Gold Silver Price Today: बजट 2026 से पहले सोने-चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई छू ली है। MCX पर सोना ₹1.80 लाख और चांदी ₹4.
Gold Silver Price Today: बजट 2026 से ठीक पहले सोने-चांदी में ऐसी आग लगी है कि आम आदमी से लेकर बड़े निवेशक तक दंग हैं। सोना-चांदी दोनों ने कीमतों के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि हर कोई पूछ रहा है- आखिर दाम कहां जाकर थमेंगे। अभी खरीद लें या और इंतजार करें? MCX पर आज कितना महंगा हुआ सोना? मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला सोना शाम 7:45 बजे तक 5.
91% यानी ₹9,800 उछलकर ₹1,75,715 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ट्रेडिंग के दौरान इसने ₹1,80,779 का ऑल टाइम हाई छुआ, जबकि लो लेवल ₹1,69,882 रहा। पिछले कारोबारी सत्र में यही सोना ₹1,65,915 पर बंद हुआ था। अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड में बड़ी तेजी दिखी। इसमें 8.35% की तेजी आई और भाव ₹14,797 उछलकर ₹1,91,950 पर पहुंच गए। इस कॉन्ट्रैक्ट ने ₹1,93,096 का नया रिकॉर्ड बनाया। एक दिन पहले इसकी क्लोजिंग ₹1,77,153 थी। लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट्स में तो तूफानी तेजी देखने को मिली। 5 जून एक्सपायरी वाला सोना ₹2,02,984 के साथ ₹2 लाख पार चला गया। वहीं 5 अगस्त एक्सपायरी गोल्ड ₹2,04,375 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। सोने को ₹10 हजार क्रॉस करने में कब-कब लगे कितने दिन? रुपए/10 ग्राम तारीख कितने दिन लगे 10,000 5 मई 2006 ---- 20,000 14 अक्टूबर 2010 1623 दिन 30,000 1 जून 2012 596 दिन 40,000 3 जनवरी 2020 2772 दिन 50,000 22 जुलाई 2020 201 दिन 60,000 20 मार्च 2023 971 दिन 70,000 5 अप्रैल 2024 382 दिन 80,000 24 जनवरी 2025 294 दिन 90,000 31 मार्च 2025 66 दिन 1,00,000 13 जून 2025 74 दिन 1,10,000 15 सितंबर 2025 94 दिन 1,20,000 6 अक्टूबर 2025 21 दिन 1,30,000 16 अक्टूबर 2025 10 दिन 1,40,000 26 दिसंबर 2025 72 दिन 1,50,000 20 जनवरी 2026 26 दिन 1,60,000 27 जनवरी 2026 7 दिन 1,70,000 28 जनवरी 2026 1 दिन 1,80,000 29 जनवरी 2026 1 दिन यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड तोड़ महंगा सोना भी नहीं रोक पाया खरीदारी, 12% बढ़ी ज्वैलरी बिक्री; गोल्ड डिमांड ने क्यों किया हैरान? चांदी लगातार तीसरे दिन ₹30000 महंगी चांदी ने तो और भी चौंकाया। लगातार तीसरे दिन इसमें ₹30000 से ज्यादा की तेजी आई। शाम 7:45 बजे तक MCX पर सिल्वर 9 % यानी ₹34,682 चढ़कर ₹4,20,048 पर ट्रेड कर रही थी। यह इसका ऑल टाइम हाई भी रहा। दिन का लो लेवल ₹3,95,001 रहा, जबकि पिछला क्लोज ₹3,85,366 था। चांदी पिछले तीन दिन में करीब 1 लाख रुपए महंगी हो चुकी है। आगे के कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी और तेज दिखी। 5 मई 2026 एक्सपायरी वाली चांदी ₹36,275 उछलकर ₹4,39,337 तक पहुंच गई। जुलाई 2026 एक्सपायरी सिल्वर ने तो ₹4,57,328 का नया इतिहास रच दिया। चांदी को ₹10 क्रॉस करने में कब-कब लगे कितने दिन? रुपए प्रति किलोग्राम तारीख कितने दिन लगे 12,000 17 नवंबर 2005 ---- 20,000 18 अप्रैल 2006 152 दिन 30,000 26 अगस्त 2010 1591 दिन 40,000 10 नवंबर 2010 76 दिन 50,000 24 फरवरी 2011 106 दिन 60,000 9 अप्रैल 2011 44 दिन 70,000 23 अप्रैल 2011 14 दिन 80,000 4 अप्रैल 2024 4730 90,000 17 मई 2024 43 दिन 1,00,000 22 अक्टूबर 2024 158 दिन 1,10,000 11 जुलाई 2025 262 दिन 1,20,000 29 अगस्त 2025 49 दिन 1,30,000 16 सितंबर 2025 18 दिन 1,40,000 26 सितंबर 2025 10 दिन 1,50,000 8 अक्टूबर 2025 12 दिन 1,60,000 14 अक्टूबर 2025 6 दिन 1,70,000 17 अक्टूबर 2025 6 दिन 1,80,000 1 दिसंबर 2025 45 दिन 1,90,000 11 दिसंबर 2025 10 दिन 2,00,000 12 दिसंबर 2025 1 दिन 2,10,000 22 दिसंबर 2025 10 दिन 2,20,000 24 दिसंबर 2025 2 दिन 2,30,000 26 दिसंबर 2025 2 दिन 2,50,000 29 दिसंबर 2025 3 दिन 2,60,000 12 जनवरी 2025 14 दिन 2,70,000 13 जनवरी 2026 1 दिन 2,80,000 14 जनवरी 2026 1 दिन 2,90,000 14 जनवरी 2026 1 दिन 3,00,000 19 जनवरी 2026 5 दिन 3,10,000 19 जनवरी 2026 14 घंटे 3,20,000 20 जनवरी 2026 1 दिन 3,30,000 21 जनवरी 2026 1 दिन 3,60,000 27 जनवरी 2026 6 दिन 3,80,000 28 जनवरी 2026 1 दिन 4,20,000 29 जनवरी 2026 1 दिन सोने-चांदी में अचानक क्यों आई तूफानी तेजी? अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी तेजी क्यों? इसकी एक बड़ी वजह अमेरिका से आई खबर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि फेडरल रिजर्व के नए प्रमुख की जल्द घोषणा होगी और नई लीडरशिप में ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो डॉलर कमजोर पड़ सकता है, और ऐसे माहौल में सोना-चांदी जैसी सुरक्षित निवेश वाली धातुओं में पैसा तेजी से आता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार रही तो फरवरी के पहले हफ्ते में सोना 2.50 लाख तो चांदी 5 लाख रुपए के पार पहुंच सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने थोड़ा संभलकर निवेश करने की सलाह दी है।
Silver Price Surge MCX Gold Rate MCX Silver Rate Gold All-Time High Silver All-Time High Precious Metals Investment Donald Trump Fed News Interest Rate Cut Impact Commodity Market News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold Silver Closing Price: चांदी एक दिन में 40,500 रुपये उछली, सोने ने भी तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, उड़कर अब कहां पहुंचे रेट?Gold Silver Closing Price Today: दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजार में तेजी के कारण दोनों कीमती धातुएं रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। 99.
Read more »
Gold-Silver Price Today: बजट से पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना-चांदी के दाम, दो दिन में 50000 से ज्यादा महंगी हुई चांदीGold-Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी के जेवर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अब ये आपकी जेब पर महंगा पड़ने वाला है. क्योंकि दोनों धातुओं के दाम हर दिन तेजी के साथ बढ़ रहे हैं.
Read more »
Gold Silver Price: फिर 15000 रुपये चढ़ी चांदी; भाव ₹3.85 लाख प्रति किलोग्राम के पार, सोना और ₹5000 मजबूत हुआसर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को चांदी ने एक बार फिर जबरदस्त छलांग लगाई और 15,000 रुपये महंगी होकर इतिहास रच दिया।
Read more »
Gold-Silver Price: चांदी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, ₹4 लाख के पार पहुंचा भाव, ₹1.8 लाख पहुंची सोने की कीमतसोने Gold Price Today और चांदी की कीमतों Silver Price Today ने नया रिकॉर्ड बनाया है। वायदा कारोबार में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 1.
Read more »
Gold-Silver Price: चौंकिए मत... चांदी 4 लाख के पार, सोना भी उछल गया 16 हजार, जानिए अब क्या करें?Gold Silver Rate Today: सोना और चांदी में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है. सोने की कीमत में आज 16000 रुपये की तेजी आई है, जबकि चांदी 21000 रुपये चढ़कर 4 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गई है.
Read more »
ಸತತ ಏರುತ್ತಿದ್ದ ಚಿನ್ನದ ಬೆಲೆಗೆ ʼಬಬಲ್ ಟ್ರೆಂಡ್ʼನಿಂದ ಫುಲ್ಸ್ಟಾಪ್! 1979 ಐತಿಹಾಸಿಕ ಪರಿಸ್ಥಿತಿ ಪುನರಾವರ್ತನೆ?Gold Price Bubble Trend: ಸಾಮಾನ್ಯವಾಗಿ ಯಾವುದೇ ವಸ್ತುವಿನ ಖರೀದಿದಾರರ ಸಂಖ್ಯೆ ಕಡಿಮೆಯಾದರೆ ಬೆಲೆ ಕಡಿಮೆಯಾಗಬೇಕು. ಆದರೆ ಚಿನ್ನದ ವಿಷಯದಲ್ಲಿ ಆ ತರ್ಕ ಕೆಲಸ ಮಾಡುವುದಿಲ್ಲ.
Read more »
