Gold Silver Price Today: आज सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में शाम को कीमतें गिरीं। MCX पर सोने की कीमत 1,22,148 रुपए प्रति 10 ग्राम रही, जबकि चांदी 1,49,594 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंची। IBJA में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में शाम को गिरावट आई। विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी शादी...
नई दिल्ली| Gold Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में पिछले 10 दिनों से जारी गिरावट का दौर जैसे-तैसे आज यानी शुक्रवार को थम गया। दोनों धातुओं के दामों में तेजी आई। लेकिन शाम होते-होते इनके दाम फिर गिर गए। खास बात यह है कि जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया तो वहीं घरेलू बाजार में शाम को गिरावट दर्ज हुई। अंतराष्ट्रीय बाजार में आज 6.
30 बजे गोल्ड की कीमत 4030.80 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। इसमें 14.90 डॉलर का उछाल आया। लेकिन चांदी में 0.01% की मामली गिरावट दर्ज हुई। चांदी 48.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। अब सवाल यह है कि आखिर घरेलू बाजार में सुब से शाम तक में ही कीमतें क्यों गिर गईं? और MCX और IBJA आज के रेट क्या हैं? MCX पर क्या हैं सोना-चांदी के रेट? मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 24 कैरेट गोल्ड 1,22,148 रुपए प्रति 10 ग्राम ट्रेड कर रहा था। इसमें 0.53% उछाल के साथ 640 रुपए का उछाल आया। पिछले कारोबारी दिन इसकी कीमत 1,21,508 रुपए थी। इसके अलावा चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई। शाम 6.30 बजे तक चांदी 1,49,594 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड हो रही थी। पिछले दिन के मुकाबले इसमें 754 रुपए की तेजी देखी गई। गुरुवार को इसकी कीमत 1,48,840 रुपए थी। सुबह बाजार खुलने के बाद से इसमें 1454 रुपए की तेजी दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- Gold Quality: येलो, पिंक, व्हाइट गोल्ड में क्या फर्क; कीमत, क्वालिटी, निवेश और ज्वैलरी के लिए कौन है बेस्ट? IBJA पर शाम को गिर गए दाम! इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,20,815 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज हुई थी, जो शाम होते-होते 1,20770 रुपए हो गई। यानी इसमें 45 रुपए की मामूली कमी देखी गई। इसके अलावा चांदी की कीमतों में गिरावट आई। सुबह चांदी की कीमत 1,49,142 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो शाम को 1,49,125 रुपए हो गई। इसमें सिर्फ 17 रुपए की गिरावट आई। आपके शहर में क्या हैं आज के रेट? शहर सोना/10 ग्राम चांदी प्रति किलो पटना ₹122,170 ₹149,670 जयपुर ₹122,220 ₹149,730 कानपुर ₹122,270 ₹149,790 लखनऊ ₹122,270 ₹149,790 भोपाल ₹122,370 ₹149,910 इंदौर ₹122,370 ₹149,910 चंडीगढ़ ₹122,240 ₹149,750 रायपुर ₹122,190 ₹149,690 बता दें कि कल यानी शनिवार को एकादशी है, और इस दिन से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है, जो दिसंबर तक चलेगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है।
Gold Rate Today Silver Rate Today MCX Gold Rate IBJA Gold Price Indian Bullion Market Gold Price Fluctuations Silver Price Fluctuations Wedding Season 2025 Precious Metals Market
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold, Silver Rate Today: স্বস্তি উধাও, ফের ঊর্ধ্বমুখী গ্রাফ! আবার বাড়ল সোনার দাম, বাড়ল রুপোও, আজ কলকাতায় ১ ভরি কত...Today Gold, Silver Rate October 30: Check 18, 22, 24 carat gold-price-today-in-delhi-mumbai-kolkata-chennai-Bengaluru, yellow-metal-rises again check-latest-rate
Read more »
Gold Silver Price: सोने के बाजार में सहालग की सुनहरी चमक, खूब पहुंच रहे खरीदारबाजार में विभिन्न डिजाइनर संग्रह पेश किए गए हैं, जिनमें आधुनिक डिजाइन और सहालग के लिए विशेष कलेक्शन शामिल हैं। ग्राहकों को डायमंड का कलेक्शन भी खूब पसंद आ रहा है। सोने के बाजार में सहालग की सुनहरी चमक देखने को मिल रही है और खरीदार खूब पहुंच रहे हैं।
Read more »
दो दिन की रफ्तार के बाद सोना-चांदी पर ब्रेक, जानें उदयपुर में आज का रेटGold Silver Price Udaipur: दो दिन की रफ्तार के बाद सोना-चांदी पर ब्रेक, वेडिंग सीजन ला सकता है तेजी, जानें उदयपुर का रेट
Read more »
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का रेटइस समय घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट और चांदी में तेजी देखी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व के रुख का असर आगे भी सोने-चांदी के बाजार पर पड़ सकता है.
Read more »
Gold Silver Price: फिर भाग रहे हैं सोना-चांदी के दाम, आज गोल्ड में 1196 तो सिल्वर में 2359 रुपये की आई तेजीGold Silver Price Today: आज सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। सोने की कीमत में 1196 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है, जिससे यह 120815 रुपये रुपये पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत में भी 2359 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है, और यह 149142 रुपये पर कारोबार कर रही...
Read more »
Gold, Silver Rate Today: কাল বেড়েও আজ ফের কমল সোনার দাম! কত কমল হলুদ ধাতু? কলকাতায় গয়নার সোনা আজ কত...Today Gold, Silver Rate October 31: Check 18, 22, 24 carat gold price today in delhi mumbai kolkata chennai Bengaluru, yellow-metal falls again
Read more »
