का एक भी विधायक वहां नहीं पहुंचा. शाम को पुलिस ने लाइट बंद कर दी. इसके बाद लाठीचार्ज किया और विधायकों और मंत्रियों को गिरफ्तार किया गया. यह 3 अक्टूबर की बात है. 5 अक्टूबर को विजेंद्र गुप्ता ने समय मांगा. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने समय दिया. सारा मंत्रिमंडल मौजूद था. बस मार्शलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. उनके पास एक-एक मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग है. अगर विजेंद्र गुप्ता, भाजपा या एलजी साहब कहेंगे तो हम वो वीडियो पब्लिश करने के लिए तैयार हैं.सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आखिर में विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर हम इस प्रस्ताव को मंत्रिमंडल से पास कर देंगे तो वो खुद एलजी साहब से हस्ताक्षर कराएंगे. इसका भी हमारे पास वीडियो रिकॉर्डिंग है. मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पास कर दिया. जिसके बाद विजेंद्र गुप्ता को हम बड़ी मुश्किल से एलजी साहब तक पहुंचा पाए. उनके साथ मुख्यमंत्री आतिशी कार में गईं. मगर उन्होंने प्रस्ताव पर साइन नहीं किए. जब विजेंद्र गुप्ता एलजी हाउस से बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया में कहा कि दिल्ली की सरकार का प्रस्ताव एलजी साहब ने मंजूर कर लिया है और एक हफ्ते के अंदर बस मार्शलों की बहाली हो जाएगी. यह सबके पास ऑन रिकॉर्ड है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Newsnation Marshals Newsnationlatestnews AAP Government In Delhi Delhi AAP Government

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Saharanpur News: 10 साल की लड़की का कमाल! दादा का सपना पूरा करने के लिए जीता गोल्ड मेडलSaharanpur News: 10 साल की लड़की का कमाल! दादा का सपना पूरा करने के लिए जीता गोल्ड मेडलSaharanpur News: सहारनपुर की जारा खान ने अपने दादा का सपना पूरा करने के लिए 10 साल की उम्र में सीबीएसई नेशनल जूड़ो चैम्यनशिप में गोल्ड मेडल जीता है.
Read more »

Delhi Blast News: भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली में कानून व्यवस्था को संभालने में असमर्थ- AAPDelhi Blast News: भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली में कानून व्यवस्था को संभालने में असमर्थ- AAPDelhi News दिल्ली में रविवार को हुए ब्लास्ट और गोलीबारी की घटनाओं के बाद आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के अधीन दिल्ली पुलिस है। आप ने कहा कि शहर में कई गिरोह सक्रिय हैं जो शहर के निवासियों को निशाना बना रहे हैं। केंद्र सरकार शहर में कानून-व्यवस्था संभाल पाने में विफल...
Read more »

रिकी पोंटिंग का मिशन, भविष्य में आईपीएल की सबसे मजबूत टीम होगी पंजाब किंग्सरिकी पोंटिंग का मिशन, भविष्य में आईपीएल की सबसे मजबूत टीम होगी पंजाब किंग्सरिकी पोंटिंग का मिशन, भविष्य में आईपीएल की सबसे मजबूत टीम होगी पंजाब किंग्स
Read more »

Breaking News: लोकगायिका शारदा सिन्हा का होगा अंतिम संस्कार, दिल्ली में प्रदूषण का कहर, AQI 400 के पारBreaking News: लोकगायिका शारदा सिन्हा का होगा अंतिम संस्कार, दिल्ली में प्रदूषण का कहर, AQI 400 के पारपटना में लोकगायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार किया जाएगा, AAP विधायक अमानतुल्लाह की जमानत याचिका पर 7 नवंबर को सुनवाई होगी, जानें आज की बड़ी खबरें
Read more »

हरियाणा में CCTV कैमरे की निगरानी में बंटेगा डिपुओं का राशन, अब इस समय पर खुलेंगे डिपोहरियाणा में CCTV कैमरे की निगरानी में बंटेगा डिपुओं का राशन, अब इस समय पर खुलेंगे डिपोHaryana News: हरियाणा में अब समय पर राशन न बांटने वाले डिपो धारकों पर कार्रवाई होगी। राशन वितरण का ऑनलाइन डाटा अपडेट होगा। CCTV कैमरे की निगरानी में राशन बंटेगा।
Read more »

CM आतिशी की कैबिनेट ने उठाया बड़ा कदम, बस में मार्शलों की होगी दोबारा से तैनातीCM आतिशी की कैबिनेट ने उठाया बड़ा कदम, बस में मार्शलों की होगी दोबारा से तैनातीDelhi News: दिल्ली में नौकरी से हटाए गए बस मार्शलों की बहाली का बड़ा निर्णय लिया गया है. यह फैसला दिल्ली सीएम आतिशी ने बैठक में लिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:38:34