कीमती धातुओं में शुक्रवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रखते हुए चांदी वायदा बाजार में ₹8,951 की छलांग लगाकर ₹2,32,741 प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर
कीमती धातुओं में शुक्रवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रखते हुए चांदी वायदा बाजार में ₹8,951 की छलांग लगाकर ₹2,32,741 प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार में चांदी के दाम 75 डॉलर प्रति औंस के पार निकलने से घरेलू बाजार में भी जोरदार खरीदारी दिखी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी ₹8,951 या करीब 4% उछलकर अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई। 18 दिसंबर के बाद से चांदी में कुल ₹29,176 यानी 14.
33% की तेजी दर्ज की जा चुकी है। सोने ने भी नया इतिहास रच दिया। एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना पहली बार ₹1.39 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया। लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ सोना ₹1,119 या 0.81% चढ़कर ₹1,39,216 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। क्रिसमस के कारण गुरुवार को कमोडिटी बाजार बंद रहे थे। ये भी पढ़ें: Year Ender: भारत-ब्रिटेन संबंध के लिए खास रहा 2025, FTA से लेकर ‘विजन 2035’ तक ने बटोरी सुर्खियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिखी तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का माहौल बना रहा। कॉमेक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 58.8 डॉलर या 1.3% बढ़कर 4,561.6 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। हाजिर बाजार में सोना 0.8% बढ़कर 4,538.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस रहा, जबकि चांदी 4.5% उछलकर 74.90 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक और केंद्रीय बैंक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी में जमकर निवेश कर रहे हैं। अमेरिका में संभावित सरकारी शटडाउन की आशंकाओं और नई साल में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों से डॉलर कमजोर हुआ है, जिससे कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। एसपीआई एसेट मैनेजमेंट के विश्लेषक स्टीफन इन्स के मुताबिक जब दुनिया अस्थिर होती है, तो सोना ही आखिरी भरोसे का सहारा बनता है। सदियों से यही एक ऐसा एसेट है जो अनिश्चित हालात में भी अपनी कीमत बनाए रखता है।
Silver Sone Chandi Ka Bhav Gold Rate Silver Rate Mcx Business News In Hindi Bazar News In Hindi Bazar Hindi News सोना चांदी सोने-चांदी का भाव सोने का भाव चांदी का भाव एमसीएक्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold-Silver Price: सोना ₹138676 रुपये तो चांदी ₹223887 पर पहुंची, घरेलू-वैश्विक बाजार में बने रिकॉर्डघरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। बुधवार को वायदा कारोबार में सोना 10 ग्राम के भाव 1,38,676 रुपये तक पहुंच गया, जबकि वैश्विक बाजार में इसकी
Read more »
Gold-Silver Price: सोना ₹138676 रुपये; चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल, बाजार में बने नए रिकॉर्डघरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। बुधवार को वायदा कारोबार में सोना 10 ग्राम के भाव 1,38,676 रुपये तक पहुंच गया, जबकि वैश्विक बाजार में इसकी
Read more »
1 जनवरी से सोने की कीमत कम होगी या ज्यादा? एक्सपर्ट ने कर दिया खुलासा, बताए कई कारणGold Price 2026: इस साल सोने ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। अब निवेशक सोच रहे हैं कि क्या सोने की कीमत में साल 2026 में भी यही तेजी बनी रहेगी?
Read more »
Silver Price Today: वाराणसी में चांदी की कीमतों में उछाल, सर्राफा बाजार में सन्नाटावाराणसी के सर्राफा बाजार में चांदी की बढ़ती कीमतों ने चिंता बढ़ा दी है। रेशमी पाजेब और पायल की झंकार गायब हो गई है। चांदी की कीमत 80-90 हजार से बढ़कर 2.
Read more »
Gold Silver Price Today, 26 December, 2025: सोना ₹1,200 उछला, चांदी में ₹10,000 की तेजी, जानिए नया रेटSone Chandi Ka Bhav, 26 December, 2025: सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। शुक्रवार को सोने की कीमत करीब 1,200 रुपये उछल गई जबकि चांदी में 10,000 रुपये की जबरदस्त तेजी आई। इस दौरान दोनों कीमती धातुओं ने अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ।
Read more »
चांदी एक दिन में ₹13,117 महंगी, ₹2.32 लाख पार पहुंची: ₹1,287 बढ़कर सोना भी ₹1.38 लाख के ऑल टाइम हाई पर, चां...Gold Price (Sona Chandi Ka Bhav) in India; Gold Rate Today (26 December 2025) Update; सोने-चांदी के दाम आज (26 दिसंबर) लगातार चौथे दिन ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 13,117 रुपए बढ़कर 2,32,100 रुपए प्रति...
Read more »
