Gold-Silver Rate: चांदी में सुनामी,रफ्तार देखकर सोना पानी-पानी, दस महीने में भाव डबल, आज कहां पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड का रेट

GOLD Rate News

Gold-Silver Rate: चांदी में सुनामी,रफ्तार देखकर सोना पानी-पानी, दस महीने में भाव डबल, आज कहां पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड का रेट
Gold Rate TodaySilver Price10 Gram Gold Rate
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 134 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 63%

सोने-चांदी की कीमत अब मिडिल क्लास की पहुंच से दूर होती जा रही है. सोना रोज अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ रहा है. चांदी की रफ्तार तो सोने से भी तेज है. सिल्वर ने 40 सालों के रिकॉर्ड को तोड़कर ये तेजी हासिल कर ली है और जल्द ही इसकी कीमत 2 लाख के आंकड़े को पार कर जाएगा.

Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमत अब मिडिल क्लास की पहुंच से दूर होती जा रही है. सोना रोज अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ रहा है. चांदी की रफ्तार तो सोने से भी तेज है. सिल्वर ने 40 सालों के रिकॉर्ड को तोड़कर ये तेजी हासिल कर ली है और जल्द ही इसकी कीमत 2 लाख के आंकड़े को पार कर जाएगा.

सोने की कीमत ने पहली बार सवा लाख के पार पहुंच गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम एक दिन में 2000 रुपए बढ़कर 1,26,152 रुपए को पार कर गया. चांदी की कीमत 10 महीने में दोगुने हो चुके हैं. चांदी के दाम 86 हजार से चढ़कर 1.75 लाख को पार कर गई है. इस साल चांदी के दाम दोगुने से ज्यादा बढ़े हैं. साल के शुरुआत में 86 हजार प्रति किलो के भाव से बिक रही चांदी आज 1.75 लाख रुपये को पार कर चुकी है. चांदी ने सोने के मुकाबले 37% ज्यादा रिटर्न दिया. 15 सितंबर को सोने-चांदी की कीमत मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर बुधवार को सोने की कीमतें 1.27 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचने के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं. अमेरिका-चीन के बीच नए व्यापारिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में वृद्धि के कारण यह तेजी दर्ज की गई. शुरुआत में, एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.52 प्रतिशत बढ़कर 1,26,915 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव 1,26,256 रुपए था. सोना ऑल टाइम हाई पर इसके तुरंत बाद, कीमतें 1,27,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं. चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई और यह 0.18 प्रतिशत बढ़कर 1,59,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली और कारोबार के दौरान 1,61,418 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई. शुरुआती कारोबार में सोना 0.46 प्रतिशत बढ़कर 1,26,835 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.52 प्रतिशत बढ़कर 1,60,333 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. सोने-चांदी में तेजी की वजह ग्लोबल मार्केट में सुरक्षित निवेश की मांग के समर्थन से सोना अपने रिकॉर्ड स्तर के आसपास मंडरा रहा था. हाजिर सोना 0.4 प्रतिशत बढ़कर 4,155.99 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि दिसंबर डिलीवरी वाला अमेरिकी सोना वायदा 0.3 प्रतिशत बढ़कर 4,174.30 डॉलर प्रति औंस हो गया. इस वर्ष अब तक सोने की कीमतों में लगभग 55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और मंगलवार को यह 4,179.48 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. विश्लेषकों का कहना है कि सोने में यह तेजी वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों, केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी, डॉलर से वैश्विक रुख में बदलाव और गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स में लगातार निवेश के मिश्रण से प्रेरित है. अमेरिका-चीन का विवाद, सोने की कीमत बढ़ने की वजह अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव फिर से बढ़ गया है, जिससे सोने की तेजी में इजाफा हुआ है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन चीन के साथ कुछ व्यापारिक संबंधों को खत्म करने पर विचार कर रहा है, जिसमें खाना पकाने का तेल भी शामिल है, क्योंकि दोनों देशों ने इस सप्ताह एक-दूसरे पर नए बंदरगाह शुल्क लगाए हैं. विशेषज्ञों का मानना ​​है कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता, नीतिगत ढील की उम्मीदें और बाजार में चल रही मौजूदा चिंता निवेशकों को सोने की सुरक्षा की ओर आकर्षित कर रही है, जिससे कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रही हैं. आईएएनएस

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Gold Rate Today Silver Price 10 Gram Gold Rate Sona Ka Aaj Ka Bhaw Gold Rate On Dhanteras Gold Rate On Dilwai 24 Carat Gold Rate सोने की कीमत सोने का भाव 10 ग्राम सोने का भाव सोने चांदी की कीमत आज सोने का रेट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

સોનું ઓલ ટાઈમ હાઈ પર, ચાંદીએ પણ બનાવ્યો રેકોર્ડ, ખરીદી પહેલા જાણો આજના ભાવસોનું ઓલ ટાઈમ હાઈ પર, ચાંદીએ પણ બનાવ્યો રેકોર્ડ, ખરીદી પહેલા જાણો આજના ભાવGold-Silver Price: સોનાનો વાયદા ભાવ 1,23,350 રૂપિયા, જ્યારે ચાંદીનો ભાવ 1,51,500 રૂપિયાની નજીક કારોબાર કરી રહ્યો છે.
Read more »

चांदी की कीमत में 8,600 रुपये से ज्यादा का उछाल, सोना भी हुआ महंगा, चेक करें आज का रेटचांदी की कीमत में 8,600 रुपये से ज्यादा का उछाल, सोना भी हुआ महंगा, चेक करें आज का रेटGold-Silver Rate 13 October: सोना-चांदी के रेट में आज फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, सोमवार (13 अक्टूबर) को 24 कैरेट शुद्ध सोने का रेट 1 लाख 23 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है. वहीं चांदी का भाव भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. आइए जानते हैं सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट.
Read more »

Gold Silver Rate Today: सोने फिर महंगा, चांदी में 8 हजार का उछाल, 14 अक्टूबर के दामGold Silver Rate Today: सोने फिर महंगा, चांदी में 8 हजार का उछाल, 14 अक्टूबर के दामसोना और चांदी दोनों ही महंगा होता जा रहा है, आज के दिन दोनों के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जहां सोना भी महंगा हुआ है तो चांदी के दामों में भी महंगाई देखने को मिली है, गोल्ड और सिल्वर अपने ऑलटाइम हाई रेट पर चल रहे हैं.
Read more »

Gold Rate Today: আরও বাড়ল সোনার দাম! ধনতেরসের আবহে ১ গ্রাম সোনার দাম আপনাকে চমকে দেবে! উৎসব আর বিয়ের মরসুমে আগুন...Gold Rate Today: আরও বাড়ল সোনার দাম! ধনতেরসের আবহে ১ গ্রাম সোনার দাম আপনাকে চমকে দেবে! উৎসব আর বিয়ের মরসুমে আগুন...Gold Rate Today Gold Price Hike before dhanteras Check 18 22 24 carat gold prices of October 14 prices of Chennai Mumbai Delhi Kolkata other cities
Read more »

Gold-Silver ने दिवाली से पहले ही तोड़े सारे रिकॉर्ड, सोना ₹1.30 लाख तो चांदी ₹1.85 लाख के पार; आज ₹2 लाख पहुंचेगी कीमत?Gold-Silver ने दिवाली से पहले ही तोड़े सारे रिकॉर्ड, सोना ₹1.30 लाख तो चांदी ₹1.85 लाख के पार; आज ₹2 लाख पहुंचेगी कीमत?Gold Silver Record Breaking Hike : दिल्ली के सराफा बाजार में सोना-चांदी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोना 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.
Read more »

Gold Hits Record High Above Rs 1.27 Lakh On MCX Amid US-China Tensions, Rate Cut HopesGold Hits Record High Above Rs 1.27 Lakh On MCX Amid US-China Tensions, Rate Cut HopesAt the opening, MCX gold futures were up 0.52 per cent at Rs 1,26,915 per 10 grams, compared to the previous close of Rs 1,26,256.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:25:53