Gold-Silver Rates: सोना और चांदी की कीमतों में बीते कारोबारी दिन सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन मंगलवार को दोनों कीमती धातुएं खुलते ही रॉकेट बनी नजर आईं.
सोना - चांदी की कीमतों में साल 2025 के आखिरी हफ्ते में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जहां पहले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी अचानक क्रैश हो गई थी और अपने दिन के हाई से 21500 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई थी, तो आज बाजी पलटी नजर आ रही है.
जी हां, एमसीएक्स पर सिल्वर प्राइस ओपन होने के साथ ही 12000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा चढ़ गया. सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि कल बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए सोने का भाव भी मंगलवार को उछला है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंकल धड़ाम, आज चांदी बनी रॉकेट इस साल वैसे तो सोना-चांदी दोनों ही कीमती धातुओं ने तूफानी रफ्तार पकड़े रखी है. लेकिन खासतौर पर Silver Price ने सभी को चौकाया है. बीते कारोबारी दिन चांदी की कीमत शुरुआती कारोबार में MCX पर 2,54,174 रुपये प्रति किलो के अपने नए लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थी, लेकिन फिर अचानक इसमें तगड़ी गिरावट आई और देखते ही देखते ये 21,511 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई थी.. मंगलवार को MCX Silver Rate अपने पिछले बंद भाव 2,24,429 रुपये प्रति किलोग्राम की तुलना में तेजी के साथ 2,31,100 रुपये पर खुली और फिर अचानक तेज रफ्तार पकड़ते हुए 12,478 रुपये उछल गई और 2,36,907 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची. Gold का भी चांदी जैसा हाल चांदी जैसा ही हाल सोने का भी देखने को मिला है. सोमवार को Silver Price Crash होने के बीच Gold Rate भी बुरी तरह से फिसला था. लेकिन मंगलवार को ये कीमती धातु भी जोरदार रफ्तार से चढ़ती हुई नजर आई है. बीते कारोबारी दिन MCX पर 5 फरवरी की एक्सपायरी वाले 24 Karat Gold का रेट 1,40,444 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचने के बाद तेजी से फिसला था और 2798 रुपये गिरकर 1,37,646 रुपये तक टूट गया था. मंगलवार को चांदी की तरह सोना भी भागा. खबर लिखे जाने तक MCX Gold Rate 1275 अंकों की उछाल लेकर 1,36,217 रुपये पर कारोबार कर रहा था. Advertisement घरेलू मार्केट में आज भी सोना-चांदी सस्ताभले ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना-चांदी मंगलवार को रफ्तार पकड़े हुए हैं, लेकिन दूसरी ओर घरेलू मार्केट Gold-Silver Rates में गिरावट देखने को मिली है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, सोमवार को 10 Gram 24 Karat Gold 1380 रुपये फिसलकर 1,36,781 रुपये पर बंद हुआ था और मंगलवार को भी सोना फिसलकर 1,34,362 रुपये पर ओपन हुआ. यानी ये 2419 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ. वहीं दूसरी ओर चांदी का भाव भी घरेलू मार्केट में अपने पिछले बंद 2,35,440 रुपये से 3,973 रुपये टूट गया. इसके बाद 1 Kg Silver Price 2,31,467 रुपये पर खुला. गौरतलब है कि IBJA Gold-Silver Rates देशभर में एक समान रहते हैं, लेकिन ज्वेलरी खरीद पर ग्राहक को 3 फीसदी की दर से जीएसटी के अलावा मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जो अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग हो सकता है. इनके जुड़ने से सोना-चांदी के आभूषण की कीमत बढ़ जाती है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
#Silverprice IBJA Gold-Silver Fall Silver Crash On Monday Silver Price Surge Today Silver Surge After Crash 1 Kg Silver Price MCX Silver Price Silver Price Update Gold-Silver Rate Gold Shine After Fall Gold Rate Surge Gold Rate On MCX MCX Gold Rate Gold Rate Today 10 Gram 24 Karat Gold Gold Rate News Silver Rate New New Gold-Silver Rate Gold Silver Gold Silver Price Today Gold Silver Price 2025 Sona-Chandi Sone Ka Bhav Chandi Ka Bhav Sona-Chandi Price Business News Utility News Utility News Update Utility Latest News Utility News In Hindi Utility Photo Utility Image Gold-Silver Utility सोना सोने का भाव चांदी चांदी का भाव आज सोने की कीमत सोने के भाव सिल्वर के रेट सोने चांदी के अपडेट रेट्स यूटिलिटी न्यूज यूटिलिटी न्यूज इन हिंदी यूटिलिटी लेटेस्ट न्यूज यूटिलिटी फोटो यूटिलिटी इमेज सोना-चांदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold-Silver New Rates: चांदी का चीन कनेक्शन... आज ₹14000 महंगी, लेकिन अचानक सस्ता हुआ सोनाGold Rate Fall: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोमवार को काफी दिनों बाद शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन चांदी अभी भी गदर काट रही है और चीन से आ रहीं खबरों ने इसका भाव बढ़ाने का काम किया है.
Read more »
चांदी की कीमत ढाई लाख के करीब! आज भी 15 हजार से अधिक बढ़ा रेट, चेक करें Gold-Silver Priceचांदी के दामों में आज फिर भारी उछाल आया है. चांदी (999, प्रति 1 किलो) की कीमत में 15 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. सोमवार, 29 दिसंबर को सोने का भाव भी बढ़ा है. आइए जानते हैं क्या है आज गोल्ड-सिल्वर रेट?
Read more »
Silver Price Today: অশ্বমেধের ঘোড়ার মতো ছুটছে রুপো! অবিশ্বাস্য... সব রেকর্ড ভেঙে বছরের শেষে সাদা ধাতু আড়াই পেড়িয়ে তিনের পথে?Silver price today jumps 6 percent to a fresh record high above 254000 per kg More gains ahead or time to book gains
Read more »
Silver Price Crash: चांदी ₹2.5 लाख छूते ही धड़ाम, एक घंटे में ₹21500 की भारी गिरावट; जानें किस फैसले से हुई क्रैश?Silver Price Crash: चांदी की कीमत ₹2.
Read more »
Gold Silver Price: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद चांदी में भारी गिरावट, मुनाफावसूली से सोना भी फिसलाभारतीय कमोडिटी बाजार में सोमवार को भारी उथल-पुथल देखने को मिली। पिछले कुछ सत्रों से जारी रिकॉर्ड तोड़ तेजी पर ब्रेक लगाते हुए निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की
Read more »
Gold-Silver Price Crash: चांदी हुई क्रैश... तो सोना भी हुआ अचानक इतना सस्ता, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का ये रेटGold-Silver Price Crash: सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार को अचानक से बड़ी गिरावट आ गई. चांदी अपना नया हाई छूने के बाद एक झटके में 21500 रुपये तक टूट गई, तो वहीं सोना भी दिन के हाई से 2800 रुपये के आस-पास सस्ता हो गया.
Read more »
